Latest Updates
-
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया -
इन 5 लोगों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए मशरूम का सेवन, सेहत को हो सकता है गंभीर नुकसान -
Special Marriage Act क्या है? सोनाक्षी-जहीर इकबाल समेत इन बॉलीवुड कपल्स ने बिना धर्म बदले की शादी -
किन्नौर कैलाश के दर्शन के बाद बदल गई हिमांशी खुराना की जिंदगी, एक्ट्रेस ने बताया क्यों इतनी खास है यह जगह -
Raksha Bandhan 2026: कब है रक्षाबंधन? जानें तिथि, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त, भद्रा का समय और महत्व -
कभी 75 रुपये में साफ करते थे गाड़ियां, आज कहलाते हैं दिल्ली के खान सर; पढ़ें मनोज गर्ग की सक्सेस स्टोरी -
Sawan 2026: सावन में दाढ़ी और बाल कटवाना चाहिए या नहीं? जानें ज्योतिष और धार्मिक नियम -
कौन थीं अनन्या राज? 27 साल की उम्र में हुई मौत, एक महीने बाद सामने आई निधन की खबर -
Rudrabhishek Vidhi: घर पर शिव जी का रुद्राभिषेक कैसे करें? जानें सरल पूजा विधि, सामग्री, मंत्र और जरूरी नियम -
Nag Panchami 2026: नाग पंचमी पर करें ये 5 सरल उपाय, कालसर्प दोष से मिलेगी राहत
Ketu Gochar 2025 : सिंह राशि में केतु की एंट्री से खुल जाएगी इन 5 राशियों की तकदीर, बन जाएंगे मालामाल
Ketu Transit 2025 : केतु का गोचर 2025 में 18 महीने के बाद एक बार फिर बड़ा बदलाव लेकर आ रहा है। इस बार 5 मई को शाम 5:08 बजे केतु सिंह राशि में प्रवेश करेंगे। अब तक केतु कन्या राशि में गोचर कर रहे थे, जिसका स्वामी ग्रह बुध है, जबकि सिंह राशि सूर्य की राशि मानी जाती है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, केतु उस राशि के स्वामी ग्रह के समान प्रभाव डालता है, जिसमें वह स्थित होता है।
इसलिए सिंह में स्थित होकर केतु विशेष रूप से साहस, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और आत्मचिंतन से जुड़े प्रभाव उत्पन्न करेंगे। यह गोचर मिथुन, कन्या, तुला, धनु और मकर राशि के जातकों के लिए कई मामलों में शुभ परिणाम देने वाला साबित हो सकता है।

मिथुन राशि
केतु मिथुन राशि के तीसरे भाव में गोचर करेगा, जो साहस, पराक्रम और छोटे भाई-बहनों का भाव है। इस गोचर के दौरान आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा और आप कठिन कार्यों को भी पूरे समर्पण और मेहनत से करेंगे। धार्मिक यात्राएं संभव हैं, खासकर दोस्तों या परिवार के साथ। कार्यस्थल पर सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा और आपका प्रदर्शन बेहतर होगा। भाई-बहनों की मदद करें, इससे आपके रिश्तों में मजबूती आएगी। यह समय छोटी यात्राओं और संपत्ति से जुड़े सौदों के लिए भी अनुकूल है।
कन्या राशि
केतु कन्या राशि से बाहर जाकर सिंह में प्रवेश करेंगे, जिससे कन्या राशि के जातकों को राहत महसूस होगी। पुराना कर्ज चुकाने में सफलता मिल सकती है। स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं जो लंबे समय से चली आ रही थीं, उनमें सुधार होगा। कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामलों में भी पक्ष में निर्णय हो सकता है। विशेष रूप से व्यापार से जुड़े लोगों, खासकर आयात-निर्यात करने वालों के लिए यह गोचर लाभकारी सिद्ध होगा। नौकरी और व्यापार में लंबे समय से बनी बाधाएं अब दूर होंगी और अच्छा ऑफर मिलने की भी संभावना है।
तुला राशि
केतु का गोचर तुला राशि के ग्यारहवें भाव में होगा, जो लाभ, आकांक्षाएं और सामाजिक दायरे से जुड़ा है। इस दौरान आय के नए स्रोत बन सकते हैं और आपकी इच्छाएं पूरी हो सकती हैं। ऑफिस में सीनियर्स से सपोर्ट मिलेगा, जिससे करियर में उन्नति के अवसर मिलेंगे। हालांकि प्रेम संबंधों में सावधानी बरतना जरूरी है, क्योंकि छोटी सी बात भी रिश्तों में तनाव ला सकती है।
धनु राशि
केतु का गोचर धनु राशि के नवम भाव में हो रहा है, जो भाग्य, धर्म और तीर्थयात्रा का भाव है। इस समय आप अध्यात्म की ओर अधिक आकर्षित होंगे। लंबी धार्मिक यात्राओं और ध्यान-प्राणायाम जैसी गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी। यात्रा, टूरिज्म और अध्यात्म से जुड़े क्षेत्रों में कार्य कर रहे लोगों के लिए यह समय फलदायी होगा। हालांकि आर्थिक लाभ सीमित हो सकता है और मानसिक तनाव की स्थिति भी रह सकती है।
मकर राशि
केतु का गोचर मकर राशि के आठवें भाव में होगा, जो रहस्य, शोध और अप्रत्याशित घटनाओं से जुड़ा है। यह गोचर आपको अचानक धन लाभ दिला सकता है। पुरानी स्वास्थ्य समस्याओं में राहत मिलने के संकेत हैं। जो लोग नौकरी या प्रमोशन की तलाश में हैं, उन्हें इस दौरान सफलता मिल सकती है। ज्योतिष और गूढ़ विषयों में आपकी रुचि बढ़ेगी और आप नए विषयों को सीखने की कोशिश करेंगे। हालांकि कुछ लाभों के लिए संघर्ष बना रह सकता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications