Latest Updates
-
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका
January 2024 Grah Gochar: साल के पहले माह में होंगे ये मुख्य राशि परिवर्तन, इन जातकों पर होगा असर
January 2024 Grah Gochar: साल 2024 में हम सभी प्रवेश कर चुके हैं। इस नए साल से लोगों को बहुत उम्मीदें हैं। जनवरी के महीने में कई बड़े और मुख्य त्योहार आने वाले हैं। वहीं ग्रह गोचरों के लिहाज से भी यह महीना काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
जनवरी 2024 में होने वाले ग्रहों के राशि परिवर्तन से सभी 12 राशियों के जातकों पर भी असर पड़ने की उम्मीद है। कुछ राशियों को इन गोचरों से लाभ होगा तो वहीं कुछ जातकों को नुकसान उठाना पड़ सकता है। आइये सबसे पहले जानते हैं इस महीने में कब और कौन से ग्रह अपने राशि में परिवर्तन करने वाले हैं।

बुध ग्रह का धनु राशि में प्रवेश - 7 जनवरी 2024
बुध देव को ग्रहों का राजकुमार माना जाता है। बुध ग्रह 07 जनवरी को रात 09 बजकर 16 मिनट पर वृश्चिक राशि से निकलकर धनु राशि में प्रवेश कर जाएंगे। वह इस राशि में 1 फरवरी तक विराजमान रहेंगे। जनवरी में बुध के राशि में बदलाव करने से वृषभ और कन्या राशि के जातकों के जीवन पर सकारात्मक असर देखने को मिलेगा।
सूर्य ग्रह का मकर राशि में प्रवेश - 15 जनवरी 2024
सूर्य देव को ग्रहों की कैबिनेट का राजा माना जाता है। इसके स्थान में होने वाले बदलाव को काफी महत्वपूर्ण माना गया है। गौरतलब है कि 15 जनवरी को देर रात 02 बजकर 43 मिनट पर सूर्य देव धनु राशि से निकलकर मकर राशि में विराजमान हो जायेंगे। 15 जनवरी को मकर संक्रांति का पर्व मनाया जाएगा।
शुक्र ग्रह का वृश्चिक राशि में प्रवेश - 18 जनवरी 2024
शुक्र देव को सुख और वैभव का कारक माना जाता है। शुक्र ग्रह 18 जनवरी को रात 08 बजकर 56 मिनट पर वृश्चिक राशि से निकलकर धनु राशि में प्रवेश कर जाएंगे। इसके बाद वो 12 फरवरी को मकर राशि में प्रवेश करेंगे।
जनवरी 2024 में होने वाले ग्रह गोचर का असर
जनवरी 2024 में इन ग्रहों के स्थान में होने वाले परिवर्तन से मेष राशि के जातकों को लाभ होगा। इस राशि के नौकरीपेशा जातकों को प्रमोशन मिल सकता है। इससे मेष राशि के जातकों के आत्मविश्वास में वृद्धि होगी जिससे वो अपने लक्ष्य को प्राप्त करने में सफल होंगे। वहीं मिथुन राशि के जातकों के जीवन में भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। आय के नए स्रोत मिलने से आर्थिक स्थिति में बेहतरी आएगी। कन्या राशि के जातकों को दफ्तर में वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा जिससे आपको भविष्य के लिए सही निर्णय लेने में भी मदद मिलेगी।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications
