Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता
Lakshmi Narayan Yog 2024: फरवरी में बनने वाला है दुर्लभ योग, 8 दिन में बदल जाएगी इन 4 राशियों की किस्मत
Lakshmi Narayan Yog 2024 in February: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार विभिन्न राशियों में बनने वाले योग जातकों के लिए बेहद शुभ होते हैं। लक्ष्मी नारायण योग भी इनमें से ही एक महत्वपूर्ण योग है जिसका फायदा कुछ राशियों के जातकों की किस्मत बदलेगा। 31 जनवरी 2024 के बाद लक्ष्मी नारायण का विशेष योग बनने जा रहा है।
यह योग 12 फरवरी से 20 फरवरी तक रहेगी। जब ग्रहों के राजा बुद्ध और दया और सुख के दाता शुक्र की सयूंक्ति होती है तो भगवान लक्ष्मी नारायण का महायोग बनता है यह संयोग कई सालो में एक बार आता है यह योग बहुत ही लाभदायक होता है तथा सुख शांति समृद्धि और संपत्ति का विस्तार करता है।

ज्योतिषशास्त्र के अनुसार फरवरी माह में बुध और शुक्र का संयोग बनने जा रहा है, यह संयोग मकर राशि में बनेगा। इस संयोग के कारण मकर राशि में लक्ष्मी नारायण राजयोग का निर्माण होगा। मकर राशि के इस राजयोग का प्रभाव सभी राशियों पर पड़ेगा पर तीन विशेष राशियों पर इसका ख़ास महत्व होगा जिससे जातकों को आकस्मिक धन लाभ प्राप्त हो सकता है। जानते हैं कौन सी है वे राशियाँ जिनका भाग्य लक्ष्मी नारायण राजयोग के कारण खुलने जा रहा है -
मकर राशि
इसी राशि में लक्ष्मी नारायण राजयोग के निर्माण होने के कारण इस राशि के जातकों को सौभाग्य की प्राप्ति होगी। इस समय के दौरान उन्हें लाभ की प्राप्ति होगी और जीवन में सुख समृद्धि का आगमन होगा।
मिथुन राशि
मकर राशि के साथ ही मिथुन राशि के जातकों का भाग्य उदय होगा क्योंकि श्री हरि भगवान स्वयं फलहार दान देंगे। यह राजयोग मिथुन राशि से अष्टम भाव में बनने जा रहा है। इस दौरान जातकों की आर्थिक स्थिति मज़बूत होगी। राजयोग के प्रभाव से उन्हें सफलता की प्राप्ति होगी और नौकरी में लगे हुए लोगों को आय एवं पद में उन्नति भी मिलेगी। कार्यस्थल पर उन्हें नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं।
मेष राशि
मकर, मिथुन राशि के साथ मेष राशि के जातकों को भी लाभ मिलेगा। मेष राशि के जातकों को धन का लाभ मिलेगा कहीं फंसा हुआ धन वापसी मिलेगा। इसके साथ ही जातक को नए रोजगार का अवसर मिलेगा। इस समय परिवार में प्रेम और सामंजस्य बना रहेगा और पिता के साथ संबंधों में सुधार आएगा।
कर्क राशि
कर्क राशि के लोगों के लिए यह राजयोग बेहद लाभप्रद साबित होगा। यह कर्क राशि से सप्तम भाव में बनने जा रहा है। यह समय शादीशुदा जातकों के लिए अच्छा गुजरने वाला है। इस समय पारिवारिक जीवन में खुशहाली बढ़ेगी और व्यवसाय भी अच्छे परिणाम देगा। अविवाहित जातकों को राजयोग की समयावधि यानी 12 से 20 फरवरी के बीच में विवाह प्रस्ताव आ सकते हैं।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications
