Latest Updates
-
Putrada Ekadashi Vrat Katha: पुत्रदा एकादशी पर जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, पूरी होगी संतान से जुड़ी हर कामना -
Putrada Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की भक्ति...इन संदेशों से अपनों को दें पुत्रदा एकादशी की शुभकामनाएं -
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी
Hindu Nav Varsh Rashifal 2024: हिंदू नववर्ष की होने वाली है शुरुआत, जानें सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा साल
Hindu Nav Varsh Rashifal 2024: सनातन धर्म के अनुसार हिंदू नव वर्ष का प्रारंभ चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि को गुड़ी पड़वा से होता है। इस साल हिंदू नव वर्ष के पावन पर्व पर कई शुभ योग का निर्माण हो रहा है। इसका बंपर लाभ कुछ राशि के जातकों को विशेष रूप से मिलने वाला है।
गौरतलब है कि इस वर्ष हिंदू नव वर्ष 9 अप्रैल दिन मंगलवार को शुरु हो रहा है। हिंदू नव वर्ष हिंदुओं का नया साल है। इस दिन को अलग अलग नामों से जाना जाता है और इसका उत्सव भी मनाया जाता है। इसे भारत के अलग अलग हिस्सों में गुड़ी पड़वा, बैसाखी, उगादी, वैशाखादी तथा नवरोज के नाम से सेलिब्रेट किया जाता है। इस लेख के माध्यम से जानते हैं साल 2024 का हिंदू नववर्ष सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहने वाला है।

Hindu Nav Varsh Rashifal 2024
मेष राशि
हिंदू नव वर्ष पर मेष राशि के जातकों की किस्मत का पिटारा खुलने वाला है। इस समय आपको नौकरी के बहुत अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। नौकरी में परिवर्तन के लिए यह समय बेहद ही शुभ होगा। आपको अच्छी जगह नौकरी के लिए ऑफर मिल सकता है। लोग आपके कार्यों की सराहना करेंगे। ऑफिस में बॉस का संपूर्ण सहयोग मिलेगा। आपके वेतनमान में दोगुना वृद्धि होने की संभावना है। प्रमोशन का संकेत मिल सकता है।
वृषभ राशि
वृषभ राशि वालों को हिंदू नव वर्ष की शुरुआत से समाज में आपके मान सम्मान में वृद्धि होगी। आपकी बातों को कोई भी कटेगा नहीं। आर्थिक स्थिति में तेजी से मजबूती आएगी। आपने पूर्व में कहीं निवेश किया है तो इस वर्ष आपको लाभ प्राप्त हो सकता है। इसके साथ-साथ आपको कर्ज से मुक्ति मिलेगी। आय के नए नए स्रोत मिल सकते हैं। व्यापार के क्षेत्र में आपको बंपर लाभ प्राप्त होगा। कार्य क्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी।
मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों के लिए हिंदू नववर्ष बहुत खास होने वाला है। मिथुन राशि के लिए यह बेहद ही फलदायी वर्ष रहने की उम्मीद है। आपके करियर में अनेक नए-नए अवसर प्राप्त होंगे। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो निश्चित ही सफलता हाथ लगेगी। इसके परिणाम आपके पक्ष में आएंगे। प्रॉपर्टी या वाहन खरीदने के शुभ योग बन रहे हैं। पारिवारिक माहौल मधुर बने रहेंगे।
कर्क राशि
हिंदू नव वर्ष के पावन पर्व पर कर्क राशि वालों को अनेकों लाभ प्राप्त होंगे। अगर आप पार्टनरशिप में व्यापार कर रहे हैं तो आपको बंपर लाभ प्राप्त होंगे। आपके आय में दोगुना वृद्धि होगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आप इस वर्ष बचत भी कर सकेंगे। इस राशि के जातकों को अपने सभी योजनाओं में सफलता हाथ लगेगी। समाजिक दृष्टिकोण से मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। पार्टनर के साथ रिश्ते मजबूत बनेंगे तथा लंबे समय तक आपका रिश्ता बरकरार रहेगा।
सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों को हिंदू नव वर्ष पर बेहद ही अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। व्यापार तथा कारोबार के क्षेत्र में तेजी से विस्तार होगा। आपके द्वारा की गयी मेहनत जरूर सफल होगी। वर्तमान समय में किए गए अच्छे कार्य आपको बेहतरीन परिणाम देंगे। परिवार में आपका मान सम्मान बढ़ेगा तथा आपको किसी मांगलिक कार्य में शामिल होने का अवसर प्राप्त होगा।
कन्या राशि
इस राशि के जातकों को हिंदू नव वर्ष के पावन पर्व पर कारोबार में बंपर मुनाफा प्राप्त होगा। बिजनेस के क्षेत्र में आपको नई डील मिल सकती है। किसी भी क्षेत्र में आप निवेश कर रहे हैं तो आपको जरूर ही इसका सुखद परिणाम प्राप्त होगा। यह समय आर्थिक रूप से आपके लिए बेहद ही खास होगा। किसी भी प्रकार से आपको पैसों की किल्लत नहीं होगी। आपका खर्चा कम होगा और बचत करने में आप सफल रहेंगे। पारिवारिक माहौल बहुत ही सुखद व शांति पूर्वक रहेगा।
तुला राशि
हिंदू नव वर्ष पर तुला राशि के जातकों को जीवन में एक अच्छा परिवर्तन देखने को मिलेगा। देश विदेश में नौकरियों के ऑफर मिल सकते हैं। नौकरियों में पदोन्नति तथा वेतनमान में वृद्धि होगी। आपके मान प्रतिष्ठा में इजाफा होगा। घर परिवार में भी खुशहाल माहौल रहेगा। आप नयी ऊर्जा का अनुभव करेंगे।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वालों को हिंदू नव वर्ष पर अनेक लाभ प्राप्त होंगे। आप नया बिजनेस शुरू कर सकते हैं। आर्थिक आय दोगुना होगा। किसी भी क्षेत्र में अगर आप निवेश करते हैं तो आपको लाभ जरूर प्राप्त होगा। किसी भी अच्छे कार्य प्रणाली के लिए आपको पुरस्कार मिल सकता है। समाज में आपका मान सम्मान बढ़ेगा। संतान पक्ष से कोई खसहखबरी मिल सकती है।
धनु राशि
धनु राशि के जातकों को हिंदू नव वर्ष पर बेहद ही शुभ लाभ प्राप्त हो सकते हैं। करियर तथा कारोबार के क्षेत्र में तेजी से विस्तार होगा। आप इस अवधि में नई डील फाइनल कर सकते हैं। आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी। आपके स्वास्थ्य में किसी भी प्रकार की कोई परेशानी नहीं होगी। आप मानसिक रूप से अच्छा महसूस करेंगे।
मकर राशि
हिंदू नव वर्ष में मकर राशि के जातकों को बंपर लाभ प्राप्त होंगे। आप किसी भी क्षेत्र में निवेश करेंगे तो जरूर ही इसका परिणाम आपके पक्ष में रहेगा। खर्चा कम होगा और धन संचय बढ़ेगा। मानसिक तनाव दूर होंगे। पारिवारिक माहौल मधुर बना रहेगा। वैवाहिक रिश्ते मन अनुकूलता आएगी।
कुंभ राशि
हिंदू नव वर्ष कुंभ राशि वालों के लिए बहुत ही शुभ होगा। आपका भाग्योदय हो सकता है। व्यापारिक दृष्टिकोण से आपके व्यापार में विस्तार होगा जिससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। अगर आप शेयर मार्केट में पैसा लगाए हुए हैं तो आपको मूल राशि समेत बंपर रिटर्न मिल सकता है।
मीन राशि
हिंदू नव वर्ष मीन राशि वालों के लिए खुशहाली की बहार लेकर आने वाला है। कारोबार में आपको बंपर लाभ मिलेगा। पैसों के मामले में आपको कोई दिक्कत नहीं होगी। आप अपने प्रदर्शन से कार्यक्षेत्र में खूब तरक्की प्राप्त करने में सफल रहेंगे। पारिवारिक माहौल मधुर बना रहेगा। मित्रों या रिश्तेदारों से मुलाकात सम्भव है।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications