Latest Updates
-
अमरनाथ गुफा में पिघला तो फ्रिज में दिखा 'बाबा बर्फानी' का शिवलिंग? वायरल वीडियो देख लोग रह गए हैरान -
एक कली कच्चा लहसुन खाकर दिन की शुरुआत करती हैं सोहा अली खान, जानें खाली पेट गार्लिक खाने के 5 जबरदस्त फायदे -
पिृत दोष से मुक्ति के लिए आज आषाढ़ अमावस्या पर करें इन 5 चीजों का दान, पितरों का मिलेगा आशीर्वाद -
बार-बार मुंह में हो रहे छालों को भूलकर भी न करें नजरअंदाज, हो सकता है ओरल कैंसर, जानें लक्षण -
लड़के-लड़कियों के लिए सबसे मॉडर्न और छोटे 100+ टॉप नाम, यहां देखें अर्थ सहित लिस्ट -
कांवड़ यात्रा कब से होगी शुरू? इस दौरान भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, अधूरी रह जाएगी पूजा -
Kriti Sanon ने करवाए अपने अंडे फ्रीज! जानें किस उम्र में ये कराना बेहतर और Egg Freezing फायदे-नुकसान? -
कब है आषाढ़ अमावस्या? इस दिन इन 4 राशियों पर मंडरा रहा संकट, कहीं आपकी राशि भी तो लिस्ट में नहीं? -
Corona Alert: सिंगर कुमार सानू के बेटे को हुआ कोविड, आंध्र प्रदेश में मिले सबसे ज्यादा मरीज, जानें लक्षण -
स्कूल टिफिन के लिए 15 मिनट में तैयार करें सॉफ्ट और स्पंजी सूजी के अप्पे, नोट कर लें आसान रेसिपी
इन राशियों को गर्त में मिला सकती है कछुए वाली अंगूठी, बिल्कुल भी न करें इसे धारण करने की गलती
Tortoise Ring Unlucky for These Zodiac Signs: आजकल ज्यादातर बाजारों की छोटी-मोटी दुकानों से लेकर सुनार की दुकानों में एक खास अंगूठी देखने को मिलती है जिस पर कछुआ बना हुआ होता है। इसके साथ ही कई लोगों को आपने हाथ में कछुए वाली अंगूठी पहने भी देखा होगा। देखा देखी में अगर आपका भी मन कछुए वाली अंगूठी पहनने का है तो आप इस बात को जाने लें कि ये अँगूठी कई लोगों के लिए अशुभ भी हो सकती है।
ज्योतिष शास्त्र की तरह रत्न शास्त्र में भी कई रत्न के बारे में विशेष विवरण किया गया है। कछुए की अंगूठी पहनना शुभ माना गया है। लेकिन शास्त्र में कुछ राशियों के लिए कछुए वाली अंगूठी पहनना बहुत ही अशुभ माना है। कहा जाता है कि कुछ राशि के जातकों के लिए अंगूठी फलदायी नहीं होती तथा जीवन में कई तरह के नुकसान देखने को मिलते हैं। आज हम उन राशि के बारे में विशेष रूप से जानेंगे कि जिनके लिए कछुए वाली अंगूठी पहनना शुभ नहीं होता है।

कछुए का विशेष महत्व
भगवान श्री हरि विष्णु नारायण के कच्छप अवतार के स्वरूप को कछुआ भी कहा जाता है। यह जल में निवास करने वाला एक जीव है और समुद्र मंथन के समय माँ लक्ष्मी जल से ही प्रकट हुई थी। ऐसे में कछुए की अंगूठी पहनने वाले लोगों पर माँ लक्ष्मी का विशेष आशीर्वाद होता है। उग्र स्वभाव और आर्थिक स्थिति सही नहीं होने पर कछुए वाली अंगूठी को धारण किया जाता है। यह बहुत ही लाभकारी होता है। हालांकि रत्न शास्त्र के मुताबिक सभी राशि के जातकों के लिए कछुए वाली अंगूठी धारण करना शुभ नहीं माना जाता है।
Tortoise Ring Unlucky for These Zodiac Signs
मेष राशि:
मेष राशि के जातकों को कछुए वाली अंगूठी नहीं पहननी चाहिए। जल तत्व की राशियों में से एक राशि हैं मेष राशि। आपके बने काम बिगड़ सकते हैं अगर आपके मन में यह धारणा है कि कछुए वाली अंगूठी पहनने से कार्य शुभ हो सकते हैं। ज्योतिष को कुंडली दिखाई बिना इसको धारण न करें वरना आर्थिक संकट जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
कन्या राशि:
कन्या राशि वाले भी जल तत्व की राशियों में से एक है। कन्या राशि के लोग अगर कछुए की अंगूठी धारण करना चाहते हैं तो इन्हें कुछ समय बाद ही आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। कछुए की अंगूठी धारण करने से शीत की प्रकृति बहुत ही अत्यधिक बढ़ जाती है। फिर नुकसान होने की संभावना में भी वृद्धि हो जाती है। ऐसी परिस्थिति से बचने के लिए आप इसे बिल्कुल भी धारण न करें।
वृश्चिक राशि:
वृश्चिक राशि के जातकों को कछुए वाली अंगूठी नहीं पहननी चाहिए। वृश्चिक राशि भी जल तत्व की राशियों में से एक मानी जाती है। उनके लिए कछुए की अंगूठी धारण करना बहुत ही अशुभ होता है। आपके बने काम बिगड़ सकते हैं। अगर आप इसको धारण करके शुभ फल देख रहे हैं तो यह आपके लिए आगे चल कर घाटे का सौदा साबित हो सकती है। अगर आपकी हार्दिक इच्छा है कि कछुए वाली अंगूठी धारण करनी है तो एक बार जरूर ज्योतिष शास्त्रों से संपर्क करें और अपने कुंडली के हिसाब से ही धारण करें। धारण करने के पश्चात बहुत बड़े घाटे का सामना करना पड़ सकता है।
मीन राशि:
मीन राशि वालों को कछुए वाली अंगूठी धारण नहीं करनी चाहिए क्योंकि यह मीन राशि के जातकों के लिए बहुत ही अशुभ मानी जाती है। कछुए की अंगूठी को धारण करने से मीन राशि के जातकों को भारी नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। इससे परिवार में मानसिक तनाव से लेकर आर्थिक तंगी जैसी समस्या बन सकती है।
किस धातु की पहननी चाहिए कछुए की अंगूठी
कछुए की अंगूठी हमेशा चाँदी के धातु वाली पहननी चाहिए। इसे पहनते समय विशेष बातों का बिल्कुल ध्यान रखें कि कछुए का मुँह हमेशा आपकी तरफ हो जिससे आपकी ओर धन आकर्षित होता रहे। कछुए का मुँह बाहर की तरफ रखने से धन आपकी तरफ बिल्कुल भी आकर्षित नहीं होगा और उल्टा आपको आर्थिक संकट जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications