Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
Kamada Ekadashi Upay: वैवाहिक कलह और कर्ज के बोझ से हैं परेशान? कामदा एकादशी पर करें ये 3 अचूक उपाय
Kamada Ekadashi Ke Achook Upay: हिंदू धर्म में एकादशी व्रत का विशेष महत्व है, साल में 24 एकादशी मनाई जाती हैं और हर किसी का विशेष महत्व होता है। लेकिन चैत्र शुक्ल पक्ष की कामदा एकादशी का स्थान बेहद खास माना गया है। जैसा कि इसके नाम से ही स्पष्ट है 'कामदा' अर्थात 'कामनाओं को पूर्ण करने वाली'। मान्यता है कि इस दिन भगवान विष्णु की विधि-विधान से पूजा करने और व्रत रखने से जातक के सभी कष्टों का निवारण होता है और अटकी हुई मनोकामनाएं पूरी होती हैं। आज यानी 29 मार्च 2026, दिन रविवार को कामदा एकादशी का व्रत रखा गया है।
इस दिन ग्रह-नक्षत्रों का अनूठा संयोग बन रहा है, जो इसे और भी फलदायी बना रहा है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, यदि इस दिन राशि और समस्या के अनुसार कुछ विशेष उपाय किए जाएं, तो आर्थिक तंगी, वैवाहिक अड़चनें और करियर की बाधाएं जड़ से समाप्त हो सकती हैं। आइए जानते हैं कामदा एकादशी के वे सिद्ध उपाय जो आपके जीवन में खुशहाली ला सकते हैं।

आर्थिक समृद्धि और बिजनेस में उन्नति के लिए
एकादशी के दिन स्नान के बाद स्वच्छ वस्त्र धारण करें। तुलसी के पौधे के पास शुद्ध घी का दीपक जलाएं और 'ॐ नमो भगवते नारायणाय' मंत्र का जाप करते हुए 11 बार तुलसी जी को प्रणाम करें। इसके बाद विष्णु जी की पूजा में एक पीला कपड़ा लें। उसमें 2 हल्दी की गांठें, एक सिक्का और एक पीली कौड़ी रखकर पोटली बना लें। भगवान का आशीर्वाद लेकर इस पोटली को अपनी तिजोरी या कार्यस्थल पर रखें। अब पीपल के वृक्ष पर 11 बार कच्चा सूत लपेटते हुए परिक्रमा करें। अंत में जड़ में जल अर्पित करें और कर्ज मुक्ति की प्रार्थना करें।
सुखी दांपत्य और प्रेम विवाह के सफल उपाय
अक्सर वैवाहिक जीवन में कुछ तकरार आ जाती है जिससे पति-पत्नी के बीच के रिश्ते खराब हो जाते हैं। अगर आपके या आपके किसी जानने वालों के साथ ऐसा हो रहा है तो आप एक जटा वाला नारियल लें और उसे पीले कपड़े में लपेटकर मौली से बांध दें। इसे विष्णु मंदिर में अर्पित करें। इससे वैवाहिक जीवन के कलह दूर होते हैं।
मनचाहे विवाह हेतु करें ये उपाय
अगर आप मनचाहा विवाह करना चाहते हैं तो कामदा एकादशी के दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की प्रतिमा के सामने बैठकर 'ॐ लक्ष्मी नारायणाय नमः' मंत्र की एक माला (108 बार) जपें। इससे विवाह में आ रही अड़चनें दूर होती हैं।
कन्या के विवाह में आ रही बाधाओं के लिए विशेष उपाय
यदि आपकी बेटी के विवाह में देरी हो रही है, तो कामदा एकादशी के दिन 21 बेसन के लड्डू बनाएं (या बाजार से लाएं)। मंदिर में एक-एक लड्डू चढ़ाते समय 'ॐ नमो भगवते नारायणाय' मंत्र का जाप करें। अंत में कपूर से आरती करें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications
