Latest Updates
-
शरद पूर्णिमा की रात चांद की रोशनी में क्यों रखी जाती है खीर? जानें धार्मिक और वैज्ञानिक कारण -
Karwa Chauth 2026: करवा चौथ से पहले चेहरे पर चाहिए नेचुरल ग्लो? ट्राई करें शहनाज हुसैन के ये 5 होममेड फेस पैक -
Sharad Purnima 2026: 25 या 26 अक्टूबर, कब है शरद पूर्णिमा? जानें सही तिथि, शुभ मुहूर्त और चंद्रोदय का समय -
Shamonda Virus: शमोंडा वायरस क्या है और कैसे फैलता है? फ्रांस में पहली बार इंसान संक्रमित, जांच शुरू -
बार-बार सिरदर्द होना हो सकता है इन 6 गंभीर बीमारियों का संकेत, नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी -
सौंफ और धनिया का पानी पीने से सेहत को मिलते हैं कई फायदे, जानें सेवन का सही तरीका -
नसों में जमा कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकते हैं ये 5 योगासन, नियमित अभ्यास से हार्ट डिजीज का खतरा होगा कम -
चेहरे पर नारियल तेल में मिलाकर लगाएं कॉफी पाउडर, स्किन की इन 5 समस्याओं से मिलेगा छुटकारा -
Myth Vs Fact: टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? डॉक्टर से जानिए ऐसे ही 10 मिथ और उनकी सच्चाई -
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय
Gold is Unlucky for These Zodiacs: इन 3 राशियों को भूलकर भी नहीं पहनना चाहिए सोना, वरना बढ़ सकती हैं मुश्किलें
Gold is unlucky for these zodiac signs: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, विभिन्न धातुओं और रत्नों का संबंध ग्रहों से होता है। जैसे लोहे का संबंध शनि से है, वैसे ही सोना गुरु ग्रह से जुड़ा हुआ है।
सोना सबसे कीमती धातु मानी जाती है और यह खूबसूरत लुक भी देता है। खासकर महिलाओं को सोने के गहनों की बहुत चाहत होती है।

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, अगर कुंडली में गुरु कमजोर हो तो सोना पहनने से उसे बल मिलता है। हालांकि, कुछ राशियों के लिए सोना पहनना शुभ नहीं होता और इससे जीवन में कई समस्याएं आ सकती हैं। आइए जानें, कौन सी राशियों को सोना पहनने से बचना चाहिए।
वृषभ
वृषभ राशि के जातकों को सोने के आभूषण जैसे अंगूठी या चेन पहनने से बचना चाहिए। सोना इन लोगों के जीवन में परेशानियां और समस्याएं ला सकता है। इससे स्वास्थ्य में गिरावट, कार्यों में रुकावट, और धन की हानि हो सकती है। इसके अलावा, व्यवसाय में भी सफलता मुश्किल हो सकती है।
मकर
मकर राशि के जातकों के लिए भी सोना पहनना शुभ नहीं माना जाता। सोने के आभूषण पहनने से स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं हो सकती हैं और जीवन में नकारात्मक बदलाव आ सकते हैं। खासकर पेट और त्वचा से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। व्यवसाय में भी सफलता मिलना मुश्किल हो सकता है और कार्यक्षेत्र में समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
कुंभ
कुंभ राशि के जातकों को भी सोने के आभूषण पहनने से बचना चाहिए। सोना पहनने से परिवार में समस्याएं बढ़ सकती हैं, और व्यावसायिक जीवन में भी मुश्किलें आ सकती हैं। इससे नुकसान होने की संभावना रहती है और बार-बार बीमारी भी हो सकती है। कभी-कभी सोने की चोरी या खो जाने का डर भी बना रहता है।
इन राशियों के जातकों को सोने से संबंधित किसी भी आभूषण को पहनने से बचना चाहिए ताकि जीवन में समस्याएं कम हो सकें।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications
