Latest Updates
-
Putrada Ekadashi Vrat Katha: पुत्रदा एकादशी पर जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, पूरी होगी संतान से जुड़ी हर कामना -
Putrada Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की भक्ति...इन संदेशों से अपनों को दें पुत्रदा एकादशी की शुभकामनाएं -
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी
Khappar Yog 2023: अधिकमास में बना बेहद दुर्लभ खप्पर योग, सिर्फ इन दो राशियों को होगा लाभ
Khappar Yog 2023: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहों के समीकरण, उनके गोचा और योग निर्माण का सीधा प्रभाव राशियों और उनके जातकों के जीवन पर प्रत्यक्ष तौर पर पड़ता है।
अभी अधिकमास चल रहा है और इस माह में खप्पर योग बनने जा रहा है। खप्पर योग खतरनाक योगों में से एक माना जाता है, लेकिन इस बार इसका शुभ प्रभाव कुछ राशियों पर पड़ने जा रहा है। खप्पर योग का निर्माण शुक्र और शनि ग्रह के वक्री होने से होता है।

अधिकमास का महीना 16 अगस्त तक चलने वाला है। शनि और शुक्र आपस में मित्र ग्रह माने जाते हैं लेकिन इनके वक्री परिस्थिति में होने से खप्पर योग अशुभ माना जाता है।
अधिकमास में 5 मंगलवार, 5 बुधवार और 5 गुरूवार पड़ेंगे, जिससे भी खप्पर योग बनेगा। शनि और शुक्र की वक्रता से बन रहे खप्पर योग से इन दो राशियों के भाग्य पर अच्छा असर पड़ेगा -
मेष राशि:
खप्पर योग मेष राशि के जातकों के लिए धन का लाभ लेकर आएगा। व्यापार में लाभ और नौकरीपेशा जातकों को आय में वृद्धि प्राप्त होगी। इसके साथ ही शेयर बाज़ार से जुड़े जातकों को भी लाभ मिलेगा। लम्बे समय से अटका हुआ धन वापिस आएगा। इसके साथ ही नौकरी स्थल पर वरिष्ठ और सीनियर लोगों का प्रोत्साहन भी प्राप्त होगा।

वृषभ राशि:
वृषभ राशि के जातकों को खप्पर योग के माध्यम से सौभाग्य की प्राप्ति होगी। यह धन के साथ साथ सफलता के भी द्वार खोलेगा। जातकों को उनकी मेहनत का फल मिलेगा। नौकरीपेशा जातकों को आय के साथ साथ पद में भी उन्नति मिलेगी। प्रतियोगी परीक्षा में लगे हुए छात्रों को भी सफलता मिल सकती है। इसके साथ ही पारिवारिक प्रेम बना रहेगा। किसी यात्रा पर जाने का योग बन सकता है।
इन राशियों पर है योग का खतरा
अधिकमास में बनने जा रहा यह खप्पर योग कन्या, कर्क, वृश्चिक और मीन राशि के जातकों के लिए अशुभ रहने वाला है, इसलिए इस समय उन्हें अधिक सावधान रहने की ज़रूरत हैं। 30 अगस्त तक इन राशि के जातकों को कोई नया काम शुरू नहीं करना चाहिए। धन निवेश से बचना चाहिए और साथ ही अपने खर्चों और स्वास्थय का विशेष ध्यान रखना चाहिए।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications