Latest Updates
-
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए -
Durga Puja Pandals in Delhi NCR: ये हैं दिल्ली-एनसीआर के टॉप 10 दुर्गा पूजा पंडाल, इस नवरात्रि जरूर करें दर्शन -
बारिश में बाल झड़ना कैसे रोकें: कारण, देखभाल और जरूरी पोषक तत्व -
Ashtami Navami 2026 Date: अष्टमी और नवमी कब है? जानें सही तिथि, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और महत्व
Hindu Nav Varsha 2023 Upay: नव संवत्सर के प्रथम दिन करें ये उपाय, पूरे साल बनी रहेगी सुख-समृद्धि
हिन्दू नव वर्ष कुछ ही दिनों में शुरू होने वाला है। इसे नव संवत्सर या नववर्ष विक्रम संवत 2080 भी कहा जाएगा। यह नववर्ष 22 मार्च, 2023 से प्रारम्भ होगा।
नववर्ष के मौके पर कुछ ख़ास योग और धार्मिक व ज्योतिषी संयोग बनने जा रहे हैं। लगभग 110 वर्षों के बाद नवरात्रि के मौके पर 4 ग्रहों की स्थितियों में परिवर्तन देखने को मिलेगा।

मान्यता अनुसार इसी दिन भगवान् ब्रह्मा ने सृष्टि की रचना की थी। हिन्दू नववर्ष के पहले दिन कुछ ख़ास उपाय करने से भगवान ब्रह्मा, मां दुर्गा और अन्य देवी देवताओं की विशेष कृपा मिलती है और जीवन में सुख समृद्धि की प्राप्ति होती है। जानते हैं नव संवत्सर के प्रथम दिन किये जाने वाले ख़ास उपाय।
भगवान गणेश की करें विशेष सेवा
हर नए काम या नई चीज़ों की शुरुआत गणेश जी के पूजन से ही किया जाता है। ऐसे में नए वर्ष की शुरुआत भी गणेश जी की अराधना से की जानी चाहिए। इस बार हिन्दू नव वर्ष 22 मार्च यानी बुधवार से शुरू होगा, यह दिन गणेश जी को समर्पित है। गणपति जी को दुर्वा चढ़ाएं और लड्डू व मोदक का भोग लगाएं।

तुलसी में चढ़ाएं जल
हिन्दू नववर्ष की पहली सुबह ताम्बे के लोटे से ही तुलसी के पौधे पर जल चढ़ाएं। इसके साथ ही तुलसी पर घी का दीपक जलाएं और उनकी 11 परिक्रमाएं करें। इसके बाद एक लोटे में जल भरकर उसमें तुलसी का एक पत्ता डाल लें और घर में छिड़कर घर का शुद्धिकरण करें।
सूर्य की करें विशेष उपासना
नववर्ष के पहले दिन सूर्य की उपासना से शुभ फल की प्राप्ति होती है। सुबह सुबह सूर्यदेव को अर्घ्य दें और पूरी श्रद्धा से सूर्य की उपासना करें। इससे घर में वर्ष भर सकारात्मकता और खुशियों का आगमन होगा।

हल्दी का यह उपाय करें
नववर्ष के पहले दिन अपने कार्यस्थल, व्यापार के स्थान या दुकान के मुख्य द्वार पर गांठ वाली हल्दी के कुछ टुकड़े डाल दें। ऐसा करने से तरक्की और समृद्धि आती है।
हरे रंग की वस्तु का दान करें
बुधवार के दिन पड़ रहे नववर्ष के पहले दिन किसी किन्नर को हरी वस्तु का दान करें। इसके साथ ही किसी छोटी कन्या को हरे रंग के वस्त्र दें। ऐसा करने से घर-परिवार में बरकत होगी। हरा रंग प्रगति और समृद्धि का प्रतीक होता है।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications
