Latest Updates
-
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा -
रूप चौदस 2026: बहू और बेटी को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश, रिश्तों में घोलें प्यार और अपनापन -
Narak Chaturdashi 2026: बाल और नाखून काटना क्यों है अशुभ? निरोगी रहने के लिए कर लें ये उपाय -
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत -
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा
Jagannath Rath Yatra 2023 Mantra: जून माह में निकलेगी रथ यात्रा, जगन्नाथ की कृपा पाने के लिए पढ़ें ये मंत्र
हिंदू धर्म में भगवान जगन्नाथ की यात्रा का बहुत महत्व बताया गया है। भगवान जगन्नाथ श्री हरि विष्णु के ही अवतार हैं। जगन्नाथ भगवान, उनके भाई बलभद्र और बहन देवी सुभद्रा के साथ जगन्नाथ यात्रा पुरी में आयोजित की जाती है।
हर साल आषाढ़ महीने के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि पर पुरी में भव्य यात्रा का आयोजन किया जाता है। इस मौके पर देश ही नहीं, विदेशों से भी बड़ी संख्या में भक्त यात्रा में शामिल होने के लिए पहुंचते हैं।

साल 2023 में भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा 20 जून, मंगलवार को निकलेगी। यदि इस मौके पर आप प्रभु का आशीर्वाद पाना चाहते हैं तो उसके लिए एक बेहतरीन उपाय है। जगन्नाथ यात्रा के दिन भक्त राशिनुसार मंत्रों का जाप कर सकते हैं। इसके प्रभाव से आपको सौभाग्य की प्राप्ति होगी और जीवन में चल रही परेशानियों से छुटकारा मिलेगा।
यदि इस बार श्री जगन्नाथ रथ यात्रा में शामिल होने का मौका नहीं मिल पा रहा है तो आप ऑनलाइन इस यात्रा के दर्शन करें और अपनी राशि के अनुसार इन मंत्रों का जाप करें।
मेष राशि:
आप 'ॐ पधाय श्रीजगन्नाथाय नम:' मंत्र का जाप करें।
वृषभ राशि:
आपके लिए 'ॐ शिखिने श्रीजगन्नाथाय नम:' मंत्र का जाप करना फलदायी रहेगा।
मिथुन राशि:
आप इस साल 'ॐ देवादिदेव श्रीजगन्नाथाय नम:' मंत्र का जाप करें।
कर्क राशि:
इस राशि के लोग शुभ फल की प्राप्ति के लिए 'ॐ अनंताय श्रीजगन्नाथाय नम:' मंत्र का जाप करें।
सिंह राशि:
आप 'ॐ विश्वरूपेण श्रीजगन्नाथाय नम:' मंत्र का जाप करें।
कन्या राशि:
भगवान जगन्नाथ की कृपा पाने के लिए आप उनके 'ॐ विष्णवे श्रीजगन्नाथाय नम:' मंत्र का जाप करें।
तुला राशि:
आप यात्रा के दिन 'ॐ नारायण श्रीजगन्नाथाय नम:' मंत्र का जाप करें।
वृश्चिक राशि:
आप 'ॐ चतुमूर्ति श्रीजगन्नाथाय नम:' मंत्र का जाप कर प्रभु की कृपा प्राप्त कर सकते हैं।
धनु राशि:
धनु राशि के जातकों के लिए 'ॐ रत्ननाभ: श्रीजगन्नाथाय नम:' मंत्र का जाप करना लाभकारी रहेगा।
मकर राशि:
आपके लिए 'ॐ योगी श्रीजगन्नाथाय नम:' मंत्र का जाप करना कल्याणकारी साबित होगा।
कुंभ राशि:
इस साल आप प्रभु की कृपा पाने के लिए 'ॐ विश्वमूर्तये श्रीजगन्नाथाय नम:' मंत्र का जप करें।
मीन राशि:
मीन राशि के भक्त 'ॐ श्रीपति श्रीजगन्नाथाय नम:' मंत्र का जाप कर कृपा प्राप्त कर सकते हैं।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications
