Latest Updates
-
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज पर हाथों में लगी मेहंदी का चाहती हैं डार्क कलर, तो आजमाएं ये 4 आसान टिप्स -
Modak Recipe: गणेश चतुर्थी पर बप्पा के लिए घर पर बनाएं उनके प्रिय उकडिचे मोदक, जानें इसकी आसान रेसिपी -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज का व्रत कब है? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व -
ना मूर्ति, ना पुजारी, सूर्यास्त के बाद एंट्री भी मना, जानिए फिल्म 'The Vvaan' वाले वन देवी मंदिर का रहस्य -
नेपाल में बाढ़ के बाद भूकंप, इंडोनेशिया में फटा ज्वालामुखी, क्या बाबा वेंगा की भविष्यवाणी हुई सच? -
Pithori Amavasya 2026: आज या कल, पिठोरी अमावस्या कब है? जानें सही तारीख, स्नान-दान का शुभ मुहूर्त और महत्व -
World Suicide Prevention Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व -
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख -
कौन हैं 'हनुमान अंश' की 21 साल की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर? विदेश की नौकरी छोड़ बनाई ब्लॉकबस्टर फिल्म
Holi Dream Meaning: सपने में होली खेलते देखने का क्या है मतलब? जानिए आपके लिए शुभ या अशुभ संकेत
Holi Dream Meaning In Hindi: सोते हुए सपने देखना आम बात है और लगभग हर व्यक्ति को नींद में कोई न कोई सपना दिखाई देता है। स्वप्न शास्त्र के अनुसार, हर सपने के पीछे कोई न कोई अर्थ छिपा होता है। ये सपने जीवन में आने वाले बदलावों और भावनात्मक स्थितियों की ओर इशारा कर सकते हैं। कुछ सपने आने वाले अच्छे दिनों का संकेत देते हैं, तो वहीं कुछ सपने बुरे समय की ओर इशारा करते हैं। चूंकि इस समय चारों तरफ होली व रंगों का माहौल बना हुआ है, तो कई लोगों को होली से जुड़े सपने आ रहे होंगे। ऐसे में, कई लोगों को यह जानने की जिज्ञासा रहती है कि सपने में होली खेलना या रंग देखना शुभ संकेत होता है या अशुभ। आइए, जानते हैं कि सपने में होली खेलते देखने का क्या मतलब है (Sapne Me Holi Khelte Dekhne Ka Matlab) -

सपने में दूसरों को होली खेलते देखना
अगर आप सपने में लोगों को होली खेलते हुए देखते हैं, तो इसे सकारात्मक और शुभ संकेत माना जाता है। स्वप्न शास्त्र के अनुसार, इस तरह का सपना देखने का मतलब है कि आने वाले समय में आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है। ऐसा सपना जीवन में आने वाली खुशी या उत्सव जैसा माहौल का संकेत दे सकता है। इतना ही नहीं, यदि किसी अविवाहित को इस तरह का सपना आता है, तो इसका मतलब है कि उन्हें जल्द ही पार्टनर मिल सकता है।
सपने में खुद को होली खेलते देखना
सपने में खुद को होली खेलते हुए देखना स्वप्न शास्त्र में अच्छा संकेत नहीं माना जाता। यह सपना अशुभ माना जाता है और भविष्य में आने वाली परेशानियों का इशारा देता है। माना जाता है कि ऐसा सपना व्यक्ति को सावधान रहने का संकेत देता है। स्वप्न शास्त्र के अनुसार, इस तरह का सपने का मतलब है कि आने वाले समय में किसी से आपका वाद-विवाद हो सकता है।
सपने में इन रंगों से होली खेलते देखना शुभ
सपने में कुछ विशेष रंगों के साथ होली खेलते देखना भी अलग-अलग संकेत देता है। स्वप्न शास्त्र के अनुसार, यदि आप किसी को पीले या गुलाबी रंग से होली खेलते हुए देखते हैं, तो इसे शुभ माना जाता है। यह सपना इस बात की ओर संकेत करता है कि जीवन में चल रही बड़ी परेशानियां धीरे-धीरे कम हो सकती हैं और आने वाले समय में कोई गुड न्यूज मिलने वाली है।
सपने में इन रंगों से होली खेलते देखना अशुभ
सपने में लाल या काले रंग से होली खेलते हुए देखना स्वप्न शास्त्र में सावधानी का संकेत माना जाता है। माना जाता है कि ऐसे रंगों का दिखाई देना आने वाले समय में किसी तनाव, टकराव की ओर इशारा कर सकता है। यह सपना व्यक्ति को सतर्क रहने, अपने फैसलों में सोच-समझकर कदम उठाने और आसपास की परिस्थितियों पर ध्यान देने की सलाह देता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications
