Latest Updates
-
कहीं आप भी तो नहीं पी रहे डिटर्जेंट वाला दूध? FSSAI के बताए इस सिंपल टेस्ट से मिनटों में करें चेक -
Indira Ekadashi 2026: 5 या 6 अक्टूबर, कब है इंदिरा एकादशी? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक -
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि
Karwa Chauth Moonrise Time 2025: आपके शहर में कब दिखेगा चांद? बादलों में छिप जाए चांद, तो कैसे खोलें व्रत?
Kab Niklega Karwa Chauth Ka Chand: करवा चौथ हर सुहागिन महिला के लिए खास अवसर है। यह व्रत पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्ध वैवाहिक जीवन की कामना के लिए रखा जाता है। आज यानी 10 अक्टूबर 2025, शुक्रवार को करवा चौथ का व्रत रखा गया है। व्रत के दिन महिलाएं सुबह सरगी खाकर व्रत की शुरुआत करती हैं और शाम को कथा सुनती हैं। रात को चांद के दर्शन और उसके बाद अर्घ्य देकर व्रत का पारण किया जाता है जो इस व्रत का सबसे महत्वपूर्ण अनुष्ठान है। सुबह से लेकर रात तक निर्जला व्रत रखने वाली महिलाओं को रात को चांद के दीदार करने की उत्सुकता रहती है। इसलिए हर महिला जानना चाहती है कि अपने शहर में चांद कब दिखाई देगा।
वहीं कई बार मौसम खराब होने की वजह से चांद बादलों में छिप जाता है। ऐसे में चिंता इस बात की रहती है कि अब कैसे व्रत खोला जाए। ऐसी स्थिति में व्रत खोलने की सही प्रक्रिया और तरीका जानना जरूरी है। इस आर्टिकल में हम आपके लिए शहरवार चांद निकलने का समय, करवा चौथ व्रत खोलने की विधि और पूजा का तरीका साझा कर रहे हैं।

शहरवार चांद निकलने का अनुमानित समय
| राज्य | समय |
| मुंबई | 8:47 PM |
| जयपुर | 8:17 PM |
| भोपाल | 8:26 PM |
| लखनऊ | 8:03 PM |
| कोलकाता | 7:46 PM |
| पटना | 7:51 PM |
| चंडीगढ़ | 8:09 PM |
| अहमदाबाद | 8:33 PM |
| बेंगलुरु | 8:51 PM |
| दिल्ली | 8:11 PM |
नोट: समय पंचांग के अनुसार थोड़ा बदल सकता है।
व्रत खोलने की सही विधि क्या है?
- शाम को करवा माता की पूजा और कथा सुनें।
- चांद निकलते ही छलनी में चांद देखकर अर्घ्य दें।
- पति के हाथों से जल ग्रहण कर व्रत खोलें।
- पूजा और व्रत का समापन प्रार्थना और मिठाई के साथ करें।
- सासु मां को बायना दें और आशीर्वाद लें और फिर भोजन करें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।
चांद न दिखे तो कैसे खोलें व्रत
वैसे तो चांद के दर्शन करने और पूजा करने के बाद छलनी में पति का चेहरा देखा जाता है। मगर कई बार मौसम खराब होने की वजह से चांद बादलों में जाकर छिप जाता है और लुका-छिपी का खेल खेलता है। ऐसे में पूरे दिन निर्जला व्रत रखने वाली महिलाएं सोचती हैं कि चांद नहीं दिखा तो व्रत कैसे खोला जाए। बता दें कि ऐसी स्थिति में आप भोले बाबा की पूजा कर और उन्हें जल चढ़ा अपना करवा चौथ का व्रत खोल सकती हैं।



Click it and Unblock the Notifications
