Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
Janmashtami Ke Upay: जन्माष्टमी की रात करें ये 5 अचूक उपाय, मिलेगा मनचाहा वर, हेल्थ रहेगी दुरुस्त
Janmashtami Ke Upay: 16 अगस्त 2025 को श्री कृष्ण जन्माष्टमी है। यह पर्व भक्ति, आस्था और आनंद का प्रतीक है। यह दिन भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव के रूप में पूरे देश में धूमधाम से मनाया जाता है। ठाकुर जी के भक्त इस दिन व्रत रखते हैं और रात में चंद्रमा को देख व्रत खोलते हैं। बहुत से लोगों की कई मनोकामना और इच्छाएं होती हैं जो पूरी नहीं हो पाती। ऐसे में जन्माष्टमी की रात को कुछ उपाय करने से न सिर्फ जीवन में खुशियां आती हैं, बल्कि मनचाही मनोकामना भी पूरी होती हैं।
मान्यता है कि जन्माष्टमी की रात भगवान कृष्ण धरती पर अपने भक्तों को आशीर्वाद देने आते हैं, और जो साधक सच्चे मन से उनकी आराधना करता है, उसकी सभी इच्छाएं पूर्ण होती हैं। अगर आप चाहते हैं कि आपकी सेहत हमेशा तंदुरुस्त रहे, घर में सुख-समृद्धि का वास हो और मनचाहा जीवनसाथी या वर प्राप्त हो, तो इस जन्माष्टमी पर कुछ अचूक उपाय ज़रूर करें। आइए जानते हैं वो खास उपाय, जिन्हें अपनाकर आप श्रीकृष्ण की कृपा पा सकते हैं।

1. लव मैरिज के लिए करें ये उपाय
अगर आप किसी से प्यार करते हैं लेकिन किसी वजह से शादी नहीं हो पा रही है। ऐसे में आप जन्माष्टमी की रात को एक खास उपाय करें। अपने पार्टनर का नाम पीले रंग के कागज पर लिखें और कृष्ण भगवान के चरणों के नीचे रख दें। साथ में दो तुलसी के पत्ते भी रख दें जो राधा-कृष्णा क प्रतीक माने जाएंगे।
2. सही जीवनसाथी के लिए करें ये उपाय
हर लड़की की चाहत होती है कि उसका जीवनसाथी सबसे अच्छा हो और उसकी केयर करे। मगर कई बार ऐसा नहीं होता है। अगर अच्छा जीवनसाथी चाहिए को जन्माष्टमी की रात पूजा के समय आप दो पीले फूल लें और उन्हें कृष्ण भगवान के चरणों में रख दें। अगले दिन उन्हें उठाकर 7 दिनों के लिए अलमारी में रख दें। ऐसा करने से आपकी इच्छा पूरी होगी।
3. सुखी दाम्पत्य जीवन के लिए उपाय
हैप्पी मैरिड लाइफ के लिए जन्माष्टमी की रात तुलसी के पत्ते और मक्खन पीले कपड़े में बांधकर आधी रात को कृष्ण भगवान के नीचे रखें, अगली सुबह किसी फूल वाले पौधे के पास रख दें और उस पौधे को पानी देते रहें। ऐसा करे से शादीशुदा जिंदगी में आने वाली परेशानियां दूर होंगी।
4. आर्थिक तंगी को दूर करने के उपाय
आर्थिक तंगी को दूर करने के लिए आप जन्माष्टमी की रात एक खास उपाय करें। इसके लिए एक चांदी का सिक्का लें और उस पर कुमकुम लगाएं। उस पर मक्खन और मिश्री भी लगाएं। उसकी पूजा करें और अगली सुबह उस चांदी के सिक्के को अपने लॉकर में रख दें।
5. स्वस्थ लाइफ के उपाय
अगर आप किसी तरह के शारीरिक रोग से परेशान हैं और उसके मुक्ति पाना चाहते हैं को जन्माष्टमी की रात एक खास उपाय करें। इसके लिए आधी रात को तुलसी के पौधे में पानी डालें और उसकी कुछ बूंदे पिएं। आप देखेंगे कि अगले दिन से ही आपकी हेल्थ रिकवर होने लगेगी।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications
