Latest Updates
-
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख -
कौन हैं 'हनुमान अंश' की 21 साल की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर? विदेश की नौकरी छोड़ बनाई ब्लॉकबस्टर फिल्म -
दुआ के दूसरे बर्थडे पर दीपिका-रणवीर ने कराया मैटरनिटी फोटोशूट, बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें -
Laddu Gopal Chatthi 2026: 9 या 10 सितंबर, कब है लड्डू गोपाल की छठी? नोट करें सही तिथि, पूजा विधि और भोग -
Krishna Chhathi 2026 Wishes: माखन-मिश्री का भोग...कृष्ण जी की छठी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और इंफेक्शन से बचने के लिए करें ये 5 योगासन, इम्यूनिटी होगी बूस्ट -
‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ के बाद निमिषा सजयन ने ऐसे घटाया 14 किलो वजन, एक्ट्रेस ने शेयर की वेट लॉस जर्नी -
Paryushana Mahaparva 2026: आज से शुरू हुआ हुआ पर्युषण महापर्व, जानें आठ दिनों का महत्व और नियम -
पेरिस में बना फ्रांस का पहला पारंपरिक हिंदू मंदिर, 1970 के संकल्प से 2026 तक ऐसे पूरा हुआ सफर -
International Literacy Day 2026: क्यों मनाया जाता है अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस? जानें इतिहास, महत्व और थीम
हथेली में खुजली होना शुभ या अशुभ? जानें कब मिलता है धन और कब होता है भारी नुकसान
Itching In Palm Astrology In Hindi: बचपन से ही हम सुनते आए हैं कि 'हाथ खुजला रहा है तो पैसा आएगा', लेकिन क्या आपने कभी गौर किया है कि हर बार खुजली होने पर धन लाभ नहीं होता? दरअसल, ज्योतिष और समुद्र शास्त्र में पुरुषों और महिलाओं के लिए हथेली में खुजली होने के मायने अलग-अलग बताए गए हैं। यह इस बात पर निर्भर करता है कि खुजली आपके दाएं हाथ (Right Hand) में हो रही है या बाएं हाथ (Left Hand) में।
जहां एक हाथ की खुजली आपकी बंद किस्मत के ताले खोल सकती है, वहीं दूसरे हाथ की खुजली आपके बटुए को खाली करने का संकेत भी हो सकती है। आइए, इस लेख में विस्तार से जानते हैं कि हथेली की खुजली से जुड़े वे 5 गुप्त संकेत कौन से हैं, जो आपकी वित्तीय स्थिति (Financial Status) को प्रभावित कर सकते हैं।

पुरुषों के दाएं हाथ में खुजली
समुद्र शास्त्र के अनुसार, यदि किसी पुरुष के दाएं हाथ (Right Palm) में अचानक खुजली होने लगे, तो इसे बेहद शुभ माना जाता है। यह इस बात का संकेत है कि आपको कहीं से रुका हुआ धन मिलने वाला है या व्यापार में बड़ा मुनाफा होने वाला है। इसे लक्ष्मी के आगमन की आहट माना जाता है। वहीं बाएं हाथ में खुजली होना अशुभ माना जाता है।
महिलाओं के बाएं हाथ में खुजली
महिलाओं के मामले में शास्त्र थोड़े अलग हैं। यदि किसी महिला की बाईं हथेली (Left Palm) में खुजली होती है, तो यह उनके लिए शुभ समाचार लेकर आता है। यह धन लाभ, करियर में तरक्की या परिवार में किसी मांगलिक कार्य होने का संकेत देता है। अगर दाएं हाथ में खुजली हो तो समझ लें उल्टा होने वाला है।
जब होने वाला हो भारी खर्च
इसका उल्टा होना अशुभ माना जाता है। यदि पुरुषों के बाएं हाथ में और महिलाओं के दाएं हाथ में खुजली हो, तो यह 'धन हानि' की ओर इशारा करता है। इसका मतलब है कि आने वाले समय में आपके अस्पताल, मरम्मत या अन्य अनावश्यक चीजों पर बड़े खर्च हो सकते हैं। ऐसी स्थिति में अपने बजट पर नियंत्रण रखना जरूरी होता है।
काम में सफलता और नए अवसर
सिर्फ पैसा ही नहीं, हथेली की खुजली आपके कार्यों की सिद्धि का भी संकेत देती है। यदि खुजली हथेली के ठीक बीच में हो रही है, तो माना जाता है कि आप जिस प्रोजेक्ट या काम पर मेहनत कर रहे हैं, उसमें आपको जल्द ही बड़ी सफलता और मान-सम्मान मिलने वाला है।
ज्योतिष vs विज्ञान: क्या है असली सच?
जहां ज्योतिष इसे ग्रहों और भाग्य से जोड़ता है, वहीं विज्ञान के अनुसार हथेली में खुजली के कुछ शारीरिक कारण भी हो सकते हैं। त्वचा में सूखापन (Dry Skin), एलर्जी, या किसी कीड़े के काटने से भी खुजली हो सकती है। हालांकि, यदि खुजली बिना किसी मेडिकल कारण के अचानक होती है, तो लोग इसे शकुन-अपशकुन से जोड़कर देखते हैं।
खुजली होने पर क्या करें? (Simple Remedy)
शास्त्रों में कहा गया है कि यदि अशुभ हाथ जैसे पुरुषों का बायां हाथ में खुजली हो, तो उसे रगड़ना नहीं चाहिए। इसके बजाय अपने हाथ को किसी लकड़ी (Wood) पर रगड़ लें। माना जाता है कि ऐसा करने से होने वाली धन हानि या नकारात्मक प्रभाव टल जाता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications
