Latest Updates
-
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका
Buri Nazar Utarne Ke Upay: बुरी नजर उतारने का अचूक उपाय, सिर्फ 10 मिनट में मिलेगा आराम जानें लक्षण इसके लक्षण
Buri Nazar Utarne Ke Upay: आपने ये कहावत तो बचपन से ही सुनी होगी 'कहीं नजर न लग जाए...'। अक्सर दादी-नानी या घर के बुजुर्गों द्वारा ये सुनने को मिल जाता है कि ये बुरी नजर का साया है। दरअसल हमारे समाज में मान्यता काफी प्रचलित है कि जब अचानक कोई बीमार पड़ जाए, बच्चे रोने लगें या घर में बार-बार छोटी-बड़ी मुसीबतें आने लगें, तो इसके पीछे बुरी नजर (Evil Eye/Nazar Dosh) हो सकती है। बुरी नजर एक नकारात्मक ऊर्जा होती है जो किसी की ईर्ष्या, नकारात्मक सोच या बुरी भावना से निकलकर आपके ऊपर प्रभाव डाल सकती है।
खासकर छोटे बच्चे, गर्भवती महिलाएं और वो लोग जो अक्सर लोगों की नजर अपनी सफलता की वजह से रहते हैं जैसे बिजनेसमैन, कलाकार, आदि के ऊपर बुरी नजर का असर ज्यादा होता है। ऐसे में घर के बड़े कई अलग-अलग तरीकों से नजर उतारते हैं लेकिन कई बार ये उपाय कारगर साबित नहीं होते हैं। सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर प्रियंका सिन्हा ने बताया है कि कैसे बुरी नजर को दूर किया जा सकता है। वो भी सिर्फ 10 मिनट में। आइए आप भी जान लें उस कारगर उपाय के बारे में।

नजर लगने के बाद दिखते हैं क्या लक्षण?
अगर किसी को बुरी नजर लग जाए तो इसके कुछ खास लक्षण दिखाई देते हैं। जैसे उल्टी आना, सिर दर्द होना, पैरों में दर्द होना, घबराहट सी होना आदि। कई बार लोग मौसम का असर समझ लेते हैं लेकिन असलियत में ये कोई मौसम का असर नहीं बल्कि बुरी नजर के लक्षण हैं। अगर बुरी नजर का साया बहुत नेगेटिव है तो ऐसे में व्यक्ति की हालत बहुत ज्यादा खराब हो जाती है।
बुरी नजर उतारने के लिए क्या करें?
प्रियंका सिन्हा ने बताया कि बुरी नजर को दूर करने के लिए सबसे पहले गुलाबी नमक लें और एक बर्तन में थोड़ा सा गुनगुना पानी लें। अब उसमें नमक डालें उसमें थोड़ा सा नींबू का रस डालें और थोड़ा सा दालचीनी का पाउडर डालें। अब इन्हें अच्छे से मिला ले और उसमें पैर डुबा लें जैसे पेडिक्योर के समय करते हैं। ये उपाय आदमी-औरत या बच्चे हर किसी के लिए हैं जो काफी कारगर है।
किस दिन करें ये अचूक उपाय
प्रियंका सिन्हा के अनुसार, बुरी नजर उतारने के इस उपाय को करने के लिए सबसे अच्छा दिन है शनिवार। उनका कहना है कि हर किसी को हर हफ्ते शनिवार को ये उपाय जरूर करना चाहिए क्योंकि हर किसी की लाइफ में कोई न कोई ऐसा होता है जो उनसे ईर्ष्या करता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications
