Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
Karwa Chauth 2023: शॉपिंग से पहले जान लें अपना लकी कलर, वैवाहिक जीवन में भी घुलेगा प्यार का रंग
Karwa Chauth 2023 Lucky Colour: करवा चौथ का व्रत अब देश-दुनिया में मशहूर हो चुका है। हर सुहागिन महिला इस दिन का इन्तजार बड़ी बेसब्री से करती है।
इस दिन विवाहित महिलाएं निर्जला व्रत करती हैं और अपने सुखी वैवाहिक जीवन की कामना करती हैं। इसके पश्चात् चंद्र देव के दर्शन और उनकी पूजा के बाद पारण करती है।

करवा चौथ के दिन सोलह श्रृंगार करने का विधान है। इस दिन रंगों का भी बड़ा महत्व होता है। यदि आप सही रंग का चुनाव करें तो आपको पूजा का उचित फल प्राप्त हो सकता है। आइये इस लेख के माध्यम से जानते हैं कि इस साल करवा चौथ पर आपके लिए कौन सा रंग बहुत शुभ रहेगा। ताकि आप अपने सूट, साड़ी या लंहगे का लकी कलर चुन सकें।
करवा चौथ 2023: मेष राशि के लिए शुभ रंग
मेष राशि की महिलाएं इस दिन लाल रंग के वस्त्र पहनें। आपका ग्रह मंगल है। आपके लिए लाल रंग के कपड़े बहुत ही शुभ रहेंगे। आपके वैवाहिक जीवन में भी शुभता आएगी।
करवा चौथ 2023: वृषभ राशि के लिए शुभ रंग
वृषभ राशि के स्वामी ग्रह शुक्र देव हैं। आपके लिए गुलाबी रंग बहुत बढ़िया रहेगा। आप अपने दांपत्य जीवन में नयी शुरुआत चाहती हैं तो इस साल करवा चौथ की पूजा में गुलाबी रंग धारण करें।
करवा चौथ 2023: मिथुन राशि के लिए शुभ रंग
मिथुन राशि की महिलाओं को करवा चौथ के दिन हरे रंग के कपड़े पहनने की सलाह दी जाती है। आप हरे रंग का कोई दूसरा शेड भी पहन सकती हैं। आपके प्रेम जीवन में भी हरियाली लेकर आएगा।
करवा चौथ 2023: कर्क राशि के लिए शुभ रंग
कर्क राशि के स्वामी चंद्र देव हैं। करवा चौथ के दिन चंद्र देव को अर्घ्य देकर ही पूजा की जाती है। इस दिन आप आइवरी रंग के कपड़े पहन सकती हैं। यह आपके और आपके प्रेम जीवन के लिए शुभ होगा। इस रंग से आपके जीवन में चल रही उथल-पुथल शांत होगी। आप मानसिक सुकून का अनुभव भी करेंगे।
करवा चौथ 2023: सिंह राशि के लिए शुभ रंग
सिंह राशि की महिलाएं बैंगनी रंग के कपड़ों की शॉपिंग कर सकती हैं। आपके लिए यह रंग बहुत लकी साबित होगा। यह रंग आपके वैवाहिक जीवन के लिए सौभाग्यशाली रहेगा।
करवा चौथ 2023: कन्या राशि के लिए शुभ रंग
कन्या राशि की महिलाएं अपने जीवन में खुशहाली चाहती हैं तो उनके लिए शुभ रंग है पीला। आपको करवा चौथ के दिन पीला रंग धारण करने की सलाह दी जाती है। आपके और आपके पार्टनर के बीच रिश्ते मजबूत होंगे।
करवा चौथ 2023: तुला राशि के लिए शुभ रंग
तुला राशि की महिलाओं के लिए नीला रंग शुभ रहेगा। इस राशि के स्वामी शुक्र देव हैं। आप नीला या फिर मैजेंटा रंग का चुनाव कर सकती हैं। आपके वैवाहिक जीवन पर इन रंगों का सकारात्मक असर होगा।
करवा चौथ 2023: वृश्चिक राशि के लिए शुभ रंग
आप अपने वैवाहिक जीवन में फिर से प्यार का नया रंग देखना चाहती हैं तो करवा चौथ के दिन आप भगवा या केसरिया रंग के वस्त्र धारण करें। यह रंग आपके प्रेम जीवन में आ रही रुकावटों को शांत कर देगा।
करवा चौथ 2023: धनु राशि के लिए शुभ रंग
इस राशि के स्वामी ग्रह बृहस्पति हैं। आपके लिए पीला रंग बहुत शानदार रहेगा। आपको करवा चौथ के दिन पीला रंग पहनने की सलाह दी जाती है। यह रंग आपके नीरस जीवन में एक नयी चमक ला सकता है।
करवा चौथ 2023: मकर राशि के लिए शुभ रंग
इस करवा चौथ पर आप नीले रंग के कपड़े पहन सकती हैं। मकर राशि के स्वामी ग्रह शनि देव हैं। ऐसे में नीले रंग का कोई भी शेड आपके लिए बढ़िया रहेगा। यह रंग आपके नई जीवन में सकारात्मकता लाने में मदद करेगा।
करवा चौथ 2023: कुंभ राशि के लिए शुभ रंग
कुंभ राशि की महिलाओं को इस साल करवा चौथ के मौके पर बैंगनी या लैवेंडर रंग के वस्त्र पहनने की सलाह दी जाती है। आप इन रंगों की मदद से अपने प्रेम जीवन में दोबारा खुशियां ला सकते हैं।
करवा चौथ के दिन मीन राशि के लिए शुभ रंग
रंगों का हमारे जीवन में बहुत अधिक महत्व है। पूजा-पाठ और धर्म कर्म के कार्यों में शुभ रंगों को ही धारण किया जाना चाहिए ताकि इसका पूरा लाभ मिल सके। आपको करवा चौथ के दिन लाल या चेरी रंग के कपड़े पहनने की सलाह दी जाती है। यह रंग आपके और आपके पति के लिए लकी साबित होगा।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications
