Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
Karwa Chauth Missed: करवा चौथ का व्रत छूट जाए तो क्या होता है? शास्त्रों में बताया गया समाधान
What To Do If Miss Karwa Chauth Fast: करवाचौथ का व्रत हर विवाहित महिला के लिए सिर्फ एक परंपरा नहीं, बल्कि प्रेम, आस्था और समर्पण का प्रतीक होता है। इस दिन सुहागिनें अपने पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि के लिए निर्जला उपवास रखती हैं। आज यानी 10 अक्टूबर 2025, दिन शुक्रवार को करवा चौथ का व्रत है। व्रत रखने के लिए महिलाएं काफी एक्साइटेड हैं। लेकिन कभी-कभी परिस्थितियां ऐसी नहीं होती कि व्रत रखा जाए जैसे कि स्वास्थ्य संबंधी परेशानी, गर्भावस्था या पारिवार में किसी की मौत हो जाने पर।
ऐसे में हर महिला यह व्रत नहीं रख पाती तो सवाल उठता है कि क्या दोबारा व्रत नहीं रखा जा सकता है फिर इसका कोई उपाय है जिससे व्रत खंडित भी न हो और अखंड सौभाग्य का आशीर्वाद भी बना रहे। चिंता न करें, क्योंकि करवाचौथ का असली अर्थ केवल उपवास नहीं, बल्कि सच्चे मन की भावना और आस्था से जुड़ा है।
यदि आप इस साल किसी वजह से व्रत नहीं रख पाई हैं, तो भी कुछ ऐसे शुभ कार्य और उपाय हैं जिन्हें करने से आपको वही पुण्य और आशीर्वाद प्राप्त हो सकता है। आइए जानते हैं, क्या करें जब करवाचौथ का व्रत न रख पाएं।

छूट जाए करवा चौथ व्रत तो क्या करें?
करवा चौथ का व्रत हर महिला अपने पति की लंबी आयु के लिए रखती है। इस व्रत की कहानी बहुत ही खास है जिसमें बताया गया है कि कैसे एक महिला के लिए ये व्रत बहुत जरूरी होता है और इसके नियमों का पालन करना भी। मगर कई बार परिस्थितियां ऐसी बन जाती हैं कि ये व्रत रखना संभव नहीं होता है। जैसे की गर्भवती महिला के लिए, बीमार महिला के लिए या फिर जिसका हाल ही में बच्चा हुआ हो उस महिला के लिए।
ऐसे में नियम कहते हैं कि वो महिला महीने में आने वाली अगली चौथ पर इस व्रत को रख सकती हैं। या फिर अगले साल से इसे दोबारा शुरू कर सकती हैं। ऐसा करने से आस्था पर कोई असर नहीं पड़ेगा क्योंकि परेशानी में तो भगवान भी समझते हैं और अपने भक्तों को माफ करते हैं।
किसी की मौत होने पर रख सकते हैं व्रत
करवा चौथ का व्रत पति की लंबी आयु के लिए पत्नियों के द्वारा निर्जला व्रत रखा जाता है। मगर घर में या परिवार-खानदान में किसी की मौत हो जाए तो इस अवस्था में क्या करें। शास्त्रों में नियम है कि सूतक लगने पर व्रत नहीं रखा जाता है। ऐसे में आप व्रत न रखें क्योंकि न तो पूजा होगी और न ही सूरज और चंद्रमा को जल चढ़ेगा। अगर किसी के घर में ऐसी स्थिति हो जाए तो वो अगले साल व्रत को रखें।
करवा चौथ व्रत का महत्व
इस दिन सुहागिनें अपने पति की लंबी आयु और सुख-समृद्धि की कामना के लिए निर्जला व्रत रखती हैं और शाम को चंद्रमा को अर्घ्य देकर उपवास तोड़ती हैं। लेकिन कभी-कभी परिस्थितियों जैसे स्वास्थ्य, दूरी या अन्य कारणों के चलते हर महिला यह व्रत नहीं रख पाती। ऐसे में मन में एक सवाल उठता है कि क्या बिना व्रत रखे भी श्रद्धा और आशीर्वाद पाया जा सकता है?
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications
