Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब -
World Lung Day 2026: शरीर में दिखें ये 7 लक्षण तो समझ जानें आपके फेफड़े हो रहे हैं खराब -
Anant Chaturdashi 2026: अनंत सूत्र में 14 गांठें ही क्यों बांधी जाती हैं? जानें इसका धार्मिक महत्व -
Mushtaq Khan Family: 'वेलकम' फेम मुश्ताक खान ने दुनिया को कहा अलविदा, जानिए एक्टर के परिवार में कौन-कौन? -
डायबिटीज में चावल और रोटी खाने का सही समय क्या है? जानें कब खाने से नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर -
Anant Chaturdashi Vrat Katha: अनंत चतुर्दशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, दूर हो जाएंगे सारे कष्ट -
Anant Chaturdashi 2026 Wishes: श्री हरि का आशीष...इन संदेशों के साथ अपनों को दें अनंत चतुर्दशी की शुभकामनाएं -
Hurun India Rich List 2026: ये हैं भारत के टॉप 10 सबसे अमीर लोग, जानिए किसके पास है कितनी दौलत
Jyotish Shastra: आप भी पति के हाथों में रखती हैं रुमाल, रिश्ता टूटने की नौबत आने से पहले छोड़ें ये आदत
क्या आप बिना सोचे समझे कुछ भी सामान किसी की हथेली पर रख देते हैं? अगर ऐसा है तो सावधान हो जाइए! ज्योतिष के अनुसार किसी की हथेली पर कोई सामान रखने से सकारात्मक और नकारात्मक दोनों प्रभाव हो सकते हैं।
ऐसा कई बार होता है जब हम किसी के हाथों पर जबरदस्ती पैसा रख देते हैं या कई बार किसी के हाथों में रुमाल पकड़ा देते हैं। ये सब करने से पहले आइये जान लेते हैं कि ज्योतिष में किसी के हाथों में कौन कौन से सामान देने की मनाही है।

लाल मिर्च
ऐसी मान्यता है कि किसी के हाथों में मिर्च रख दी जाए तो जिसके हाथो में मिर्च रखी गयी हो उससे कितना भी मधुर सम्बन्ध हो, कुछ ही समय में मिर्च की तरह तीखा रिश्ता हो जाता है। कहने का मतलब रिश्तों में दूरी बन जाती है, झगडा हो जाता है। इसलिए किसी के हाथ में मिर्च ना दें, देना ही हो तो किसी बर्तन या पेपर में लपेट कर रख दें और लेने वाला उसे स्वयं उठा ले।
रुमाल
रुमाल को धन से जोड़ कर देखा जाता है। ऐसी मान्यता है कि अगर आपने किसी के हाथों में रुमाल पकड़ा दिया तो मतलब आपने अपना धन दे दिया। इसका असर आपके आर्थिक हालात पर भी पड़ सकता है। खासतौर पर पति पत्नी आपस में एक दूसरे के हाथ पर रुमाल कभी न रखें। इससे संबंधो में कडवाहट आती है।
नमक
नमक का इस्तेमाल जादू टोने में बहुत होता है। कोई नमक दे तो अपने हाथों में कभी न लें। इससे इंसान नमक देने वाले का कर्जदार हो जाता है। दूसरी तरफ नमक देने वाले के घर में दरिद्रता आती है। इसलिए नमक कभी भी अपने हाथों पर ना लें और ना किसी के हाथो में दें।
सरसों
ऐसी मान्यता है कि अगर आप किसी के हाथों में पिला सरसों रखते हैं तो आप अपनी लक्ष्मी उन्हें देते हैं। ऐसे में लक्ष्मी आपके घर से चली जाएंगी। ऐसा कभी ना करें। अन्न या सरसों कभी भी किसी के हाथो में ना रखें।
पानी
किसी के हाथों में पानी डाल कर ना पिलायें। ऐसा करने से इंसान कर्जदार बनता है। पीने वाला भी पिलाने वाला भी दोनों कर्ज में फंस जाते हैं। पानी पिलाना हो तो बर्तन से पिलायें और बर्तन ना हो तो उसे पीने वाला स्वयं ही पी ले। किसी के हाथों में पानी नहीं देना चाहिए।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications
