Latest Updates
-
Ganesh Chaturthi Decoration Ideas: गणेश चतुर्थी पर ऐसे सजाएं बप्पा का दरबार, कम खर्च में ये आइडियाज आएंगे काम -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज पर हाथों में लगी मेहंदी का चाहती हैं डार्क कलर, तो आजमाएं ये 4 आसान टिप्स -
Modak Recipe: गणेश चतुर्थी पर बप्पा के लिए घर पर बनाएं उनके प्रिय उकडिचे मोदक, जानें इसकी आसान रेसिपी -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज का व्रत कब है? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व -
ना मूर्ति, ना पुजारी, सूर्यास्त के बाद एंट्री भी मना, जानिए फिल्म 'The Vvaan' वाले वन देवी मंदिर का रहस्य -
नेपाल में बाढ़ के बाद भूकंप, इंडोनेशिया में फटा ज्वालामुखी, क्या बाबा वेंगा की भविष्यवाणी हुई सच? -
Pithori Amavasya 2026: आज या कल, पिठोरी अमावस्या कब है? जानें सही तारीख, स्नान-दान का शुभ मुहूर्त और महत्व -
World Suicide Prevention Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व -
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख
Hartalika Teej 2023 Lucky Colour: मां पार्वती और भगवान शिव की विशेष कृपा पाने के लिए पहनें शुभ रंग की साड़ी
Hartalika Teej 2023 Lucky Colour Saree: हरतालिका तीज अखंड सौभाग्य का आशीर्वाद पाने का उत्सव है जो देश के कई हिस्सों में सुहागन औरतों द्वारा मनाया जाता है। इस दिन स्त्रियां निर्जला व्रत रखती हैं। इस दिन माता पार्वती और भोलेनाथ की पूजा अर्चना की जाती है।
हरतालिका तीज के मौके पर 16 श्रृंगार करने का विधान है। महिलाएं तीज के लिए दुल्हन की तरह सजती संवरती हैं। इस दिन आप शुभ रंग की साड़ी या सूट पहनकर अपनी पूजा को और पावन बना सकते हैं। जानते हैं हरतालिका तीज 2023 पर आप राशि के अनुसार कौन से रंग की साड़ी पहन सकते हैं।

मेष राशि: इस हरतालिका पर आपके लिए लाल रंग की साड़ी पहनना शुभ रहेगा।
वृषभ राशि: वृषभ राशि की महिलाएं सिल्वर रंग की साड़ी पहन सकती है।
मिथुन राशि: हरतालिका तीज के शुभ दिन पर आपके लिए हरे रंग की साड़ी पहनना अच्छा रहेगा।
कर्क राशि: इस राशि की महिलाएं भगवान शिव और माता पार्वती की कृपा पाने के लिए हरतालिका तीज पर हल्की गुलाबी या सिल्वर रंग की साड़ी पहन सकती हैं।
सिंह राशि: इस राशि की महिलाओं के लिए लाल या नारंगी रंग की साड़ी शुभ रहेगी। आप कोशिश करें की पूजा में इस रंग के वस्त्र धारण करें।
कन्या राशि: इस राशि के स्वामी ग्रह बुध देव हैं। आपके लिए हरे रंग की साड़ी पहनना बहुत शुभदायी रहेगा।
तुला राशि: वैवाहिक जीवन में अनुकूलता बनाए रखने के लिए और भगवान का आशीर्वाद पाने के लिए आप पूजा में गुलाबी या सिल्वर रंग की साड़ी पहन सकती हैं।
धनु राशि: धनु राशि की स्त्रियों के लिए पीले रंग की साड़ी पहनना बहुत शुभ रहेगा। आप तीज के दिन यह रंग चुनें। वहीं इस राशि की जिन कन्याओं का विवाह नहीं हो पा रहा है, वो पीले रंग के वस्त्र धारण कर शिव-पार्वती की पूजा करें।
मकर राशि: वैसे तो मकर राशि के लिए काला रंग अच्छा माना जाता है लेकिन पूजा में इस रंग का इस्तेमाल वर्जित है। आप हरतालिका तीज के दिन गहरे नीले रंग की साड़ी पहन सकती हैं।
कुंभ राशि: कुंभ राशि की महिलाओं को अपनी मनोकामना पूर्ति और विशेष आशीर्वाद पाने के लिए बैंगनी, नीले या आसमानी रंग की साड़ी पहननी चाहिए।
मीन राशि: मीन राशि की महिलाओं को हरतालिका पूजा में पीले या नारंगी रंग की साड़ी पहननी चाहिए। आपको तीज पर प्रभु का विशेष आशीर्वाद प्राप्त होगा।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications
