Latest Updates
-
भाई दूज पर बाल और नाखून कटवाना चाहिए या नहीं? जानें मान्यता और पूजा की विधि -
भाई दूज 2026 कब है: 10 या 11 नवंबर? जानें भाई को तिलक लगाने का शुभ मुहूर्त -
गोवर्धन पूजा कथा: इंद्रदेव का अहंकार तोड़ने के लिए श्रीकृष्ण ने उठाया था पर्वत -
गोवर्धन पूजा 2026: सिर्फ 2 घंटे 10 मिनट मिलेगा पूजा का शुभ मुहूर्त, जानें विधि और महत्व -
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा
Janmashtami Rashifal 2023: तीन दशकों के बाद जन्माष्टमी पर बन रहा दुर्लभ योग, इन 4 राशियों को मिलेगा लाभ
Janmashtami Rashifal 2023: इस वर्ष जन्माष्टमी कुछ खास होने वाली है क्योंकि इस वर्ष जन्माष्टमी में एक बेहद विशेष संयोग बनने जा रहा है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, भाद्रपद महीने में अष्टमी तिथि की रात्रि को श्री कृष्ण का जन्म हुआ था और इसी पहर को जन्माष्टमी का उत्सव मनाया जाता है।
रात 12 बजे के बाद फिर अगले दिन भी कृष्ण जन्म का उत्सव मनाया जाता है। इस बार 6 और 7 सितम्बर को जन्माष्टमी का त्योहार मनाया जाएगा। यह जन्माष्टमी विशेष कुछ ख़ास संयोगों से बनने जा रही है।

इस दिन सर्वार्थ सिद्धि योग, रोहिणी नक्षत्र और चंद्रमा वृषभ राशि में होंगे। इन तीनों योगों के ख़ास संयोग से कुछ राशियों पर ख़ास प्रभाव पड़ने वाला है, देखते हैं उन सौभग्यशाली राशियों की लिस्ट-
वृषभ राशि:
इस वर्ष की जन्माष्टमी वृषभ राशि के जातकों के लिए शुभ होने वाली है। आर्थिक रूप से लाभ प्राप्त होगा और सभी बड़े कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। साथ ही लम्बे समय से रुके हुए कार्य भी पूरे होंगे। श्री कृष्ण के आशीर्वाद से नौकरी में तरक्की प्राप्त होगी और किसी यात्रा पर जाने का योग बन सकता है।
कर्क राशि:
जन्माष्टमी का त्यौहार कर्क राशि के जातकों के लिए सामाजिक मान सम्मान की वृद्धि लेकर आएगा। किसी बड़ी और अच्छी यात्रा का योग बन सकता है। वहीं साथ ही व्यापार में पार्टनरशिप का लाभ मिलेगा।
सिंह राशि:
श्री कृष्ण की कृपा सिंह राशि के जातकों पर भी बनेगी। सुख समृद्धि की प्राप्ति के साथ साथ जातकों को कार्यस्थल में आय में बढ़ोत्तरी और पदोन्नति प्राप्त हो सकती है। लम्बे समय से कहीं फंसा हुआ धन भी वापिस मिलने के योग है।
वृश्चिक राशि:
इस राशि के जातकों के लिए यह समय अच्छी सेहत लेकर आएगा। इसके साथ ही आय में वृद्धि होने के भी आसार हैं जिससे आर्थिक क्षमता अच्छी होगी। कोई नई संपत्ति लेने का योग भी बन सकता है। वहीं कार्यस्थल में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications
