Latest Updates
-
Shamonda Virus:शमोंडा वायरस क्या है और कैसे फैलता है? फ्रांस में पहली बार इंसान संक्रमित, जांच शुरू -
बार-बार सिरदर्द होना हो सकता है इन 6 गंभीर बीमारियों का संकेत, नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी -
सौंफ और धनिया का पानी पीने से सेहत को मिलते हैं कई फायदे, जानें सेवन का सही तरीका -
नसों में जमा कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकते हैं ये 5 योगासन, नियमित अभ्यास से हार्ट डिजीज का खतरा होगा कम -
चेहरे पर नारियल तेल में मिलाकर लगाएं कॉफी पाउडर, स्किन की इन 5 समस्याओं से मिलेगा छुटकारा -
Myth Vs Fact: टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? डॉक्टर से जानिए ऐसे ही 10 मिथ और उनकी सच्चाई -
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय -
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश
Jyeshtha Purnima 2024 Daan: ज्येष्ठ पूर्णिमा पर अपनी राशि के अनुसार करें दान, पूरे होंगे बिगड़े काम
Jyeshtha Purnima 2024 Daan: हिंदू धर्म में त्योहार पर्व और व्रत के दौरान दान करने का अत्यधिक महत्व होता है। अगर आप जगत के पालनहार भगवान विष्णु नारायण का विशेष आशीर्वाद प्राप्त करना चाहते हैं तो ज्येष्ठ पूर्णिमा के पावन पर्व पर राशि के मुताबिक कुछ विशेष चीजों का दान अवश्य करें। इससे जातकों को अनेक प्रकार के लाभ मिलेंगे और बिगड़े हुए कार्य भी सफल होंगे।
ज्येष्ठ माह में आने वाली पूर्णिमा को ज्येष्ठ पूर्णिमा के नाम से जाना जाता है। हिन्दू धर्म में इस पावन पर्व को बेहद ही हर्ष-उल्लास एवं धूमधाम से मनाया जाता है। इस शुभ अवसर पर भगवान विष्णु और माँ लक्ष्मी का व्रत तथा विधि विधान से पूजा अर्चना की जाती है।

ज्येष्ठ पूर्णिमा पर भगवान श्री हरि की पूजा आराधना करने से जातकों की संपूर्ण मनोकामनाएँ पूर्ण होती है और जीवन में सुख, शांति एवं समृद्धि की प्राप्ति होती है। पूजा के पश्चात कुछ वस्तुओं का दान जरूर करना चाहिए। आइये जानते हैं ज्येष्ठ पूर्णिमा 2024 के दिन आप अपनी राशि के अनुसार किन चीजों का दान करके लाभ प्राप्त कर सकते हैं।
ज्येष्ठ पूर्णिमा 2024 डेट और शुभ मुहूर्त (Jyeshtha Purnima 2024 Date and Shubh Muhurat)
हिंदू पंचांग के मुताबिक ज्येष्ठ माह की पूर्णिमा 21 जून दिन शुक्रवार प्रातः काल 6:01 पर प्रारंभ होगी तथा इसके अगले दिन यानी 22 जून दिन शनिवार प्रातः काल 5:07 पर इसकी समाप्ति होगी। ऐसे में उदया तिथि के मुताबिक मुख्य रूप से ज्येष्ठ पूर्णिमा का पावन पर्व 22 जून दिन शनिवार को मनाया जाएगा। लेकिन इसका व्रत 21 जून को रखा जाएगा।
ज्येष्ठ पूर्णिमा 2024 पर राशि के अनुसार दान
मेष राशि:
ज्येष्ठ पूर्णिमा के पावन पर्व पर मेष राशि के जातकों को लाल रंग के वस्त्र, मसूर दाल, मूंगफली इत्यादि वस्तुओं का दान करना चाहिए।
वृषभ राशि:
वृषभ राशि वालों को ज्येष्ठ पूर्णिमा के शुभ अवसर पर मिश्री, चीनी और माखन दान करना चाहिए।
मिथुन राशि:
ज्येष्ठ पूर्णिमा के पावन पर्व पर मिथुन राशि के जातकों को गौ माता के भोजन हेतु गौशाला में कुछ आर्थिक रूप से दान अवश्य करना चाहिए।
कर्क राशि:
इस पावन पर्व पर कर्क राशि वालों को दूध, दही, चावल इत्यादि वस्तुओं का दान करना चाहिए।
सिंह राशि:
सिंह राशि वालों को भगवान श्री हरि विष्णु नारायण का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए गेहूँ तथा गुड़ का दान अवश्य करना चाहिए।
कन्या राशि:
ज्येष्ठ पूर्णिमा के पावन पर्व पर कन्या राशि के जातकों को मौसमी फल और सब्जी का दान करना चाहिए।
तुला राशि:
तुला राशि वालों को ज्येष्ठ पूर्णिमा के शुभ अवसर पर सफेद रंग के कपड़े का दान करना चाहिए। इसके साथ ही गरीबों या जरूरतमंदों को चावल का दान करने से भी लाभ प्राप्त होगा।
वृश्चिक राशि:
वृश्चिक राशि वालों को भगवान विष्णु नारायण का आशीर्वाद प्राप्त करने हेतु राहगीरों को शरबत बाँटना चाहिए। इसके अलावा अपनी शक्ति अनुसार भंडारा भी करवाया जा सकता है।।
धनु राशि:
ज्येष्ठ पूर्णिमा के शुभ अवसर पर धनु राशि के जातकों को केसर युक्त दूध या खीर गरीब लोगों को बाँटनी चाहिए।
मकर राशि:
मकर राशि वालों को ज्येष्ठ पूर्णिमा पर छाता, चमड़े की चप्पल और जूते का दान अवश्य करना चाहिए।
कुंभ राशि:
ज्येष्ठ पूर्णिमा के पावन पर्व पर कुंभ राशि के जातकों को उड़द की दाल, काले तिल तथा काले रंग के कपड़ा का दान करना चाहिए।
मीन राशि:
ज्येष्ठ पूर्णिमा के शुभ अवसर पर मीन राशि वालों को पीले रंग की वस्तुएँ, किताब, पेन और पेंसिल इत्यादि का दान अवश्य करना चाहिए। इससे जीवन में सुख, शांति तथा समृद्धि आएगी।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications
