Latest Updates
-
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश
Hartalika Teej 2023 Rashifal: तीज पर बन रहा शुभ संयोग, इन 5 राशियों के दांपत्य जीवन में परवान चढ़ेगा प्रेम
Hartalika Teej 2023 Rashifal: हरतालिका तीज को लेकर महिलाओं के बीच ख़ासा उत्साह रहता है। हो भी क्यों न! यह दिन उन्हें भगवान शिव और माता पार्वती से अपनी सभी इच्छाएं मांग लेने का मौका देता है।
इस साल हरतालिका तीज का व्रत 18 सितंबर, सोमवार को रखा जाएगा। हरतालिका तीज के मौके पर ऐसे शुभ योगों का निर्माण हो रहा है जिससे कुछ विशेष राशियों को लाभ मिलने की उम्मीद है।

हरतालिका तीज पर सभी स्त्रियां शिव-पार्वती की कृपा पाने के लिए लालायित रहते हैं। वहीं कुछ सौभाग्यशाली राशियां हैं जिनके लिए इस साल की तीज फलदायी रहने वाली है। इस लेख के माध्यम से जानते हैं कि 2023 की हरतालिका तीज किन राशियों के लिए बहुत शुभ रहने वाला है।
मेष राशि:
इस साल की हरतालिका तीज मेष राशि के जातकों के लिए बेहद शुभ रहने वाली है। आपकी सभी मनोकामनाएं जरूर पूरी होंगी। आपके वैवाहिक जीवन में चल रही कलह पर विराम लगेगा। इस राशि के व्यापारियों को सकारात्मक फल मिलेगा। इस दिन घर में उत्सव सा माहौल रहेगा। आप इस दिन का खूब आनंद उठाएंगे।
वृषभ राशि:
वृषभ राशि के जातक बहुत लकी हैं। इस साल की हरतालिका तीज पर उन्हें विशेष फल की प्राप्ति होने वाली है। घर परिवार में कोई ख़ुशख़बरी आ सकती है। इस दिन कुछ ऐसा आपको मिल सकता है जिसकी इच्छा आपको बहुत दिनों से थी। आपके फंसे हुए काम भी बन पड़ेंगे। आप किसी नए कार्य की शुरुआत इस दिन कर सकते हैं।
सिंह राशि:
सिंह राशि के जीवन में सकारात्मकता की बहार आने वाली है। आपके प्रेम जीवन की सारी कठिनाईयां दूर होने वाली है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में मजबूती आएगी और आपसी समझ बेहतर होगी। इस तीज पर आपको आर्थिक फायदा होने की बड़ी संभावना है। इस दिन आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। घर परिवार में सुखद समय व्यतीत करेंगे।
तुला राशि:
हरतालिका तीज व्रत का मुख्य उद्देश्य वैवाहिक जीवन को सुखद बनाना है। यह तीज आपके लिए कुछ ऐसा ही मौका लेकर आने वाला है। आप अपने जीवनसाथी के साथ बहुत ही प्यारा समय व्यतीत करेंगे। आप बातचीत के जरिये अपनी गलतफहमियों को दूर करेंगे। इस दिन धन खर्च होगा लेकिन उसका सुख आप भोगेंगे। सेहत भी आपकी बेहतर होगी।
मकर राशि:
इस वर्ष की हरतालिका तीज मकर राशि के जातकों के लिए बहुत शुभ रहने वाली है। वैवाहिक जीवन में जो उतार चढ़ाव की स्थिति चल रही थी, उसमें सुधार आएगा। आप और आपके पार्टनर के बीच प्रेम बढ़ेगा।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications
