Latest Updates
-
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया
June 2024 Grah Gochar: जून में है कई बड़े ग्रहों का राशि परिवर्तन, इन जातकों के जीवन में अचानक दिखेगा बदलाव
June 2024 Grah Gochar: जून का महीना ग्रहों तथा राशियों की चाल के कारण बहुत ही खास होने वाला है। वैदिक ज्योतिष शास्त्रों के मुताबिक जून के महीने में शुक्र, बुध, मंगल, सूर्य और शनि की चाल में परिवर्तन देखने को मिलेगा। प्रमुख ग्रहों की चाल में परिवर्तन का असर सभी राशि के जातकों में देखने को मिलेगा।
सर्वप्रथम 1 जून को ग्रहों के महान सेनापति पराक्रमी ग्रह मंगल मेष राशि में गोचर करेंगे। इसके पश्चात भोग-विलास, सौंदर्य और कला के प्रतीक शुक्र ग्रह मिथुन राशि के लिए यात्रा प्रारंभ करेंगे। तत्पश्चात् 14 जून को ग्रहों के राजकुमार बुध मिथुन राशि में तथा 15 जून को सूर्य देव मिथुन राशि में विद्यमान हो जाएंगे।

फिर माह के अंतिम पड़ाव में कर्म फल दाता एवं न्यायाधीश शनि देव अपने स्वयं की राशि कुंभ में वक्रीकरण करेंगे। जून में राशि परिवर्तन से कुछ राशि के जातकों के जीवन में अचानक बदलाव देखने को मिल सकता है। आइए विस्तारपूर्वक जानते हैं यह कौन-कौन सी राशियाँ है
मेष राशि:
जून के माह में कई ग्रहों के राशि परिवर्तन मेष राशि वालों के लिए बहुत ही शुभ एवं लाभदायक साबित हो सकता है। इस समय आपको सुखद समाचार प्राप्त हो सकते हैं। लंबे समय से अटके हुए कार्य जल्द पूरे हो सकते हैं। कार्य क्षेत्र में विस्तार होने की उम्मीद रहेगी तथा पुराने समय में किए गए निवेश में जल्द ही फायदा प्राप्त हो सकता है। करियर में तेजी से उन्नति हो सकती है। रोजगार के क्षेत्र में वृद्धि होगी। आत्मविश्वास तथा मनोबल ऊँचा होने के कारण आपको जल्द ही कुछ कार्यों में सफलता प्राप्त होने की संभावना रहेगी। इस समय परिवार का भरपूर साथ मिलेगा।
वृषभ राशि:
जून का महीना वृषभ राशि के जातकों के लिए बहुत ही मंगलकारी एवं उत्साह पूर्वक साबित होने वाला है। जून के पूरे महीने में आपको किस्मत का भरपूर साथ मिलेगा। इस समय सुख और सौभाग्य की प्राप्ति होगी। नौकरी पेशा वालों को वेतनमान समेत पदोन्नति की प्राप्ति हो सकती है। पारिवारिक माहौल में मधुरता बनी रहेगी एवं आर्थिक आय के साधन में दोगुना वृद्धि हो सकती है। कारोबार तथा व्यापार के क्षेत्र में तेजी से उछाल देखने को मिल सकता है जिससे आपको लाभ की प्राप्ति हो सकती है। इस समय आप प्रभावशाली लोगों से मुलाकात कर सकते हैं जिससे समाज में मान सम्मान में वृद्धि होगी।
सिंह राशि:
जून माह में सिंह राशि के जातकों को ग्रहों के गोचर से ज्यादा से ज्यादा लाभ प्राप्त हो सकता है। पूरा महीना आपको भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। जून का महीना आपके लिए बहुत ही भाग्यशाली साबित हो सकता है। आय के स्रोत में इजाफा हो सकता है तथा कमाई में नए-नए साधन की प्राप्ति हो सकती है। नौकरी पेशा वालों को कार्य स्थल में कार्य करने वाले सहयोगियों का भरपूर साथ मिलने की उम्मीद रहेगी जिससे आपके कार्य से आपके उच्च अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। माह के मध्य एवं अंतिम सप्ताह में आपको शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है।आपको आपके भाइयों एवं बहनों का भरपूर साथ मिलेगा और समाज में मान प्रतिष्ठा में भी इजाफा होगा।
कन्या राशि:
जून का खास महीना कन्या राशि के जातकों के लिए किसी चमत्कार से काम नहीं रहेगा। इस समय कन्या राशि के जातकों को बंपर धन लाभ देखने को मिल सकता है। कारोबार तथा व्यापार के क्षेत्र में तेजी से वृद्धि हो सकती है जिससे आर्थिक आय में दोगुनी वृद्धि देखने को मिल सकती है। कार्य क्षेत्र में इजाफा होने की उम्मीद रहेगी। बिजनेस में लोगों को अनेकों लाभ प्राप्त हो सकते हैं जिससे नए-नए साधन तथा प्रॉपर्टी आप प्राप्त कर सकते हैं। इस समय आप वाहन तथा घर की खरीदारी कर सकते हैं। नौकरी के लिए तरस रहे युवा के लिए यह समय बेहद शुभ रहेगा और आपको अच्छी से अच्छी नौकरी मिलने की संभावना रहेगी।
धनु राशि:
धनु राशि वालों पर जून के माह में ग्रहों की शुभ दृष्टि पड़ने के कारण अत्यधिक फायदा हो सकता है इस समय आप किसी भी प्रकार की आर्थिक तंगी का सामना नहीं करेंगे। पुराने समय में किए गए निवेश इस समय आपको बंपर लाभ दे सकते हैं। व्यापार तथा कारोबार में तेजी से मुनाफा प्राप्त हो सकता है तथा व्यापार में आपको नए-नए अवसर मिल सकते हैं। निजी तथा सरकारी संस्था में जॉब करने वाले व्यक्तियों को वेतनमान समेत प्रमोशन के भरपूर मौक़े मिल सकते हैं। इस समय परिवार का भरपूर सहयोग प्राप्त होगा। इस समय आप भक्ति आराधना में भी समय व्यतीत करे सकते हैं जिससे आपके भाग्य की उन्नति में दोगुना रफ़्तार आ सकती है। आपके कार्यों को देखकर समाज में मान प्रतिष्ठा में भी इजाफा हो सकता है।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications