Latest Updates
-
कहीं आप भी तो नहीं पी रहे डिटर्जेंट वाला दूध? FSSAI के बताए इस सिंपल टेस्ट से मिनटों में करें चेक -
Indira Ekadashi 2026: 5 या 6 अक्टूबर, कब है इंदिरा एकादशी? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक -
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि
शाम की कथा से रात की पूजा तक इन चीजों के बिना अधूरा है करवा चौथ व्रत, देखें चेकलिस्ट
Karwa Chauth Samagri List: आज यानी 10 अक्टूबर 2025, दिन शुक्रवार को करवा चौथ का व्रत है। ये व्रत हर सुहागिन महिला के लिए खास होता है जो अपने पति की लंबी उम्र के लिए निर्जला व्रत रखती हैं। करवा चौथ का व्रत हर विवाहित महिला के जीवन में खास स्थान रखता है। इस दिन पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि के लिए पूरे दिन का उपवास रखा जाता है और रात में चांद देखकर व्रत खोलते हैं। मगर क्या आप जानती हैं कि करवा चौथ की पूजा सिर्फ व्रत रखने भर से पूरी नहीं होती? कुछ खास चीज़ें हैं जो इस पूजा को संपूर्ण बनाती हैं। कुछ चीजों के बिना व्रत अधूरा रह सकता है।
अगर आप इस करवा चौथ पर पूजा पूरी श्रद्धा और विधिपूर्वक करना चाहती हैं, तो यह लिस्ट आपके लिए बेहद मददगार साबित होगी। आइए बिना देर किए जान लेते हैं कि करवा चौथ व्रत के लिए किस सामान की जरूरत होती है और आप चेकलिस्ट देख आज ही सारा सामान खरीद लें ताकि किसी चीज की कमी से पूजा अधूरी न रह जाए।

करवा चौथ सरगी के लिए जरूरी सामान (Karwa Chauth 2024 Sargi List)
मीठी मट्ठी
फेनी (जो दूध में पकाई जाती है)
ड्राई फ्रुट्स (बादाम, काजू, किशमिश, पिस्ता)
फ्रेश और सीजनल फल (केला, सेब, अनार आदि)
मीठे पकवान (जलेबी, लड्डू, हलवा)
पूरी-सब्जी या पराठे जिसमें मसाले कम से कम हों
एक गिलास दूध, जूस नारियल या नारियल पानी
सिंदूर, बिंदी, चूड़ियां, साड़ी या गिफ्ट (सास द्वारा दी जाने वाली सुहाग की सामग्री)
करवा चौथ 2025 सामग्री (Karwa Chauth 2025 Samagri List)
मिट्टी का करवा
तांबे या स्टील का लोटा
का करवा
5 या 7 सींक
फूलमाला और फूल
करवा चौथ की थाली, छलनी, दीपक
व्रत कथा की पुस्तक
पान, कलश
चंदन
हल्दी
चावल
मिठाई
कच्चा दूध
दही
घी
शहद
रोली
कुमकुम
मौली
अक्षत
घी का दीपक
अगरबत्ती
सरगी कब खाई जाती है?
जो महिलाएं पहली बार करवा चौथ का व्रत रख रही हैं वो ये जान लें कि व्रत के दिन सरगी खाकर शुरुआत की जाती है। सरगी सास द्वारा बहू को दी जाती है। इसे खाने का समय बहुत से लोगों को नहीं पता होता है। बता दें कि सरगी खाने का सही समय सूर्य उदय से पहले का होता है। आप सुबह 4 बजे से लेकर 5 बजे तक खा लें। अगर कोई बीमार है तो वो दिन में फल खा सकती हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications
