Latest Updates
-
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष में पति-पत्नी को शारीरिक संबंध बनाने चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
World Rabies Day 2026: कुत्ते के अलावा किन जानवरों के काटने से हो सकता है रेबीज? जानें लक्षण और बचाव के उपाय -
Google Birthday 2026: क्या आप जानते हैं 27 सितंबर को ही क्यों बर्थडे मनाता है गूगल? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब
Holi 2025 : इस होली अपनी राशि के अनुसार चुनें रंग, चमक उठेगा प्यार और रिश्तों में बढ़ेगा प्यार
Holi 2025 Luck Colour: हर साल होली का पर्व बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। यह त्योहार एकता और बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक माना जाता है। इस दिन लोग रंगों में सराबोर होकर अपने दिलों से गिले-शिकवे दूर करते हैं, इसलिए इसे रिश्तों में प्रेम और मिठास भरने का अवसर भी कहा जाता है। भारत में होली को विभिन्न तरीकों से मनाया जाता है, लेकिन मथुरा, वृंदावन और बरसाना में इसकी विशेष रौनक देखने को मिलती है। यहां होली को एक महोत्सव के रूप में मनाया जाता है, जो कई दिनों तक चलता है।
इस वर्ष 13 मार्च 2025 को होलिका दहन किया जाएगा, जबकि 14 मार्च 2025 को रंगों की होली खेली जाएगी। इस दिन उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र के साथ शूल योग का संयोग बनेगा। इस विशेष संयोग में अपनी राशि के अनुसार रंगों का उपयोग करना अत्यधिक शुभ और कल्याणकारी माना जाता है। आइए जानते हैं कि इस होली पर राशि अनुसार कौन-से रंग आपके लिए शुभ हो सकते हैं।

राशि के अनुसार करें रंगों का उपयोग
मेष राशि (Aries) - होली के मौके पर मेष राशि के जातक को लाल, मेहरून, पीला, सफेद रंग से होली खेलनी चाहिए। जातक इससे स्फूर्ति, शक्ति व स्वाभिमान की भावना से भर सकेंगे। काला, भूरा, गहरा और हरा रंग से दूरी बनाएं, हानि हो सकती है।
वृषभ राशि (Taurus) - वृषभ राशि के जातक को चमकीला सफेद, क्रीम, हरा, गुलाबी, बैंगनी रंग से होली खेलनी चाहिए। ये रंग जातक के जीवन में आनंद भर सकते हैं और मन की स्वच्छता बनाए रखेंगे। वहीं जातक को लाल, सिंदूरी, नारंगी जैसे चटक रंगों से दूरी बनानी चाहिए।
मिथुन राशि (Gemini) - होली के मौके पर मिथुन राशि के जातक को हरा, नीला और क्रीम रंगों का इस्तेमाल करना चाहिए। ये रंग जातक के आपसी विश्वास और मन की शीतलता को बनाए रखेंगे। काला और लाल रंग जातक पर विपरीत प्रभाव डाल सकते हैं।
कर्क राशि (Cancer) - कर्क राशि के जातक को गुलाबी, सिंदूरी, हल्का पीला, क्रीम और सफेद रंग का इस्तेमाल करना चाहिए। ये रंग जातक के अंदर शक्ति, स्फूर्ति और सजगता भर सकते हैं। गहरा नीला, हरा और लाल रंग जातक के मन में अशांति, भ्रम और अहंकार जैसी भावनाएं बढ़ा सकते हैं।
सिंह राशि (Leo) - सिंह राशि के जातक को सिंदूरी, लाल, नारंगी और पीले रंगों से होली खेलनी चाहिए। जातक को नीला, काला और क्रीम रंगों से दूरी बनानी चाहिए, क्योंकि ये रंग जीवन में एकाकीपन और भेदभाव की भावना ला सकते हैं।
कन्या राशि (Virgo) - कन्या राशि के जातक अगर नीले रंग का इस्तेमाल करें तो मन में समन्वय और सहिष्णुता की भावना आएगी। जातक को गहरे पीले और लाल रंग से दूरी बनानी चाहिए, क्योंकि ये रंग क्रोध और आवेग बढ़ा सकते हैं।
तुला राशि (Libra) - तुला राशि के जातक इस होली पर सफेद, हरा और नीले रंग से होली खेलें। इससे जीवन में समृद्धि आएगी। हरे रंग से होली खेलने से बचें।
वृश्चिक राशि (Scorpio) - वृश्चिक राशि के जातकों को लाल, कत्थई, मेहरून रंगों से होली खेलनी चाहिए। इनके अलावा पीला और गुलाबी रंग भी शुभ रहेगा। काले और नीले रंग से दूरी बनाएं, क्योंकि ये नकारात्मक प्रभाव डाल सकते हैं।
धनु राशि (Sagittarius) - धनु राशि के जातक को पीले, हरे और गुलाबी रंग से होली खेलनी चाहिए। इससे जातक के मन में प्रेम और सम्मान की भावना आएगी और परिवार व मित्रों के साथ एकता बढ़ेगी। काला, लाल और नीला रंग से बचें, क्योंकि ये क्रोध, एकाकीपन और अहंकार को बढ़ा सकते हैं।
मकर राशि (Capricorn) - मकर राशि के जातक अगर होली पर हरा, नीला और क्रीम रंगों का इस्तेमाल करें तो शुभ होगा। ये रंग शक्ति, स्फूर्ति, आपसी विश्वास, शांति और आध्यात्मिक भावना को बढ़ाएंगे। जातक को लाल, पीला और सफेद रंग से दूरी बनानी चाहिए।
कुंभ राशि (Aquarius) - होली के मौके पर कुंभ राशि के जातक को नीला, हरा, क्रीम और गहरे रंगों का इस्तेमाल करना चाहिए। ये रंग जीवन में खुशियों और मंगलकारी प्रभाव को बढ़ाएंगे। जातक को लाल, पीला और नारंगी रंग का उपयोग नहीं करना चाहिए, क्योंकि ये प्रतिकूल प्रभाव डाल सकते हैं।
मीन राशि (Pisces) - मीन राशि के जातक होली पर उल्लास, उमंग और खुशियों को बढ़ाने के लिए पीला, लाल और गुलाबी रंगों का इस्तेमाल कर सकते हैं। गहरा नीला, हरा और काला रंग जातक के मन को अशांत और एकाकी कर सकते हैं।
डिस्क्लेमर : यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए बोल्डस्काई उत्तरदायी नहीं है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications
