Latest Updates
-
छठ पूजा 2026 की हार्दिक शुभकामनाएं: अपनों को भेजें आस्था, भक्ति और सूर्य उपासना से भरे संदेश -
छठ पूजा 2026: कब है नहाय-खाय, खरना, संध्या और उषा अर्घ्य? जानें चारों दिन की तारीख, पूजा विधि और शुभ समय -
भाई दूज पर बाल और नाखून कटवाना चाहिए या नहीं? जानें मान्यता और पूजा की विधि -
भाई दूज 2026 कब है: 10 या 11 नवंबर? जानें भाई को तिलक लगाने का शुभ मुहूर्त -
गोवर्धन पूजा कथा: इंद्रदेव का अहंकार तोड़ने के लिए श्रीकृष्ण ने उठाया था पर्वत -
गोवर्धन पूजा 2026: सिर्फ 2 घंटे 10 मिनट मिलेगा पूजा का शुभ मुहूर्त, जानें विधि और महत्व -
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं
Kumbh Sankranti 2026: कुंभ संक्रांति के दिन इन 3 राशियों की चमकेगी किस्मत, मिलेगा पद, पैसा और सम्मान
Kumbh Sankranti 2026: जब सूर्य एक राशि से निकल दूसरी राशि में प्रवेश करते हैं, तो उसे संक्रांति कहा जाता है। फरवरी के महीने के सूर्य मकर राशि छोड़कर कुंभ राशि में गोचर करने जा रहे हैं, जिसे कुंभ संक्रांति के नाम से जाना जाता है। ज्योतिषीय गणना के अनुसार, 13 फरवरी को सूर्य देव शनि की राशि कुंभ में प्रवेश करेंगे, जाना राहु पहले से विराजमान है। ऐसे में, इन दोनों की युति बनेगी। ज्योतिषीय दृष्टि से कुंभ राशि में सूर्य के गोचर का प्रभाव सभी राशियों पर पड़ेगा। ऐसे में, आइए जानते हैं कि कुंभ संक्रांति पर किन राशियों को लाभ होगा -
कुंभ संक्रांति 2026 कब है?
हिंदू पंचांग के अनुसार, 13 फरवरी 2026 को सूर्य देव मकर राशि से निकलकर कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे। सूर्य का यह गोचर सुबह 4 बजकर 14 मिनट पर होगा। ऐसे में, इस साल कुंभ संक्रांति 13 फरवरी को मनाई जाएगी। इस दिन विजया एकादशी का संयोग भी बन रहा है। ऐसे में, यह दिन स्नान-दान के लिए बहुत महत्वपूर्ण है।

किन राशियों को होगा कुंभ संक्रांति पर लाभ
मेष राशि
सूर्य का कुंभ राशि में गोचर मेष राशि वालों के लिए विशेषकर लाभकारी रहेगा। मेष राशि के जातकों की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। अटके काम पूरे होंगे। आय के नए अवसर मिलेंगे। ऑफिस में अधिकारी का सहयोग मिलेगा। नई नौकरी के ऑफर आ सकते हैं। बिजनेस में बढ़िया रिजल्ट मिलेगा। घर-परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा।
धनु राशि
धनु राशि वालों के लिए कुंभ राशि बेहद शुभ साबित होगी। इस राशि के जातकों को करियर में सफलता मिलेगी। रुके हुए कार्य पूरे होंगे। पहले किए गए प्रयासों का अच्छा परिणाम मिलेगा। भौतिक सुख- सुविधाओं में बढ़ोत्तरी होगी और उन्नति के नए मार्ग खुलेंगे।
मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों के लिए सूर्य का यह गोचर भाग्य को मजबूत करने वाला है। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा और मानसिक शांति महसूस होगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। नौकरी पाने के अच्छे अवसर मिलेंगे। व्यापार क्षेत्र में खूब सफलता पाएंगे। लव लाइफ और शादीशुदा जिंदगी मधुर रहेगी।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications
