Latest Updates
-
बार-बार मुंह में हो रहे छालों को भूलकर भी न करें नजरअंदाज, हो सकता है ओरल कैंसर, जानें लक्षण -
लड़के-लड़कियों के लिए सबसे मॉडर्न और छोटे 100+ टॉप नाम, यहां देखें अर्थ सहित लिस्ट -
कांवड़ यात्रा कब से होगी शुरू? इस दौरान भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, अधूरी रह जाएगी पूजा -
Kriti Sanon ने करवाए अपने अंडे फ्रीज! जानें किस उम्र में ये कराना बेहतर और Egg Freezing फायदे-नुकसान? -
कब है आषाढ़ अमावस्या? इस दिन इन 4 राशियों पर मंडरा रहा संकट, कहीं आपकी राशि भी तो लिस्ट में नहीं? -
Corona Alert: सिंगर कुमार सानू के बेटे को हुआ कोविड, आंध्र प्रदेश में मिले सबसे ज्यादा मरीज, जानें लक्षण -
स्कूल टिफिन के लिए 15 मिनट में तैयार करें सॉफ्ट और स्पंजी सूजी के अप्पे, नोट कर लें आसान रेसिपी -
संडे स्पेशल डिनर के लिए परफेक्ट है पनीर कॉर्न पुलाव, स्वाद ऐसा कि सब मांगेंगे दोबारा -
सूरज की तपिश से काला पड़ गया है चेहरा? इन 3 देसी नुस्खों से हटाएं जिद्दी सन टैन -
क्या बारिश से हुए नुकसान पर सरकार और इंश्योरेंस कंपनी से मिलता है मुआवजा? हां, तो जानें कैसे करें क्लेम?
July Finance Rashifal 2023: ग्रहों की शानदार स्थिति इन 3 राशियों को जुलाई में बना देगी मालामाल
July 2023 Finance Horoscope: 2023 का आधा साल गुजर चुका है और हम वर्ष के दूसरी छमाही में प्रवेश कर चुके हैं। जुलाई महीने की शुरुआत होने के साथ ही साल का दूसरा हिस्सा शुरू हो गया है।
हर महीने ग्रहों की स्थिति में बदलाव होते रहते हैं। इनका असर सभी 12 राशियों के जीवन पर देखने को मिलता है। जुलाई 2023 में भी कई बड़े और महत्वपूर्ण ग्रह के राशि परिवर्तन होने वाले हैं।

इसके साथ ही इस जुलाई माह में कुछ राशियों पर माता लक्ष्मी की असीम कृपा रहने वाली है। जिसके परिणाम स्वरूप उन जातकों की आर्थिक स्थिति में अच्छा सुधार आएगा। आइये जानते हैं जुलाई 2023 पैसों के मामले में किन राशियों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है।
मिथुन राशि:
मिथुन राशि वालों के लिए जुलाई का महीना आर्थिक रूप से बहुत रहने वाला है। जुलाई माह में गुरु देव के 11वें भाव में होने से आपको अत्यधिक आर्थिक लाभ हो सकता है। देवी लक्ष्मी और कुबेर की कृपा से मिथुन राशि के जातकों को अप्रत्याशित धन की प्राप्ति हो सकती है। कुल मिलाकर इस महीने हाथ में नकदी का प्रवाह अधिक रहेगा और आप अधिक बचत कर सकेंगे।
सिंह राशि:
सिंह राशि के जातकों को जुलाई में खूब धन कमाने के मौके मिलेंगे। ग्रहों की स्थिति आपके पक्ष में होने से आर्थिक स्थिति में अच्छा खासा चढ़ाव देखने को मिल सकता है। इस अवधि में आपके खर्चे बढ़ने की संभावना है लेकिन आमदनी बढ़ने से आपको कोई परेशानी नहीं होगी। वैसे भविष्य की बेहतरी के लिए आपको बचत पर ध्यान देने की सलाह दी जाती है। आप बजट बना कर अपनी प्लानिंग करें।
धनु राशि:
धनु राशि के जातकों के लिए जुलाई का महीना बहुत ही लकी साभित हो सकता है। इस माह में आपको पैसे कमाने के बहुत बढ़िया मौके प्राप्त हो सकते हैं। इस माह में ग्रहों की स्थिति आपके पक्ष में रहेगी। विदेश जाने का योग बन सकता है और इससे आपके आय में भी वृद्धि होने की संभावना है। इस राशि के लोगों पर माता लक्ष्मी की कृपा बनी रहेगी।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications