Latest Updates
-
Putrada Ekadashi Vrat Katha: पुत्रदा एकादशी पर जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, पूरी होगी संतान से जुड़ी हर कामना -
Putrada Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की भक्ति...इन संदेशों से अपनों को दें पुत्रदा एकादशी की शुभकामनाएं -
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी
Jaya Ekadashi 2024 Daan: जया एकादशी के शुभ दिन पर राशिनुसार दान दें ये चीजें, होगी श्रीहरि की कृपा
Jaya Ekadashi 2024 Par Kya Daan Kare: पद्म पुराण में जिक्र किया गया है कि जया एकादशी व्रत करने से हर तरह के पाप और अधम योनि से मुक्ति मिलती है। साथ ही साधक को जीवन में सभी भौतिक और आध्यात्मिक सुख मिलते हैं। मान्यता है कि जया एकादशी व्रत करने से मरणोपरांत मोक्ष की प्राप्ति होती है।
उदयातिथि को देखते हुए जया एकादशी का व्रत 20 फरवरी मंगलवार के दिन रखा जाएगा। 20 फरवरी को जया एकादशी व्रत के दिन आप श्रीहरि विष्णु की पूजा सूर्योदय के समय से ही कर सकते हैं, क्योंकि इस समय प्रीति योग और रवि योग रहेगा। साथ ही इस दिन ब्रह्म मुहूर्त सुबह 05 बजकर 14 मिनट से 06 बजकर 05 मिनट तक रहेगा। वहीं अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12 बजकर 12 मिनट से 12 बजकर 58 मिनट तक रहेगा। इस समय पूजा करके आप भगवान विष्णु की कृपा प्राप्त कर सकते हैं।
शास्त्रों में कहा गया है कि किसी भी एकादशी का व्रत दान के बिना सफल नहीं होता है, ऐसे में जया एकादशी पर अगर आप अपनी राशि के अनुसार दान करेंगे तो आपके जीवन से पैसों से संबंधित समस्याएं दूर हो जाएंगी।

मेष राशि - आप इस दिन 7 तरह के अनाज का दान करें, इससे आपके जीवन से ग़रीबी चली जाएगी।
वृषभ राशि - वृषभ राशि के जातक इस दिन सफेद वस्त्रों, तिल का दान करें, इससे नौकरी या व्यापार में आ रही तमाम समस्याओं से छुटकारा मिल जाएगा।
मिथुन राशि - आप इस दिन अंगूर, तुलसी, आंवले का पौधा दान में दें। इससे श्रीहरि प्रसन्न होते हैं और अन्न-धन के भंडार भर जाते हैं।
कर्क राशि - आप इस दिन मंदिर में नारियल दान दें और सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना करें।
सिंह राशि - आप इस दिन विष्णु सहस्त्रनाम की पुस्तक और पीले फलों का दान करें, इससे लक्ष्मी जी आकर्षित होती हैं।
कन्या राशि - आप इस दिन अनाथालय या मंदिर में बच्चों को भोजन कराएं और उन्हें कुछ रुपये भी दें। इससे रूठी लक्ष्मी प्रसन्न हो जाती हैं।

तुला राशि - आप इस दिन दूध, चीनी, आटा दान करें, इससे श्री हरि की कृपा आप पर हमेशा बनी रहेगी।
वृश्चिक राशि - आप इस दिन भगवान विष्णु को लाल चंदन चढ़ाएं और खजूर का दान करें। इससे आपके जीवन की सारी परेशानियां दूर हो जाएंगी।
धनु राशि - आप इस दिन एक पीले कपड़े में 2 हल्दी गांठ, एक सिक्का और कुछ पीले चावल पोटली में बांधकर मंदिर में दान कर दें, इससे पैसों से संबंधित अड़चने दूर होती हैं।
मकर और कुंभ राशि - आप इस दिन पीपल के पेड़ के नीचे दीपक जलाएँ और मंदिर में काले तिल का दान करें, इससे शनि के दुष्प्रभाव कम होंगे और धन का आगमन होगा।
मीन राशि - इस दिन आप घर में सत्यनारायण भगवान की कथा करें और बेसन के लड्डू का प्रसाद भोग में लगाएं, फिर इसे गरीबों में बांट दें। धन प्राप्ति के लिए यह उपाय लाभकारी है।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications