Latest Updates
-
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल
Indira Ekadashi 2023 Upay: इस दिन किये उपायों से बदल जाएगी आपकी किस्मत, पूर्वजों को भी मिलेगा मोक्ष
Indira Ekadashi 2023 Upay: हिन्दू धर्म में एकादशी तिथि का बहुत अधिक महत्व बताया गया है। यह दिन भगवान विष्णु को समर्पित माना जाता है। इस दिन श्री हरी का आशीर्वाद मिलने से जीवन की सभी समस्याओं का निवारण हो जाता है।
गौरतलब है कि अभी पितृ पक्ष चल रहा है। श्राद्ध की अवधि में पड़ने वाली एकादशी और भी मह्त्वपूर्ण हो जाती है। इसे श्राद्ध एकादशी या फिर इंदिरा एकादशी के नाम से भी जाना जाता है।

इस वर्ष इंदिरा एकादशी 10 अक्टूबर को मनाई जायेगी। इंदिरा एकादशी एक ऐसा मौका है जब आप श्रीहरि विष्णु के साथ साथ अपने पितरों की भी कृपा प्राप्त कर सकते हैं। आइये इस लेख के माध्यम से जानते हैं इंदिरा एकादशी के सरल अचूक उपायों के बारे में।
इंदिरा एकादशी 2023 कब है?
पंचांग के अनुसार एकादशी तिथि की शुरुआत 9 अक्टूबर को दोपहर 12:36 बजे होगी और समापन 10 अक्टूबर को दोपहर 03:08 बजे होगी। उदया तिथि को मानते हुए 10 अक्टूबर को इंदिरा एकादशी का व्रत रखा जायेगा। 11 अक्टूबर को द्वादशी के दिन व्रत का पारण होगा।
इंदिरा एकादशी के उपाय

1. यदि किसी स्त्री को अपने पति से मान-सम्मान नहीं मिल रहा हो, रिश्ते में कलह चल रही हो और बार बार नीचे दिखाया जाता हो तो इंदिरा एकादशी के दिन अरहर दाल शिवलिंग या भगवान विष्णु पर चढ़ाने से लाभ प्राप्त होगा।
2. यदि आप पैसों की किल्लत झेल रहे हैं और इसके लिए आपने कर्ज लिए हुए हैं तो ऋण से मुक्ति पाने के लिए आप शिवलिंग या फिर भगवान विष्णु को अरहर दाल अर्पित करें।
3. अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत करना चाहते हैं तो इंदिरा एकादशी पर पीपल वृक्ष के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाएं। इससे पितृ प्रसन्न होंगे और आपको सुख समृद्धि का आशीर्वाद मिलेगा।
4. घर की सुख-समृद्धि, धन-धान्य तथा सौभाग्य वृद्धि के इच्छुक जातकों को इंदिरा एकादशी के दिन यह उपाय जरूर करना चाहिए। एकादशी के दिन सांयकाल के समय तुलसी के पौधे के सामने घी का दीपक जलाकर ॐ वासुदेवाय नमः मंत्र का जाप करें तथा 11 बार परिक्रमा करें। परिवार पर आने वाला संकट टल जाएगा।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications
