Latest Updates
-
वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और इंफेक्शन से बचने के लिए करें ये 5 योगासन, इम्यूनिटी होगी बूस्ट -
‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ के बाद निमिषा सजयन ने ऐसे घटाया 14 किलो वजन, एक्ट्रेस ने शेयर की वेट लॉस जर्नी -
Paryushana Mahaparva 2026: आज से शुरू हुआ हुआ पर्युषण महापर्व, जानें आठ दिनों का महत्व और नियम -
पेरिस में बना फ्रांस का पहला पारंपरिक हिंदू मंदिर, 1970 के संकल्प से 2026 तक ऐसे पूरा हुआ सफर -
International Literacy Day 2026: क्यों मनाया जाता है अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस? जानें इतिहास, महत्व और थीम -
International Literacy Day 2026: साक्षरता दिवस पर ये संदेश भेज सबको करें जागरूक, बताएं पढ़ने-लिखने का महत्व -
Aja Ekadashi Vrat Katha: अजा एकादशी पर पढ़ें ये व्रत कथा, मिलेगा अश्वमेध यज्ञ के बराबर पुण्य -
Aja Ekadashi 2026: नारायण की कृपा...इन संदेशों के साथ अपने प्रियजनों को भेजें अजा एकादशी की शुभकामनाएं -
National Nutrition Week: प्रेग्नेंसी में जरूरी है सही न्यूट्रिशन, जानें गर्भावस्था में क्या खाएं-क्या न खाएं -
Aja Ekadashi 2026: कब है अजा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व, पूजा विधि और पारण समय
Maha Lakshmi Rajyog 2023: इस लाभकारी योग के निर्माण से इन जातकों का होगा भाग्योदय
व्यक्ति इस बात पर शायद ही कभी ध्यान देता है कि ग्रह-नक्षत्रों की एक अलग दुनिया है और उनका सीधा असर हमारे जीवन पर पड़ता है। ज्योतिष शास्त्र की मानें तो ग्रहों का एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश कर जाना भी एक बहुत बड़ी घटना है। इनके गोचर से कई बार दूसरे ग्रहों के साथ युति होने पर दुर्लभ राजयोग का निर्माण भी हो जाता है।
गौरतलब है कि 6 अप्रैल को गुरु और शुक्र देव की शुभ स्थिति से महालक्ष्मी योग बना है। यह योग तब बनता है जब भाग्य और धन के कारक गुरु और शुक्र अच्छी स्थिति में हों। अधिकतर मौकों पर यह योग काफी शुभ होते हैं, मगर कुछ राशियों को विशेष लाभ प्राप्त होने वाले हैं। इस लेख के माध्यम से जानते हैं उन तीन लकी राशियों के बारे में जिनका महालक्ष्मी राजयोग निर्माण से भाग्योदय होने वाला है।

वृषभ राशि:
गुरु और शुक्र की शुभ स्थिति से बने महालक्ष्मी राजयोग का सबसे ज्यादा लाभ वृषभ राशि के जातकों को मिलने की उम्मीद है। यह समय आपके लिए बहुत शुभ रहेगा। महालक्ष्मी राजयोग के अलावा इस अवधि में शश और मालव्य योग भी बन रहा है। वैवाहिक जीवन में इसका अनुकूल प्रभाव नजर आएगा। इस राशि के व्यापारी बड़ा लाभ कमाएंगे। नौकरी की तलाश कर रहे जातकों को खुशखबरी मिल सकती है। वहीं नौकरीपेशा जातकों के आय में वृद्धि होगी।
मकर राशि:
महालक्ष्मी राजयोग का लाभ उठाने वाली राशियों में मकर राशि के जातक भी शामिल हैं। आप इस अवधि में कहीं से शुभ समाचार मिल सकता है। अचानक धन की आमद बढ़ेगी। आपकी आर्थिक स्थिति में बड़ा सुधार आएगा। इस राशि के व्यापारियों के लिए ये समय बहुत शानदार रहेगा। आप नई डील फाइनल कर सकते हैं और पूर्व में अटका पैसा भी आपको वापस मिल सकेगा। इस राशि के विवाह योग्य जातक शादी के बंधन में बंध सकते हैं।
कुंभ राशि:
कुम्भ राशि के जातकों को भी इस विशेष योग का भरपूर लाभ मिलने की उम्मीद है। इतना ही नहीं, कुंभ राशि के जातकों की कुंडली में मालव्य और त्रिकोण राजयोग बनने से यह समय इनके लिए बहुत फलदायी साबित होगा। इस दौरान माता लक्ष्मी मेहरबान रहेंगी। आर्थिक समस्याओं से मुक्ति मिलेगी और आप बचत करने में भी सफल रहेंगे। पारिवारिक जीवन के लिहाज से ये समय अनुकूल रहेगा। इस अवधि का आप भरपूर आनंद उठाएंगे।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications
