Latest Updates
-
Google Birthday 2026: क्या आप जानते हैं 27 सितंबर को ही क्यों बर्थडे मनाता है गूगल? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब -
World Lung Day 2026: शरीर में दिखें ये 7 लक्षण तो समझ जानें आपके फेफड़े हो रहे हैं खराब -
Anant Chaturdashi 2026: अनंत सूत्र में 14 गांठें ही क्यों बांधी जाती हैं? जानें इसका धार्मिक महत्व -
Mushtaq Khan Family: 'वेलकम' फेम मुश्ताक खान ने दुनिया को कहा अलविदा, जानिए एक्टर के परिवार में कौन-कौन? -
डायबिटीज में चावल और रोटी खाने का सही समय क्या है? जानें कब खाने से नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर -
Anant Chaturdashi Vrat Katha: अनंत चतुर्दशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, दूर हो जाएंगे सारे कष्ट -
Anant Chaturdashi 2026 Wishes: श्री हरि का आशीष...इन संदेशों के साथ अपनों को दें अनंत चतुर्दशी की शुभकामनाएं
Hariyali Teej 2025: राशिनुसार करें ये उपाय, वैवाहिक जीवन में नहीं आएगा कभी तनाव
Zodiac-Based Remedies For Happy Married Life : हरियाली तीज का पर्व सुहागिन महिलाओं के लिए विशेष महत्व रखता है। यह व्रत सावन माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाया जाता है, जो इस वर्ष 27 जुलाई 2025 को है। हरियाली तीज को व्रत, पूजा और श्रृंगार का पर्व माना जाता है, जिसमें महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र, सुख-समृद्धि और वैवाहिक जीवन की खुशहाली के लिए उपवास रखती हैं।
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, अगर इस दिन महिलाएं अपनी राशि के अनुसार कुछ विशेष उपाय करें तो न सिर्फ व्रत का पुण्यफल कई गुना बढ़ जाता है, बल्कि कुंडली में स्थित अशुभ ग्रहों का प्रभाव भी कम होता है। आइए जानें कि हर राशि की महिलाओं को हरियाली तीज पर क्या उपाय करने चाहिए-

मेष राशि
मेष राशि की महिलाएं इस समय शनि की साढ़ेसाती से प्रभावित हैं। इस दिन उन्हें शिवलिंग पर गंगाजल में काले तिल मिलाकर अर्पित करना चाहिए। यह उपाय शनि के नकारात्मक प्रभाव को कम करने में सहायक होता है और मानसिक शांति भी देता है।
वृष राशि
वृषभ राशि की महिलाओं को भगवान शिव का दूध और दही से अभिषेक करना चाहिए। इसके अलावा किसी मंदिर में बरगद का पौधा लगाना शुभ माना गया है। यह उपाय पति और संतान की दीर्घायु के लिए लाभकारी है।
मिथुन राशि
मिथुन राशि की महिलाओं को इस दिन अन्य विवाहित स्त्रियों को सुहाग सामग्री भेंट करनी चाहिए जैसे कि चूड़ी, बिंदी, सिंदूर आदि। साथ ही घर में बेल का पौधा लगाएं, इससे जीवन में आ रहे दुखों और मानसिक परेशानियों से छुटकारा मिलता है।
कर्क राशि
कर्क राशि की महिलाओं को भगवान शिव को मुट्ठी भर चावल अर्पित करने चाहिए और जरूरतमंदों को चावल दान देना चाहिए। ऐसा करने से आर्थिक स्थिति में सुधार होता है और पारिवारिक जीवन में संतुलन आता है।
सिंह राशि
सिंह राशि की महिलाओं को शिवलिंग पर गेहूं चढ़ाना चाहिए। साथ ही मंदिर में पीपल का पौधा लगाएं। यह उपाय पति के अच्छे स्वास्थ्य और दीर्घायु के लिए श्रेष्ठ माना जाता है।
कन्या राशि
इस राशि की महिलाओं को भगवान शिव को धतूरा चढ़ाना चाहिए और साथ ही "ॐ नमः शिवाय" मंत्र का 108 बार जाप करें। इससे करियर में प्रगति, मान-सम्मान और सफलता प्राप्त होती है।
तुला राशि
तुला राशि की महिलाओं को शिवलिंग पर गुलाब के फूल चढ़ाने चाहिए और देवी पार्वती को सुहाग का सामान भेंट करें। यह उपाय दांपत्य जीवन में सामंजस्य और प्रेम बढ़ाने के लिए उत्तम है।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि की महिलाएं इस दिन खीर बनाकर भगवान को भोग लगाएं और बाद में उसे छोटी कन्याओं में बांट दें। यह कार्य समृद्धि और देवी लक्ष्मी की कृपा पाने का सरल मार्ग है।
धनु राशि
धनु राशि की महिलाएं शनि की ढैय्या से प्रभावित हैं। इस दिन काली उड़द की दाल और पुराने जूते जरूरतमंदों को दान करें। इससे शनि के अशुभ प्रभावों से मुक्ति मिलती है और सुख-शांति बनी रहती है।
मकर राशि
इस राशि की महिलाओं को चींटियों को चीनी मिला हुआ आटा खिलाना चाहिए। यह उपाय पितरों की कृपा प्राप्त करने और पारिवारिक कलह से मुक्ति दिलाने वाला माना जाता है।
कुंभ राशि
कुंभ राशि की महिलाओं को पंचामृत (दूध, दही, शहद, घी और गंगाजल) से भगवान शिव का अभिषेक करना चाहिए और शिव चालीसा का पाठ अवश्य करें। यह उपाय शनि की साढ़ेसाती के कष्टों को कम करता है।
मीन राशि
मीन राशि की महिलाओं को इस दिन पार्वती चालीसा का पाठ करना चाहिए। ऐसा करने से वैवाहिक जीवन में आने वाली परेशानियां दूर होती हैं और जीवन सुखद बनता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications
