Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
Bada Mangal 2026 Upay: ज्येष्ठ के पहले बड़े मंगल पर करें ये आसान उपाय, हनुमान जी दूर करेंगे सभी संकट
Bada Mangal Ke Upay: ज्येष्ठ महीने में आने वाले सभी मंगलवारों को बड़ा मंगल या बुढ़वा मंगल कहा जाता है। बड़ा मंगल 2026 की शुरुआत आज यानी 5 मई से हो रही है और यह पर्व 23 जून तक तक मनाया जाएगा। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, यह दिन भगवान हनुमान की विशेष कृपा पाने का उत्तम अवसर होता है। इस दिन श्रद्धा के साथ पूजा और कुछ खास उपाय करने से जीवन की परेशानियां, रुकावटें और नकारात्मकता कम हो सकती हैं। कहा जाता है कि बड़े मंगल पर सच्चे मन से हनुमान जी की आराधना करने से आत्मविश्वास बढ़ता है, रुके हुए काम पूरे होते हैं और घर में सुख-शांति बनी रहती है। अगर आप भी बड़े मंगल पर हनुमान जी की कृपा प्राप्त करना चाहते हैं, तो ये कुछ सरल उपाय कर सकते हैं -

हनुमान जी को चोला अर्पित करें
ज्येष्ठ माह के पहले बड़े मंगल के दिन सुबह स्नान करके नजदीकी हनुमान मंदिर जाएं। वहां श्रद्धा के साथ हनुमान जी को सिंदूर और चमेली के तेल का चोला अर्पित करें। मान्यता है कि यह उपाय घर में सुख-शांति और समृद्धि बनाए रखने में मदद करता है और अटके हुए काम भी धीरे-धीरे पूरे होने लगते हैं। चोला चढ़ाने के बाद हनुमान चालीसा का पाठ जरूर करें। इसके साथ ही हनुमान जी के चरणों या अंगूठे का सिंदूर लेकर घर के सभी सदस्यों के माथे पर लगाएं। ऐसा करने से सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है और हनुमान जी की कृपा बनी रहती है।
दान-पुण्य से मिलेगा शुभ फल
बड़े मंगल के दिन दान-पुण्य करना बहुत शुभ माना जाता है। इस दिन जरूरतमंदों को भोजन कराना और पानी या शरबत पिलाना खास फल देता है। ऐसा करने से पुण्य मिलता है और जीवन में सकारात्मक बदलाव आने लगते हैं। हनुमान जी को बूंदी या बेसन के लड्डू अर्पित करें और फिर उसे प्रसाद के रूप में सभी में बांटें। इसके अलावा मौसमी फलों का दान करना भी इस दिन बेहद लाभकारी माना जाता है।
पीपल के पेड़ के नीचे दीपक जलाएं
अगर जीवन में बार-बार बाधाएं आ रही हैं या मन अशांत रहता है, तो बड़े मंगल के दिन पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाना लाभकारी माना जाता है। दीपक जलाने से पहले हनुमान जी का स्मरण करें और हनुमान चालीसा का पाठ करें। साथ ही 'ॐ हनुमते नमः' मंत्र का कम से कम 11 बार जाप करें। इससे मानसिक शांति मिलती है और नकारात्मकता दूर होती है।
मंगलवार का व्रत और पाठ शुरू करें
अगर आप बजरंगबली की कृपा पाना चाहते हैं, तो इस दिन से मंगलवार का व्रत शुरू करना शुभ माना जाता है। साथ ही नियमित रूप से सुंदरकांड का पाठ करने से धन और सुख-समृद्धि में बढ़ोतरी होती है।
गुड़ का दान करें
बड़े मंगल के दिन गुड़ का दान करना भी बेहद फलदायी माना जाता है। इससे मन को शांति मिलती है और जीवन में तरक्की के रास्ते खुलते हैं। व्यापार और आर्थिक स्थिति में भी सुधार देखने को मिलता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications
