Latest Updates
-
कौन हैं हरीश राणा, जिन्हें सुप्रीम कोर्ट ने दी इच्छामृत्यु की अनुमति? जानिए 13 साल से कोमा में क्यों थे -
Sheetala Ashtami 2026: शीतला अष्टमी पर चाय पी सकते हैं या नहीं? जानें व्रत से जुड़े सभी जरूरी नियम -
Sheetala Ashtami 2026: शीतला अष्टमी के दिन झाड़ू लगाना शुभ या अशुभ? बसौड़ा पर भूलकर भी न करें ये गलतियां -
Sheetala Ashtami 2026: 11 या 12 मार्च, कब है शीतला अष्टमी? जानिए सही डेट, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि -
Sheetala Ashtami Vrat Katha: शीतला अष्टमी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, घर में आएगी सुख-समृद्धि -
Sheetala Ashtami 2026 Wishes: मां शीतला का आशीर्वाद बना रहे...इन संदेशों के साथ अपनों को दें बसौड़ा की बधाई -
कौन हैं संजू सैमसन की पत्नी चारुलता रमेश? टी20 वर्ल्ड कप जीत के बाद क्रिकेटर ने लिखा भावुक पोस्ट -
रणदीप हुड्डा बने पापा, लिन लैशराम ने बेटी को दिया जन्म, इंस्टाग्राम पर शेयर की क्यूट फोटो -
Kalashtami 2026: 11 या 12 मार्च, कब है कालाष्टमी का व्रत? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
गर्मियों में वजन घटाने के लिए पिएं ये 5 ड्रिंक्स, कुछ ही दिनों में लटकती तोंद हो जाएगी अंदर
Kumbh Varshik Rashifal 2024: कुंभ राशि वालों के शुरू होंगे अच्छे दिन, जीवन के हर क्षेत्र में मिलेगा शुभ परिणाम
Kumbha Rashifal 2024: कुंभ राशि के जातकों के लिए यह नया साल बहुत ही शुभ रहेगा। इस दौरान आप अपनी मेहनत और आत्मविश्वास के बल पर बड़ी सफलता हासिल कर पाएंगे। आपकी आमदनी में वृद्धि होने की प्रबल संभावना है। यदि आप कर्ज के बोझ तले दबे हैं तो इस वर्ष आप उससे काफी हद तक राहत पाने में कामयाब रहेंगे।
नौकरी हो या व्यापार आपकी तरक्की हो सकती है। विदेश जाकर नौकरी करने का सपना देख रहे लोगों की इच्छा पूरी होगी। हालांकि आप पर वर्कलोड अधिक रहने की संभावना है, लेकिन आप अपना सर्वश्रेष्ठ देंगे और आपका पूरा फोकस आपके लक्ष्य पर होगा। विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में मनचाहा परिणाम मिलेगा। आपकी पढ़ाई लिखाई में आ रही बाधा दूर होगी।

अपने रिश्तों को लेकर आप काफी सजग रहेंगे। कठिन परिस्थितियों में आपको अपनों का पूरा सहयोग मिलेगा। कुल मिलाकर यह वर्ष आपके लिए बहुत कुछ प्रदान करने वाला रहेगा, यानी आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति होगी।
कुंभ करियर राशिफल 2024
करियर के मामले में साल 2024 कुंभ राशि वालों के लिए बहुत ही अच्छा संकेत दे रहा है। इस दौरान आपके लिए तरक्की के द्वार खुल सकते हैं। आप कड़ा परिश्रम करेंगे और आपको अपनी मेहनत के अनुरूप ही परिणाम मिलेगा। साल के शुरुआती कुछ महीने आपके लिए बहुत ही व्यस्त रहने वाले हैं। इस दौरान कार्यभार अधिक रहेगा। ऐसे में आपको स्वयं के लिए भी पर्याप्त समय नहीं मिल पाएगा। इस अवधि में आपको विदेश यात्रा करने का भी अवसर प्राप्त हो सकता है। आपकी यह यात्रा आपके करियर को एक नई दिशा देगी। जुलाई और अगस्त का महीना आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। आप किसी बड़े प्रोजेक्ट का हिस्सा बन सकते हैं। साल के अंत में आपकी पदोन्नति हो सकती है और आपकी आमदनी में भी वृद्धि होने की प्रबल संभावना है।
कुंभ व्यापार राशिफल 2024
व्यापारियों को इस वर्ष मनचाहे मुनाफे की प्राप्ति होगी। आपके सभी काम आपकी योजना के अनुसार पूरे होंगे। इस वर्ष आप कुछ नई रणनीतियां भी बना सकते हैं। मुमकिन है इसका उचित परिणाम आपको मिले। मई का महीना आपके लिए बहुत ही शुभ रहने वाला है। यदि आपके किसी कार्य में सरकारी बाधा आ रही है तो उसके दूर होने की प्रबल संभावना है। इस वर्ष आपको सरकारी क्षेत्र में भी अच्छी सफलता मिल सकती है। सरकारी योजनाओं का आपको भरपूर लाभ होगा। अगर आप अपने कारोबार में कुछ बदलाव करना चाहते हैं तो अप्रैल से लेकर जून का महीना आपके लिए बहुत ही अच्छा रहेगा। इस अवधि में यदि आप कोई जोखिम भरा निर्णय लेते हैं तो आपको अच्छा फायदा हो सकता है। अक्टूबर से दिसंबर तक का समय आपके लिए बहुत ही संभलकर रहने वाला है। इस अवधि में नुकसान होने का संकेत मिल रहा है। इस दौरान आपको कोई भी गैरकानूनी काम ना करने की सलाह दी जाती है। कुल मिलाकर इस वर्ष आपका कारोबार तेजी से आगे बढ़ेगा। आपको बस सूझबूझ से काम लेने की आवश्यकता है।
कुंभ पारिवारिक राशिफल 2024
पारिवारिक जीवन की बात करें तो इस अवधि में आपको अपनों का पूरा सहयोग मिलेगा। विपरीत परिस्थितियों में आपके बड़े बुजुर्ग आपका मार्गदर्शन करेंगे। माता-पिता के साथ आपके संबंध और भी बेहतर हो सकते हैं। हालांकि ग्रहों की स्थिति में बदलाव के कारण आपके व्यवहार में कुछ चिड़चिड़ापन रहेगा। इसके अलावा आपकी कठोर वाणी रिश्तों में कड़वाहट की वजह बन सकती है। हो सकता है आपके मन में स्वार्थ की भावना भी उत्पन्न हो। ऐसे में घर का माहौल कुछ बिगड़ सकता है। अप्रैल के बाद का समय आपके लिए कुछ बेहतर रहेगा। परिवार के साथ आपको अधिक समय बिताने का अवसर मिलेगा। आपके रिश्तों में भी सुधार आएगा। हालांकि अक्टूबर से दिसंबर तक का समय आपके लिए कुछ कठिन रहने वाला है। पिताजी को स्वास्थ्य संबंधित समस्याएं घर सकती हैं। रिष्टोंट की मधुरता बनाए रखने के लिए आपको सभी के साथ अपना व्यवहार विनम्र रखना होगा।
कुंभ वैवाहिक राशिफल 2024
शनि देव की दृष्टि सप्तम भाव में होने के कारण आपके वैवाहिक जीवन में तनाव बढ़ सकता है। हो सकता है शनि देव इस दौरान आपकी कड़ी परीक्षा लें। ऐसे में आपके रिश्ते में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। हालांकि सारी कठिनाइयों के बाद आपका रिश्ता और भी परिपक्व हो सकता है। फरवरी से लेकर अप्रैल तक का समय आपके लिए चुनौतीपूर्ण रहेगा। इस दौरान आपको अपनी वाणी और व्यवहार का खास ध्यान रखना होगा। आप एक दूसरे की भावनाओं का आदर करें और बेवजह के मुद्दों पर बात करने से बचें। दूसरों के कहने पर अपने प्रिय के बारे में कोई भी राय ना बनाएं। आपको उन पर अपना भरोसा मजबूत करने की आवश्यकता है।
कुंभ प्रेम राशिफल 2024
साल की शुरुआती कुछ महीने आपको धैर्यवान रहने की सलाह दी जाती है इस अवधि में आप झगड़ा झंझट से बच्चे अन्यथा बात काफी बिगड़ सकती है यदि इस दौरान आप शांति बनाए रखेंगे तो भविष्य में आपका रिश्ता और भी मजबूत हो सकता है मार्च के बाद का समय आपके लिए बहुत ही रोमांटिक रहने वाला है आपके संबंध में गर्माहट पड़ेगी और आपको रोमांस का भी भरपूर अवसर मिलेगा आप एक दूसरे के प्यार में खोए रहेंगे शनि देव की कृपा दृष्टि आप पर बनी रहेगी ऐसे में आप अपने रिश्ते को लेकर काफी गंभीर रहेंगे और उसे निभाने का पूरा प्रयास करेंगे हो सकता है आपके साथ ही आपके सामने विवाह का प्रस्ताव भी रखें
कुंभ वित्त राशिफल 2024
आर्थिक रूप से यह वर्ष आपके लिए अच्छा रहने की संभावना है। आप अपने फैसले बहुत ही सोच समझकर लेंगे। हो सकता है आपको कुछ कठिन निर्णय भी लेने पड़े, लेकिन आप अपने फैसले बहुत ही सोच समझकर और आत्मविश्वास से लेंगे। मार्च के महीने में आपको किसी बड़ी चुनौती का सामना करना पड़ सकता है। इस अवधि में आपको अपनी आमदनी और खर्चों के बीच संतुलन बनाकर चलने की सलाह दी जाती है। इसके अलावा आप अपनी आर्थिक योजनाएं पहले ही बना लेंगे तो बेहतर होगा। अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने के लिए इस दौरान आप जी तोड़ परिश्रम करेंगे और आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम मिलने की प्रबल संभावना है। मां लक्ष्मी का आशीर्वाद आप पर बना रहेगा।
कुंभ शिक्षा राशिफल 2024
इस राशि के विद्यार्थियों के लिए जनवरी का महीना बहुत ही कठिन रहने वाला है। इस अवधि में आपकी शिक्षा में कोई बड़ी बाधा आ सकती है। पढ़ाई से आपका ध्यान भटक सकता है। मन में कई तरह की नकारात्मक विचार आ सकते हैं। फरवरी से मार्च का महीना आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। एक बार फिर आपकी वापसी होगी। आप मन लगाकर पढ़ाई करेंगे और आपका पूरा ध्यान आपके लक्ष्य पर होगा। यदि आप किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने की योजना बना रहे हैं तो यह वर्ष आपके लिए अनुकूल रहेगा। अगर आप प्रतियोगी परीक्षा दे चुके हैं तो आपको बड़ी सफलता मिलने की संभावना है। उच्च शिक्षा ग्रहण करने के लिए अगर आप विदेश जाना चाहते हैं तो आपको अपने मनपसंद कॉलेज में दाखिला भी मिल सकता है।
कुंभ स्वास्थ्य राशिफल 2024
स्वास्थ्य की दृष्टि से यह वर्ष आपके लिए अनुकूल रहने की संभावना है। हालांकि आपको नियमित रूप से हल्का-फुल्का व्यायाम करने की सलाह दी जाती है। आप अपनी दिनचर्या में योग और ध्यान भी शामिल करें। खान-पान में आप किसी भी तरह की गड़बड़ी ना करें। बासी भोजन से परहेज करें। ज्यादा तला, भुना और मसालेदार भोजन भी आपके लिए ठीक नहीं होगा। अच्छी सेहत का आनंद उठाने के लिए आप खुद पर अधिक ध्यान दें। आप डॉक्टर से नियमित रूप से सलाह लेते रहें जिससे किसी भी बीमारी का सही समय पर उसका उपचार हो सके।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications











