Latest Updates
-
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख -
कौन हैं 'हनुमान अंश' की 21 साल की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर? विदेश की नौकरी छोड़ बनाई ब्लॉकबस्टर फिल्म -
दुआ के दूसरे बर्थडे पर दीपिका-रणवीर ने कराया मैटरनिटी फोटोशूट, बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें -
Laddu Gopal Chatthi 2026: 9 या 10 सितंबर, कब है लड्डू गोपाल की छठी? नोट करें सही तिथि, पूजा विधि और भोग -
Krishna Chhathi 2026 Wishes: माखन-मिश्री का भोग...कृष्ण जी की छठी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और इंफेक्शन से बचने के लिए करें ये 5 योगासन, इम्यूनिटी होगी बूस्ट -
‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ के बाद निमिषा सजयन ने ऐसे घटाया 14 किलो वजन, एक्ट्रेस ने शेयर की वेट लॉस जर्नी -
Paryushana Mahaparva 2026: आज से शुरू हुआ हुआ पर्युषण महापर्व, जानें आठ दिनों का महत्व और नियम -
पेरिस में बना फ्रांस का पहला पारंपरिक हिंदू मंदिर, 1970 के संकल्प से 2026 तक ऐसे पूरा हुआ सफर
International Yoga Day 2023: राशि के अनुसार योग दिवस के मौके पर दें ये तोहफा
योग का इतिहास कई हजार साल पुराना है जो मन, शरीर और आत्मा को लाभ पहुंचाता है। 21 जून 2023 को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है। इस दिन पूरी दुनिया अपने योग मैट निकालकर एक साथ योग करती है और कई लोगों को इसके लिए प्रेरित भी करती है।
यदि आप चाहते हैं कि आपका कोई साथी इस दिन से योग को अपने रूटीन में शामिल करे या फिर कोई करीबी पहले से ही योग को लेकर उत्साही है तो आप इस अंतराष्ट्रीय योग डे पर उन्हें कुछ शानदार उपहार देकर उनका मनोबल बढ़ा सकते हैं।

तो चलिए बिना देर किये जानते हैं 21 जून को योगा दिवस के मौके पर आप अपने चाहने वालों को उनके राशि के अनुसार किस तरह के गिफ्ट्स दे सकते हैं।
मेष (Aries): 21 मार्च - 19 अप्रैल
मेष राशि के जातक डर को नहीं जानते हैं और नेतृत्व की गुणवत्ता रखते हैं। उनकी प्रवृत्ति में काफी कलरफुल होती है। इसलिए, उनके लिए ऐसा तोहफा ले सकते हों जिसमें दमदार आवाज़ हो, या कुछ दिखावटी सामान। आप उन्हें ब्रांडेड योगा ड्रेस भी दे सकते हैं।
वृषभ (Taurus): 20 अप्रैल - 20 मई
वृषभ राशि का स्वभाव बहुत सहज होता है और वे सौंदर्य को समझते हैं। ये सौम्य प्रवृत्ति के होते हैं। उन्हें प्रकृति से प्रेरित डिज़ाइन वाले टॉप या टी-शर्ट उपहार दे सकते हैं। इसमें तारे, जंगल, या पानी के चित्र शामिल हो सकते हैं।
मिथुन (Gemini): 21 मई - 20 जून
मिथुन राशि के जातकों को यात्रा करना बहुत पसंद होता है। ये काफी साहसी होते हैं। आप उन्हें एक बैकपैक या बड़ा टोट बैग गिफ्ट कर सकते हैं ताकि वे अपनी यात्रा के लिए सब कुछ ले जा सकें।
कर्क (Cancer): 21 जून - 22 जुलाई
कर्क राशि के लोग बहुत ही सहज, भावनात्मक और कभी-कभी सेंटिमेंटल भी होते हैं। उन्हें ऐसी चीजें पसंद होती हैं जो उन्हें सुखी और अच्छा महसूस कराए। आप उन्हें बेज रंग का स्वेटशर्ट दे सकते हैं ताकि जब वे उसे पहनें तो उन्हें आराम का एहसास हो।

सिंह (Leo): 23 जुलाई - 22 अगस्त
सिंह राशि के जातक अत्यंत साहसिक, हावी होने वाले और रचनात्मक होते हैं। उनके लिए उपहार चुनते समय, आपको कुछ ऐसा चुनना होगा जो ब्लैक और बोल्ड हो। यह स्पोर्ट्सवियर या एथलीजर दोनों में से कुछ भी हो सकता है, लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि ये थोड़ा चमकदार और चटकमटक वाला हो।
कन्या (Virgo): 23 अगस्त - 22 सितंबर
इस राशि के लोग जो भी काम करते हैं वो काफी विस्तृत और ऑर्गनाइज तरीके से करते हैं। अगर इस राशि के लोग योग और फिटनेस में रूचि रखते हैं तो आप उन्हें ऐसे पैन्ट्स दें जिसमें पॉकेट्स (जेब) हों। ताकि वो अपने हाथों को फ्री रख सकें।
तुला (Libra): 23 सितंबर - 22 अक्टूबर
तुला राशि के लोग जीवन में बहुत ही संतुलित होते हैं। इन योगा टाइम को भी बैलेंस रखने के लिए आप इन्हें योगा मैट गिफ्ट कर सकते हैं। इससे इन्हें काफी ख़ुशी होगी।
वृश्चिक (Scorpio): 23 अक्टूबर - 21 नवंबर
इस राशि के लोग रहस्यमय होते हैं और इसलिए इनके मन चल रही बातों को समझना मुश्किल होता है। उनकी इस प्रवृत्ति को ध्यान में रखते हुए आप उन्हें गहरे रंग की पैंट्स गिफ्ट कर सकते हैं जो उनकी प्रकृति के साथ मेल खाती है।

धनु (Sagittarius): 22 नवंबर - 21 दिसंबर
इन्हें सिर्फ सपने देखना ही नहीं, बल्कि उनकी खोज करना भी अच्छा लगता है। इस राशि के लोगों को आप फ्रूट जूस या कोई एनर्जी ड्रिंक भेंट कर सकते हैं। यह योग के बाद उन्हें दुबारा रिचार्ज करने में मदद करेगा।
मकर (Capricorn): 22 दिसंबर - 19 जनवरी
मकर राशि के लोग बहुत ही व्यावहारिक और बुद्धिमान होते हैं। ये जीवन में किसी भी चुनौती के लिए तैयार रहते हैं। आप उन्हें एक अच्छी सी जैकेट उपहार में दे सकते हैं।
कुंभ (Aquarius): 20 जनवरी - 18 फरवरी
कुम्भ राशि के लोग सबको एकजुट करने और साथ मिलकर आगे बढ़ने में यकीन रखते हैं। ये हमेशा दूसरों की मदद के लिए तैयार रहते हैं। आप उन्हें ब्राइट कलर के टैंक टॉप्स गिफ्ट कर सकते हैं।
मीन (Pisces): 19 फरवरी - 20 मार्च
मीन राशि के लोग बहुत ही दयालु और सहानुभूति रखने वाले होते हैं। आप उन्हें योग ब्लॉक या स्ट्रैप उपहार में दे सकते हैं। ये इनके लिए बहुत उपयोगी रहेंगे।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications
