Latest Updates
-
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष में पति-पत्नी को शारीरिक संबंध बनाने चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
World Rabies Day 2026: कुत्ते के अलावा किन जानवरों के काटने से हो सकता है रेबीज? जानें लक्षण और बचाव के उपाय -
Google Birthday 2026: क्या आप जानते हैं 27 सितंबर को ही क्यों बर्थडे मनाता है गूगल? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब
Jyotish Upay: खुद का घर खरीदने में आ रही अड़चन को दूर करने के लिए करें ये ज्योतिष उपाय
हर व्यक्ति अपने जीवन भर एक ही सपना लिए जीता है कि उसका भी अपना एक घर हो। व्यक्ति अपने नाम के घर के लिए जिंदगी भर पूंजी जमा करता है। जिनके पास अपने घर होते हैं उन्हें भाग्यशाली कहा जाता है, क्योंकि उनके पास अपना कहने को एक मकान तो होता है।
अपने घर के सपने को पूरा करने के लिए व्यक्ति जीतोड़ मेहनत भी करता है क्योंकि घर खरीदना बहुत मुश्किलों से भरा काम होता है। सारी परिस्थितियों के अनुकूल रहने के बावजूद कई बार कुछ अड़चनों के कारण यह सपना पूरा नहीं हो पाता।

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कुछ ऐसे वास्तु उपाय हैं जिनका पालन करके आप अपने घर लेने का सपना पूरा कर सकते हैं। अगर आप भी अपने सपनों का आशियाना लेना चाहते हैं तो इन वास्तु उपायों का पालन करें -
भगवान गणेश को करें गुड़ और गेंहू अर्पित
लगातार पांच मंगलवार को भगवान गणेश के मंदिर जाकर उनको गेंहू और गुड़ अर्पित करें। इससे विघ्नहर्ता गणेश का शुभ आशीर्वाद प्राप्त होता है और घर बनाने या खरीदने में आ रही समस्याएं दूर होती हैं।
हर दिन करें गणेश पूजन
प्रतिदिन भगवान गणेश की सच्चे मन से पूजा अर्चना करनी चाहिए। हर रोज़ पूजा में लाल फूल चढ़ाएं और उनके समक्ष हाथ जोड़कर अपने घर लेने की कामना की प्रार्थना करें। विघ्नहर्ता गणेश सारी तकलीफों का निवारण कर सपने को जल्दी पूरा करने का आशीर्वाद देंगे।

लाल किताब का उपाय
ज्योतिष शास्त्र में लाल किताब का ख़ास महत्व होता है। इसके उपाय से घर लेने की दिक्कतें भी दूर हो सकती हैं। लाल किताब के उपाय के अनुसार एक लाल कपड़े में 6 चुटकी कुमकुम, 6 कौड़ियाँ, 6 लौंग, 9 बिंदी और 9 मुट्ठी मिट्टी लेकर बांधे। फिर इस पोटली को किसी नदी में प्रवाहित कर दें।
नीम की लकड़ी से करें ये उपाय
नीम की लकड़ियों का एक छोटा सा खिलौना रुपी घर बनाएं। इस लकड़ी के घर को किसी गरीब बच्चे को भेंट करें या किसी मंदिर में रख आएं। इस उपाय से घर खरीदने के रास्ते में आ रही समस्याओं का हल निकलता है।

ग्रह दोषों के लिए दिखाएं कुंडली
कुंडली के ग्रह दोषों के कारण भी घर लेने में समस्या आती है। इन दिक्कतों के निवारण के लिए अपनी कुंडली किसी ज्योतिषी को दिखाएं और दोषों के निवारण का उपाय पूछें।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications
