Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
साल 2026 की इन तारीखों में भूलकर भी ना करें यात्रा, जानें ट्रेवलिंग के लिए जनवरी से दिसंबर तक की अशुभ तिथियां
Dates To Avoid Travel In 2026: साल 2025 में हमने देखा कि यात्रा के दौरान बहुत से हादसे और दुर्घटनाएं सामने आईं। फिर चाहे अहमदाबाद प्लेन क्रैश हो या केदारनाथ में हेलीकॉप्टर क्रैश। इन दुर्घटनाओं में कई लोगों ने अपनी जान गंवा दी। ऐसे ही, साल 2026 के पहले महीने जनवरी में भी कुछ हादसे हो चुके हैं। 28 जनवरी 2026 को राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नेता और महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजित पवार की विमान हादसे में मौत हो गई। वहीं, कल यानी 3 फरवरी को मुंबई एयरपोर्ट पर दो विमान आपस में टकरा गए। ऐसे में, एक बार फिर इसी बात की चर्चा हो रही है कि क्या 2025 की तरह ही 2026 भी यात्रा के लिए सुरक्षित नहीं है? हाल ही में टैरो रीडर श्वेता माहेश्वरी शर्मा ने इंस्टाग्राम पर इससे जुड़ा एक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में श्वेता में लिखा है कि साल 2026 में भी कुछ ऐसी तिथियां हैं, जो यात्रा के लिए शुभ नहीं हैं। ऐसे में, लोगों को इन तिथियों पर यात्रा करने से बचना चाहिए। तो आइए, जानते हैं साल 2026 में किन तारीखों पर यात्रा करने से बचें -

जनवरी 2026 में यात्रा के लिए अशुभ तिथियां
जनवरी की 13, 16, 22 और 31 तारीख को यात्रा करना आपके लिए शुभ नहीं होगा। इन तारीखों पर यात्रा करने से बचें।
फरवरी 2026 में यात्रा के लिए अशुभ तिथियां
फरवरी के महीने में 4 ,7, 8 और 25 तारीख पर यात्रा करने से बचें।
मार्च 2026 में यात्रा के लिए अशुभ तिथियां
मार्च महीने की 22, 26 और 29 मार्च को यात्रा करना आपके लिए अनुकूल नहीं होगा। इसलिए इन तारीखों पर किसी यात्रा की योजना न बनाएं।
अप्रैल 2026 में यात्रा के लिए अशुभ तिथियां
अप्रैल की 13, 16, 22 और 25 तारीख को आपको यात्रा करने से बचना चाहिए। ये तिथियां यात्रा के लिए शुभ नहीं हैं।
मई 2026 में यात्रा के लिए अशुभ तिथियां
मई के महीने में 4,7,8 और 13 मई को यात्रा की योजना न बनाएं। इन तिथियों में कोई बड़ी यात्रा आपके लिए अशुभ फल दे सकती है।
जून 2026 में यात्रा के लिए अशुभ तिथियां
22, 25, 26 और 29 जून को यात्रा करने से बचें। इन तिथियों पर की गई यात्रा से आपको परेशानी आ सकती है।
जुलाई 2026 में यात्रा के लिए अशुभ तिथियां
जुलाई के महीने में 4, 7, 8 और 15 तारीख को यात्रा न करें। इस दौरान की गई यात्रा शुभ परिणाम नहीं देगी।
अगस्त 2026 में यात्रा के लिए अशुभ तिथियां
अगस्त के महीने में 16, 22, 25, 26 तारीख को यात्रा करने से बचें। यदि आप इस दौरान यात्रा की योजना बना रहे हैं, तो सतर्क रहना बेहद जरूरी है।
सितंबर 2026 में यात्रा के लिए अशुभ तिथियां
सितंबर के महीने में 13, 16, 26 और 29 तारीख को यात्रा न करें। ऐसा करने से आपको कोई परेशानी हो सकती है।
अक्टूबर 2026 में यात्रा के लिए अशुभ तिथियां
अक्टूबर महीने में 7,8, 26 और 31 तारीख को यात्रा करने से बचें। ये तिथियां यात्रा के लिए अनुकूल नहीं रहेंगी।
नवंबर 2026 में यात्रा के लिए अशुभ तिथियां
नवंबर महीने में 13, 16 और 22 तारीख को यात्रा करने से बचें। इन दिनों में की गई यात्रा से आपको परेशानी हो सकती है।
दिसंबर 2026 में यात्रा के लिए अशुभ तिथियां
दिसंबर महीने में 16, 22 और 26 दिसंबर को कोई यात्रा की योजना न बनाएं। इस दौरान यात्रा करने पर अशुभ परिणाम प्राप्त हो सकते हैं।
क्यों न करें इन तारीखों पर ट्रैवल?
टैरो रीडर श्वेता माहेश्वरी शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए बताया कि साल 2026 में कुछ तारीखों के ऐसी वाइब्रेशन होती हैं, जो अस्थिरता, अचानक बदलाव, इमोशनल असंतुलन या रुकावट से जुड़ी होती हैं। ऐसे समय में यात्रा करने पर जल्दबाजी, दुर्घटना, असफलता, देरी या एनर्जी की कमी महसूस हो सकती है। ऐसे में, इन दिनों में यात्रा करने से परहेज करना ही बेहतर है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications
