Latest Updates
-
Putrada Ekadashi Vrat Katha: पुत्रदा एकादशी पर जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, पूरी होगी संतान से जुड़ी हर कामना -
Putrada Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की भक्ति...इन संदेशों से अपनों को दें पुत्रदा एकादशी की शुभकामनाएं -
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी
July Rashifal: इन 4 राशियों के लिए बेहद खतरनाक महीना रहेगा जुलाई, क्या आपकी राशि भी है इसमें शामिल
July Rashifal Unlucky Zodiac Signs: साल का हर महीना हमें उस माह के ग्रह स्थिति के आधार पर अलग-अलग परिणाम देता है। नए माह के शुरुआत का अर्थ है, ग्रहों और सितारों के दशा व दिशा में परिवर्तन जो सभी राशियों को व्यक्तिगत रूप से प्रभावित करता है।
प्रत्येक राशि के लिए हर नया महीना ग्रहों की स्थिति के आधार पर कुछ अवसर तो कुछ कष्टव मुसीबतें लेकर आता है। जुलाई माह भी कुछ राशियों के लिए शानदार तो कुछ राशियों के लिए परेशानी भरा रहने वाला है। इस लेख से जानते हैं कि जुलाई 2023 का महीना किन राशियों के लिए अशुभ रहने वाला है।

मेष राशि:

आपका राशि स्वामी मंगल इस महीने में काफी दिन सिंह राशि में रहने वाले हैं। इसके प्रभाव से आपके अभिव्यक्ति में क्रोध की अधिकता रहेगी। बृहस्पति पर राहु की दृष्टि, वक्री शनि और मंगल की दृष्टि स्थिति को बहुत जटिल बना देती है, जिससे आपकी परेशानी बढ़ सकती है। इस महीने आपको अधिक संघर्ष करना पड़ सकता है। इस माह में आपके खर्चे भी अधिक होंगे। सूर्य 17 जुलाई को अपनी राशि बदलने वाले हैं और कर्क राशि में प्रवेश कर जायेंगे, जिससे एक शुभ 'त्रिकोण-केंद्र राजयोग' और 'बुधादित्य योग' बनेगा। इसके प्रभाव से आपको कुछ सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं।
सिंह राशि:

सिंह राशि वालों के लिए जुलाई का महीना मिला-जुला रहेगा। महीने के पहले दस और आखिरी आठ दिनों में आपको ज्यादा तकलीफ नहीं होगी। अगर आपके पास कोई प्रोजेक्ट है तो उसे 9 जुलाई तक पूरा करने का प्रयास करें, अन्यथा आपका काम पूरा नहीं हो पाएगा। अन्य दिनों में आपको महसूस होगा कि आपकी प्रतिभा काफी नहीं है और उससे आप निराश महसूस करेंगे। आप स्वयं पर विश्वास बनाये रखें। माह के अंत में विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता है।
कन्या राशि:

जुलाई आपके लिए परीक्षा का समय लेकर आएगा। आपको इस माह के दौरान मिलने वाले अवसरों का अधिकतम लाभ उठाना चाहिए। 10 जुलाई से 27 जुलाई के बीच आपको सतर्क रहने की जरूरत है। आपके प्रेम जीवन में समस्याएं अगले लेवल तक पहुंच सकती है। आपका पार्टनर आपसे नाराज हो सकता है, आप किसी भी तरह की लापरवाही से बचें। आप जो भी करें उसमें बहुत सावधान रहें। 22 जुलाई के बाद आपकी परेशानियां बढ़ सकती हैं। हालांकि महीने के आखिरी सप्ताह में आपको थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।
मीन राशि:

इस महीने जीवन की गति धीमी हो जाएगी। आप जिन अवसरों का इन्तजार कर रहे थे, उनके हाथ से निकल जाने की संभावना है। 22 जुलाई को शुक्र के साथ आने से आपकी सेहत पर नकारात्मक असर पड़ सकता है। महीने के आखिरी हफ्ते में सेहत से जुड़े कुछ बड़े बदलाव आ सकते हैं। अपने जोखिमों को कम करने के लिए आपको अपनी गलत आदतों की सुधारने की सलाह दी जाती है। जीवनसाथी के साथ मधुर संबंध बनाए रखने का प्रयास करें अन्यथा आपको तनाव झेलना पड़ सकता है। दफ्तर में भी सहकर्मियों के साथ तालमेल रखने की कोशिश करें।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications