Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
Kajari Teej 2025: कजरी तीज पर पति परमेश्वर की लंबी उम्र के लिए करें ये 3 उपाय, वैवाहिक जीवन में आएगी मिठास
Kajari Teej 2025 Upay: भाद्रपद की कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि को कजरी तीज मनाई जाती है। ये सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास मानी जाती है। इस साल 12 अगस्त 2025 दिन मंगलवार को कजरी तीज मनाई जाएगी। इस दिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र, अच्छे स्वास्थ्य और वैवाहिक सुख के लिए व्रत रखती हैं और मां पार्वती व भगवान शिव की पूजा करती हैं। कजरी तीज केवल आस्था का पर्व नहीं, बल्कि प्रेम, विश्वास और रिश्तों की मजबूती का प्रतीक भी है।
मान्यता है कि अगर कजरी तीज पर सही विधि से व्रत और पूजन के साथ विशेष महा उपाय किए जाएं, तो वैवाहिक जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहती है और पति को लंबी आयु का आशीर्वाद मिलता है। कजरी तीज के दिन कुछ उपाय करने से वैवाहिक जीवन में मिठास आती है और पति की लंबी आयु होती है। आइए जानते हैं, कजरी तीज के दिन वो 3 महा उपाय जो हर सुहागिन महिला को अवश्य करने चाहिए।

1. मां पार्वती को सोहल श्रृंगार चढ़ाएं
अगर किसी के वैवाहिक जीवन में दिक्कत आ रही है या पति-पत्नी के बीच कलेश और कलह बहुत अधिक बढ़ रहे हैं तो ऐसे में कजरी तीज के दिन महिलाएं अपने वैवाहिक जीवन को सुखमय बनाने के लिए मां पार्वती को सोलह श्रृंगार अर्पित करें। माना जाता है कि ऐसा करने से माता खुश होती हैं और पति-पत्नी के बीच मिठास बढ़ती है। साथ ही पति की आयु भी लंबी होती है।
2. इन तीन चीजों का करें दान
अगर दांप्तय जीवन में परेशानी आ रही है और पति-पत्नी के बीच की लड़ाई उनके कमरे से बाहर का विषय बन गई है तो ये लक्षण अच्छे नहीं हैं। कई बार बात अधिक बढ़ जाने की वजह से रिश्तों में दरार आ जाती है और वो टूट जाते हैं। अगर आप चाहते हैं कि रिश्तों में मधुरता आए को कजरी तीज के दिन दूध, दही और मिश्री का दान करें।
3. इन तीन मंत्रों का करें जाप
कजरी तीज के मौके पर पति-पत्नी के बीच के रिश्ते को मजबूत बनाने के लिए महिलाओं को माता पार्वती के तीन मंत्रों का जाप करना चाहिए। आप 'ॐ गौरी शंकराय नम:'/ 'ॐ उमा महेश्वराय नम:'/ 'ॐ ऐं ह्रीं क्लीं महागौरी दैव्ये नम:' मंत्रों का जाप करें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications
