Latest Updates
-
Birthday Wishes for Boss: बॉस के बर्थडे पर भेजें ये खास और सम्मानजनक शुभकामनाएं, बोलें 'हैप्पी बर्थडे' -
पुरानी कब्ज और बवासीर से पाना है छुटकारा, तो इस पौधे की जड़ का करें इस्तेमाल -
वजन कम करने के लिए रोटी या चावल क्या है बेस्ट? करना है वेट लॉस तो जान लें ये 5 बातें -
दीपिका पादुकोण ने शेयर की सेकंड प्रेगनेंसी की गुड न्यूज, 40 की उम्र में मां बनना है सेफ -
Chardham Yatra करने से पहले पढ़ लें ये 5 बड़े नियम, इन लोगों को नहीं मिलेगी यात्रा की अनुमति -
Akshaya Tritiya 2026: अक्षय तृतीया पर 10 रुपये के नमक का ये टोटका, रातों-रात बदल देगा आपकी किस्मत -
Akshaya Tritiya Wishes: घर की लक्ष्मी को इन खूबसूरत संदेशों के जरिए कहें 'हैप्पी अक्षय तृतीया' -
Akshaya Tritiya Vrat Katha: अक्षय तृतीया के दिन जरूर पढ़ें यह कथा, मिलेगा मां लक्ष्मी का आशीर्वाद -
Parshuram Jayanti 2026 Wishes: अधर्म पर विजय...इन संदेशों के साथ अपनों को दें परशुराम जयंती की शुभकामनाएं -
Akshaya Tritiya 2026 Wishes: सोने जैसी हो चमक आपकी...अक्षय तृतीया पर प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश
झूठ बोलने के मामले में अव्वल मानी जाती हैं ये राशियां, लिस्ट में देखें कौन कौन है शामिल
लोगों के पास झूठ बोलने की कोई भी वजह हो सकती है। कुछ लोग किसी से छुटकारा पाने के लिए झूठ बोलते हैं, तो कुछ अपने हितों की रक्षा के लिए इसका सहारा लेते हैं। कुछ लोग शर्मिंदगी से बचने के लिए तो कुछ सामने वाले को नीचा दिखाने के लिए झूठ बोल देते हैं।
वजह चाहे जो भी हो, आप लोगों के झूठ को एक बार में पकड़ लें ऐसा थोड़ा मुश्किल काम है। ऐसे में आप ज्योतिष की मदद ले सकते हैं। ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक आप राशियों के बारे में पता कर सकते हैं जो ज्यादा झूठ बोलती हैं। इतना ही नहीं, ये सामने वाले को प्रभावित कर उससे भी झूठ बुलवा सकते हैं।

मिथुन: 21 मई - 20 जून
मिथुन राशि के जातक अपने दोहरे स्वभाव के लिए जाने जाते हैं। जब झूठ फैलाने की बात आती है तो ये इस काम में माहिर हैं। वे अपनी सुविधानुसार सच को संशोधित और तोड़-मरोड़ कर पेश करते हैं और इसे उन लोगों के सामने प्रस्तुत करते हैं जो उन पर भरोसा करते हैं। इनका व्यक्तित्व ही जोड़तोड़ करने वाला होता है। ये अपने दोस्तों को प्रभावित करते हैं।
तुला: 23 सितंबर - 22 अक्टूबर
ये किसी एक के पक्ष में न जाकर चीजों को तटस्थ रखना पसंद करते हैं। जब भी उन्हें अच्छा लगता है वे आधा सच बता देते हैं और बाकी को अपने आप तक ही सीमित रख लेते हैं। वे उन जानकारियों को अलग कर देते हैं जो उन्हें असुविधाजनक लगते हैं। इनकी ये आदत इन्हें ईमानदारी से दूर ल जाती है। झगड़े से बचने के लिए दूसरों को भी ये अपने निर्णय की तरफ मोड़ लेते हैं।
वृश्चिक: 23 अक्टूबर - 21 नवंबर
वृश्चिक राशि के लोग बेहद गोपनीय प्रवृत्ति के होते हैं। ये आसानी से जानकारी साझा नहीं करते हैं। उनके आसपास के लोग भी उनके असली इरादों को नहीं जान पाते हैं। वे कई बार जानकारी वापस छिपा लेते हैं। जब भी ये पकड़े जाते हैं तो अपने फायदे के हिसाब से खुद को सही ठहराने की कोशिश करते हैं। वे अपने लिए काम करवाने के लिए दूसरों को भी हेर-फेर करना सिखाते हैं।
धनु: 22 नवंबर - 21 दिसंबर
ये काफी उत्साही प्रवृत्ति के होते हैं और इसलिए कई बार अपनी स्थिति को बढ़ा-चढ़ाकर पेश कर देते हैं। वे रोमांच पसंद करते हैं और दिलचस्प दिखने के लिए लोगों के सामने झूठ बोलते हैं। ये लोगों के बीच लोकप्रियता हासिल करने के लिए कुछ भी कह देते हैं, भले ही वो बात झूठी क्यों न हो। हालांकि कई मौकों पर इनका झूठ पकड़ा जाता है और इससे लोगों को निराशा होती है।
मीन: 19 फरवरी - 20 मार्च
इनका मिजाज संवेदनशील होता है। ये सपने देखना पसंद करते हैं और वास्तविकता से बचने के लिए किसी भी हद तक चले जाते हैं। ये बेचैनी से बचने के लिए सफेद झूठ का सहारा लेते हैं। इनके अंदर झूठ के पकड़े जाने का भय होता है, मगर ये फिर भी झूठ से दूरी नहीं बना पाते हैं।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications











