Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
Rashifal 2024: नए साल में ये राशियां खरीदेंगी अपना ड्रीम हाउस, घर का सपना होगा पूरा
Prediction for Own House in 2024: हर किसी को यह उम्मीद रहती है कि नया साल उनके जीवन में नए और सकारात्मक बदलाव लेकर आएगा। अपने जीवन में इन्हीं बदलावों के बीच सभी यह आशा करते हैं कि आने वाले समय में कुछ अच्छा होगा।
कई लोग शादी के सपने संजोते हैं तो कई अपने जीवन में नन्हे मेहमान की आशा करते हैं। कुछ लोग नयी नौकरी या फिर व्यापार में लाभ कमाने की उम्मीद करते हैं। वहीं एक सपना है जो हम में से ज्यादातर लोग देखते हैं, वो है अपना खुद का घर।

हर कोई अपने सपनों का आशियाना खरीदने का ख्वाब देखता है जहां वह अपने परिवार के साथ अपना जीवन बिता सके। लेकिन हर कोई अपने सपनों का घर पाने में सफल नहीं हो पाता।
कुछ लोग बहुत मेहनत करते हैं और अपना घर बना लेते हैं, कुछ लोग चाहे कितनी भी मेहनत कर लें लेकिन उन्हें अपना घर नहीं मिल पाता है। वैदिक ज्योतिष के अनुसार ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति जानकर व्यक्ति अपना घर बनाने के योगों के बारे में जान सकता है। इसके मुताबिक साल 2024 में कुछ राशियों को अपना घर बनाने या खरीदने का सौभाग्य प्राप्त होगा। आइये इस पोस्ट में जानते हैं उन लकी राशियों के बारे में।
मेष राशि:
2024 में मेष राशि के जातक घर खरीदने में सफल हो सकते हैं। चाहे आप घर बनाना चाहते हों या खरीदना चाहते हों, इस मामले में आप सफल हो सकते हैं। मई के बाद मेष राशि वालों के लिए जमीन-जायदाद या नया घर खरीदने के प्रबल योग बनने की उम्मीद है। साल की शुरुआत में किसी संपत्ति को लेकर चर्चा शुरू हो सकती है और फरवरी से मार्च के बीच आप कोई संपत्ति को फाइनल करने में सफल हो सकते हैं। यदि आप इस समय खरीदारी नहीं कर सकते हैं तो जून से मध्य जुलाई तक का समय आपके लिए भाग्यशाली है।

वृषभ राशि:
शनिदेव की कृपा से वृषभ राशि के जातकों को साल 2024 में अपना खुद का घर खरीदने का मौका मिल सकता है। चतुर्थ भाव में शनि आपको घर बनाने में मदद करेगा। शनिदेव की कृपा से यह योग पूरे साल रहेगा। यदि आप प्रयास करते हैं, तो नव वर्ष में अपने सपनों का घर बना सकते हैं। नई संपत्ति की खरीदारी के लिए मार्च से अप्रैल और अगस्त से सितंबर का समय बहुत अनुकूल है।
कर्क राशि:
इस वर्ष की शुरुआत कर्क राशि के जातकों के लिए अच्छी रहेगी। इस राशि के जो जातक 2024 में नया घर खरीदना चाहते हैं या जो लंबे समय से घर खरीदने की कोशिश कर रहे हैं, उनके लिए यह साल उत्तम अवसर प्रदान करेगा। जनवरी से मार्च के बीच आप कोई संपत्ति खरीदने में सफल हो सकते हैं। यह संपत्ति एक सुंदर स्थान पर स्थित होगी। इसके किसी मंदिर या धार्मिक स्थान के पास स्थित होने के योग अधिक हैं और ये आपके जीवन के लिए बहुत शुभ है। अगस्त से नवंबर और दिसंबर के बीच आप किसी बड़ी संपत्ति के क्रय-विक्रय से भी लाभ कमा सकते हैं।
सिंह राशि:
साल 2024 में सिंह राशि के जातकों का नया घ बनाने का सपना पूरा हो सकता है। 2024 में घर खरीदने के शुभ समय आपको मिलेंगे। आप जून से अगस्त 2024 के बीच बड़ी संपत्ति खरीद सकते हैं और यह आपके लिए फायदेमंद डील रहेगी। जून से अगस्त 2024 की इस अवधि में आपके लिए संपत्ति की खरीद-फरोख्त में लाभदायक योग बनेंगे और आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। यह आपके लिए बहुत शुभ वर्ष रहेगा।
तुला राशि:
तुला राशि वालों के लिए 2024 में घर खरीदने के लिए जनवरी सबसे अच्छा महीना होगा और आप इस महीने में कोई बड़ी संपत्ति खरीद सकते हैं। सरकारी क्षेत्र में भी लाभ की संभावना है। अगस्त, सितंबर और नवंबर में नई संपत्ति खरीदने में सफलता मिलेगी। बाकी समय में संपत्ति खरीदना शुभ नहीं रहेगा। विशेष रूप से मार्च से मई तक संपत्ति खरीदने से बचें क्योंकि इसमें कानूनी बाधाएं आ सकती हैं।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications
