Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग व आरत -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए -
Durga Puja Pandals in Delhi NCR: ये हैं दिल्ली-एनसीआर के टॉप 10 दुर्गा पूजा पंडाल, इस नवरात्रि जरूर करें दर्शन
Hariyali Teej Ke Upay: हरियाली तीज के दिन किए गए ये 5 उपाय, बना देंगे शादीशुदा जीवन को स्वर्ग
Hariyali Teej Ke Upay: हरियाली तीज सिर्फ एक धार्मिक पर्व नहीं, बल्कि प्रेम, समर्पण और वैवाहिक सुख का प्रतीक है। सावन की हरियाली और शिव-पार्वती के मिलन की यह तिथि, महिलाओं के लिए सौभाग्य का वरदान मानी जाती है। अगर आपके वैवाहिक जीवन में खटास, तकरार या दूरियां बनी हुई हैं, तो हरियाली तीज का ये दिन बेहद खास हो सकता है।
कुछ खास उपाय (टोटके) और पारंपरिक मान्यताओं का पालन करके आप अपने रिश्ते में दोबारा प्यार, समझ और सामंजस्य ला सकती हैं। आइए जानते हैं ऐसे 5 असरदार टोटके जो हरियाली तीज पर जरूर आजमाने चाहिए। आइए फिर देर किस बात की जल्दी से जान लेते हैं उन टोटकों के बारे में।
हरियाली तीज पर 5 असरदार टोटके (Happy Married Life Ke Upay)
1. पति का नाम मेंहदी में छिपाकर लगाएं
हरियाली तीज पर मेंहदी का विशेष महत्व है। मेंहदी लगाते समय उसमें अपने पति का नाम छिपाकर लिखें। मान्यता है कि इससे पति का प्रेम बढ़ता है और रिश्ते में मिठास बनी रहती है।
2. शिव-पार्वती को जोड़ा अर्पित करें
इस दिन मिट्टी या धातु की शिव-पार्वती की मूर्ति बनाकर उन्हें जोड़ा (चूड़ी, बिंदी, सिंदूर) अर्पित करें। इसके बाद उन चीजों को किसी सुहागन महिला को दान करें। यह उपाय वैवाहिक जीवन की अड़चनों को दूर करता है।

3. पीपल के पेड़ के नीचे दीपक जलाएं
हरियाली तीज की रात पीपल के पेड़ के नीचे दीपक जलाकर 'ॐ नमः शिवाय' मंत्र का 108 बार जप करें। यह उपाय रिश्तों में सकारात्मक ऊर्जा लाता है और कलह-कलेश को दूर करता है।
4. पति-पत्नी साथ मिलकर करें पूजा
यदि संभव हो तो शिव-पार्वती की पूजा में पति को भी शामिल करें। साथ में पूजा करने से रिश्ते में तालमेल और आपसी समझ बढ़ती है।
5. सात बार पति का चेहरा देखकर व्रत तोड़ें
हरियाली तीज का व्रत तोड़ने से पहले पति का चेहरा देखना और उनके हाथों से जल ग्रहण करना शुभ माना जाता है। इससे रिश्ते में प्रेम और विश्वास बना रहता है।

असरदार हैं ये 5 टोटके
जी हां! हरियाली तीज पर किए गए कुछ खास उपाय (टोटके) न सिर्फ पति-पत्नी के रिश्ते को मजबूत बनाते हैं, बल्कि उनमें फिर से प्यार और अपनापन भी भर सकते हैं। अगर आपके दांपत्य जीवन में भी कड़वाहट आ गई है, तो इस हरियाली तीज पर इन आसान लेकिन असरदार टोटकों को जरूर आजमाएं। परिणाम आपको खुद चौंका देंगे।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications
