Latest Updates
-
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए -
Durga Puja Pandals in Delhi NCR: ये हैं दिल्ली-एनसीआर के टॉप 10 दुर्गा पूजा पंडाल, इस नवरात्रि जरूर करें दर्शन -
बारिश में बाल झड़ना कैसे रोकें: कारण, देखभाल और जरूरी पोषक तत्व -
Ashtami Navami 2026 Date: अष्टमी और नवमी कब है? जानें सही तिथि, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और महत्व
Karwa Chauth Mehndi Vastu Rules: करवा चौथ की मेहंदी लगाते समय इन नियमों का रखें ख्याल
Karwa Chauth Mehndi Vastu Rules: कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को रखा जाने वाला करवा चौथ का पर्व इस वर्ष 1 नवंबर को मनाया जायेगा। सुहागन महिलाओं द्वारा अपने जीवनसाथी की दीर्घायु, अच्छे स्वास्थ्य और दांपत्य जीवन के सौभाग्य के लिए रखे जाने वाले इस व्रत में सोलह श्रृंगार का विशेष महत्व होता है।
सिन्दूर, कुमकुम, मंगलसूत्र, मेहंदी आदि से ही सुहागन महिला का श्रृंगार पूरा होता है। मेहंदी का भारतीय संस्कृति में विशेष महत्व होता है। करवाचौथ के मौके पर महिलायें अपने हाथों पर मेहंदी लगाती हैं। जानते हैं करवाचौथ से पहले मेहंदी लगाते वक्त किन बातों का रखना चाहिए ख़ास ख्याल -

काले रंग की मेहंदी बिल्कुल ना लगाएं
महिलाएं हमेशा यह चाह रखती हैं कि उनके हाथ की मेहंदी अच्छे से रचे और गाढ़े रंग की हो। बाज़ार में कई आर्टिफिशियल मेहंदी आ चुकी हैं। ऐसे में इस बात का ख्याल रखें कि काले रंग की मेहंदी का प्रयोग ना करें। हरे रंग की ही मेहंदी लगाएं।
स्थान का रखें ध्यान
मेहंदी लगाने से पहले ऐसी जगह को चुनें जहां गंदगी और अन्धेरा ना हो। साफ़ सुथरी और रौशनी वाली जगह पर ही मेहंदी लगाएं। मेहंदी आपके श्रृंगार का ही एक हिस्सा होती है इसलिए इसे लगाने के लिए अच्छी जगह में बैठें।

गलत दिशा की ओर मुख करके ना बैठें
करवा चौथ के दिन मेहंदी लगाते समय आप जिस दिशा में बैठते हैं वह दिशा घर में ऊर्जा के प्रवाह को प्रभावित करती है। वास्तु के अनुसार उत्तर या पूर्व दिशा की ओर मुंह करके मेहंदी लगाने की सलाह दी जाती है। इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि आपका मुख दक्षिण दिशा में ना हो।
उत्तर या पूर्व दिशाओं को घर के लिए सबसे शुभ माना जाता है और मेहंदी लगाते समय इससे सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाया जा सकता है।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications
