Latest Updates
-
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज पर हाथों में लगी मेहंदी का चाहती हैं डार्क कलर, तो आजमाएं ये 4 आसान टिप्स -
Modak Recipe: गणेश चतुर्थी पर बप्पा के लिए घर पर बनाएं उनके प्रिय उकडिचे मोदक, जानें इसकी आसान रेसिपी -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज का व्रत कब है? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व -
ना मूर्ति, ना पुजारी, सूर्यास्त के बाद एंट्री भी मना, जानिए फिल्म 'The Vvaan' वाले वन देवी मंदिर का रहस्य -
नेपाल में बाढ़ के बाद भूकंप, इंडोनेशिया में फटा ज्वालामुखी, क्या बाबा वेंगा की भविष्यवाणी हुई सच? -
Pithori Amavasya 2026: आज या कल, पिठोरी अमावस्या कब है? जानें सही तारीख, स्नान-दान का शुभ मुहूर्त और महत्व -
World Suicide Prevention Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व -
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख -
कौन हैं 'हनुमान अंश' की 21 साल की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर? विदेश की नौकरी छोड़ बनाई ब्लॉकबस्टर फिल्म
Kamada Ekadashi Upay: जीवन में आ रही हैं नित नयी परेशानियां, कामदा एकादशी के इन उपायों से पाएं छुटकारा
चैत्र नवरात्रों के बाद हिन्दू नववर्ष की पहली एकादशी कामदा एकादशी होती है। इस वर्ष कामदा एकादशी 1 अप्रैल को पड़ेगी।
एकादशी तिथि की शुरुआत 1 अप्रैल को सुबह 01:58 बजे से होगी और समापन 2 अप्रैल सुबह 04:19 बजे होगी। सूर्योदय को मानते हुए 1 अप्रैल को कामदा एकादशी मनाई जाएगी।

इस दिन श्रीहरि विष्णु की विशेष तौर पर अर्चना की जाती है। इसके साथ ही इस दिन कुछ ऐसे उपाय किये जा सकते है जिससे भगवान विष्णु को प्रसन्न किया जा सकता है और उनका विशेष आशीष प्राप्त होता है। जानते हैं ऐसे ही कुछ उपाय जो कामदा एकादशी के दिन किए जा सकते हैं -
आर्थिक तंगी से मिलेगा छुटकारा
एकादशी के दिन 5 तुलसी के पत्तों पर हल्दी लगाकर श्रीहरि विष्णु को अर्पित करें। इसके बाद "ॐ भूरिदा भूरि देहिनो, मा दभ्रं भूर्या भर। भूरि घेदिन्द्र दित्ससि। ॐ भूरिदा त्यसि श्रुत: पुरूत्रा शूर वृत्रहन्।।" मंत्र का जाप करें। इस उपाय से आर्थिक तंगी से मुक्ति मिलेगी और आय में वृद्धि होगी।
नौकरी में आ रही परेशानियां होंगी दूर
यदि आपकी नौकरी में किसी तरह की दिक्कतें आ रही हैं और विरोधी आपकी वृद्धि या प्रमोशन नहीं होने दे रहे हैं, तो यह उपाय आपके काम आ सकता है। एकादशी के दिन एक मुट्ठी कच्चे चावल लेकर उनको कुमकुम से रंग दें और लाल सूती कपड़े में बांधकर विष्णु के चरणों में रख दें। इस उपाय से आपके विरोधी आपके कार्यों में बाधा नहीं डाल पाएंगे।

शादी के बन सकते हैं योग
यदि आपकी शादी में कई तरह की अडचनें आ रही है तो अगला उपाय आपके लिए है। एकादशी के दिन भगवान विष्णु को दो हल्दी की गांठें चढ़ाएं और 'ऊँ केशवाय नमः' मंत्र का एक माला जाप करें। इस उपाय से आपके विवाह योग प्रबल हो जाएंगे।
घर में आएगी सकारात्मकता
भगवान विष्णु का ध्यान लगाते हुए मंदिर में रखे शंख में जल भरे और उसका छिड़काव पूरे घर में करें। इसके साथ ही एकादशी में विष्णु को लगाए जाने वाले भोग में तुलसी के पत्ते डालें और शाम में तुलसी के सामने दीपक प्रज्वलित करें। इससे घर में कलह खत्म होती है और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

धन में होगी वृद्धि
एक पीले कपड़े में हल्दी की सात गांठे लेकर बांधे और भगवान विष्णु को अर्पित करें। कुछ समय पश्चात इस गठरी को घर के धन रखने के स्थान या तिजोरी में रखें। इससे धन में वृद्धि होगी और आय के स्रोतों में बढ़ोत्तरी होगी।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications
