Latest Updates
-
गोवर्धन पूजा 2026: सिर्फ 2 घंटे 10 मिनट मिलेगा पूजा का शुभ मुहूर्त, जानें विधि और महत्व -
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा -
रूप चौदस 2026: बहू और बेटी को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश, रिश्तों में घोलें प्यार और अपनापन -
Narak Chaturdashi 2026: बाल और नाखून काटना क्यों है अशुभ? निरोगी रहने के लिए कर लें ये उपाय -
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत
Ketu Gochar in Chitra Nakshatra: केतु ने किया चित्रा नक्षत्र में प्रवेश, इन 5 राशियों पर टूट सकता है मुसीबतों
Ketu Gochar 2023 in Chitra Nakshatra: केतु ग्रह चित्रा नक्षत्र में प्रवेश कर चुके हैं। इसका सभी 12 राशियों पर शुभ अथवा अशुभ प्रभाव देखने को मिलता है।
ज्योतिष शास्त्र में केतु ग्रह को छाया ग्रह या पाप ग्रह के रूप में जाना जाता है। यह अन्य ग्रहों की तुलना में केतु ग्रह विपरीत दिशा में विचरण करते हैं। इसका वैसा प्रभाव भी जातकों पर पड़ता है। आइये जानते हैं कि केतु के चित्रा नक्षत्र में प्रवेश से किन राशियों को नकारात्मक असर झेलना पड़ सकता है।

मिथुन राशि:
मिथुन राशि के जातकों के लिए केतु का गोचर अच्छा नहीं रहेगा। परिवार में कलह बढ़ सकती है। आपसी तालमेल न रहने से मानसिक तनाव बढ़ सकता है। इस राशि के छात्रों को ध्यान लगाने में मुश्किल हो सकती है।
कर्क राशि:
केतु ग्रह के चित्रा नक्षत्र में प्रवेश से कर्क राशि के लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। इस अवधि में आपको अपनी सेहत का एक्स्ट्रा ख्याल रखने की सलाह दी जाती है। घर का माहौल तनावपूर्ण रह सकता है। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में कामकाज को लेकर परेशानी झेलनी पड़ सकती है।
कन्या राशि:
यह गोचर कन्या राशि के लोगों को मुश्किलों में डाल सकता है। आपके संवाद को सामने वाले लोग गलत समझ सकते हैं। ग़लतफहमी के कारण आपके रिश्तों पर असर पड़ सकता है और विवाद की स्थिति भी पैदा हो सकती है। परिवार में उथल पुथल की स्थिति बनी रहती है। आर्थिक स्थिति भी आपकी कुछ ख़ास नहीं रहेगी।
मकर राशि:
मकर राशि के लोगों के लिए चित्रा नक्षत्र में केतु का प्रवेश कर जाना नकारात्मक प्रभाव लेकर आएगा। आपको इस अवधि में सावधान रहने की सलाह दी जाती है। दफ्तर में आपको उचित परिणाम पाने के लिए सामान्य से अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। इस राशि के व्यापारियों को भी नुकसान उठाना पड़ सकता है।
मीन राशि:
केतु का नक्षत्र परिवर्तन मीन राशि के लोगों के लिए कुछ खास नहीं रहेगा। इसके प्रभाव के कारण आपको समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इस दौरान अपनी सेहत का विशेष ख्याल रखने की सलाह दी जाती है। वाहन का प्रयोग सावधानी से करें। घर परिवार में प्रतिकूल स्थिति से मानसिक तनाव बढ़ सकता है।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications
