Latest Updates
-
नीम करौली बाबा के 3 गुप्त नियम बदल सकते हैं आपकी किस्मत, आज ही जान लें सफल जीवन का रहस्य! -
UP Village Style Besan Cheela Recipe: घर पर बनाएं गांव जैसा पौष्टिक और स्वादिष्ट नाश्ता -
Hindi Journalism Day 2026 Wishes: हिंदी पत्रकारिता दिवस के मौके पर सभी पत्रकार दोस्तों को ये शुभकामना संदेश -
Aaj Ka Rashifal 30 May 2026: शनिवार को इन राशियों की चमकेगी किस्मत, शनिदेव की कृपा से होगा धन लाभ -
Restaurant Style Kadai Sabzi Recipe: घर पर बनाएं होटल जैसी चटपटी और मसालेदार सब्जी -
Blue Moon 2026: 31 मई को आसमान में दिखेगा दुर्लभ 'ब्लू मून'; जानिए इसकी खासियत, कहां और कैसे देखें -
Hindi Journalism Day: 30 मई को ही क्यों मनाया जाता है हिंदी पत्रकारिता दिवस? जानें इस दिन का इतिहास और महत्व -
Kumaoni Sweet Bal Mithai Recipe: घर पर बनाएं उत्तराखंड की पारंपरिक और स्वादिष्ट मिठाई -
महिलाओं के लिए वरदान से कम नहीं है हलीम के बीज, अनियमित पीरियड्स समेत इन 5 समस्याओं को कर सकते हैं दूर -
गर्मियों में पसीने से होने वाली 5 कॉमन स्किन प्रॉब्लम्स, एक्सपर्ट से जानें इन समस्याओं से बचने के घरेलू उपाय
Lakshmi Yog: मकर राशि में बन रहा है शुभ लक्ष्मी योग, इन 3 राशियों की भी होगी बल्ले बल्ले
ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों के राशि परिवर्तन को बहुत ही महत्वपूर्ण माना गया है। जब भी कोई ग्रह अपना घर बदलता है तो उसका शुभ अशुभ प्रभाव सभी 12 राशियों पर पड़ता है। जहां कुछ राशियों के लिए ग्रहों की बदली हुई चाल ढेर सारी खुशियां लेकर आती है तो वहीं कुछ के जीवन में भूचाल आ जाता है।
30 मई, मंगलवार को वैभव, ऐश्वर्य और सुख के कारक माने जाने वाले शुक्र देव अपना घर बदलने वाले हैं। शुक्र देव मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करने वाले हैं। शुक्र देव के इस गोचर से मकर राशि में लक्ष्मी योग बन रहा है। इसके अलावा कुछ अन्य राशियों को भी धन लाभ होगा।

शुक्र देव का यह राशि परिवर्तन ज्येष्ठ माह के दशमी तिथि को हो रहा है। इस दिन गंगा दशमी भी है। ज्योति ज्योतिषाचार्यों के अनुसार शुक्र देव के इस राशि परिवर्तन से मकर राशि वालों के साथ कुछ और राशियों की भी किस्मत खुलने वाली है। इन राशियों पर माता लक्ष्मी की विशेष कृपा बरसेगी और इनका आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। आइए आपको विस्तार से बताते हैं।
शुक्र गोचर का समय
ज्योतिष शास्त्र में शुक्र को एक बहुत ही शुभ ग्रह माना गया है। 30 मई, मंगलवार को शुक्र शाम 7 बजकर 29 मिनट पर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे। इस राशि में शुक्र देव 6 जुलाई, 2023 तक विराजमान रहेंगे।
इन राशियों के लिए शुक्र का गोचर है शुभ
मेष:
शुक्र देव का यह गोचर मेष राशि के जातकों का पूरा जीवन बदल सकता है। इस दौरान आपको जीवन के हर क्षेत्र में सकारात्मक परिणाम मिलेगा। यदि आप लंबे समय से खुद के घर का सपना देख रहे हैं तो इस अवधि में आपकी इच्छा पूरी हो सकती है। इसके अलावा आपके लिए वाहन सुख का भी योग बन रहा है। नौकरी करने वाले लोगों का प्रमोशन हो सकता है और आपकी आमदनी में भी इजाफा होने की प्रबल संभावना है। व्यापारियों को अच्छा आर्थिक फायदा होगा। इस दौरान कोई बड़ी डील भी पक्की हो सकती है।
मिथुन:
मिथुन राशि वालों की आर्थिक स्थिति में बड़ा उछाल आएगा। आपको आय का नया स्त्रोत प्राप्त होगा। इसके अलावा आप कोई पुराना कर्ज भी खत्म कर पाएंगे। इस दौरान आपके घर का माहौल काफी अच्छा रहेगा। यदि घर में विवाह योग्य कोई सदस्य है तो उनका रिश्ता तय हो सकता है। अगर आप अविवाहित हैं और प्रेम विवाह करना चाहते हैं तो आपके रिश्ते को परिजनों की मंजूरी भी मिल सकती है। कुल मिलाकर शुक्र देव का यह राशि परिवर्तन आपके जीवन में शुभता लाएगा।
कर्क:
चूंकि शुक्र देव कर्क राशि में प्रवेश कर रहे हैं इसलिए इस राशि के जातकों के लिए यह समय बहुत ही अच्छा रहने वाला है। भाग्य का पूरा साथ आपको मिलेगा और आपको अपने हर प्रयास में सफलता मिल सकती है। नौकरी करने वाले लोगों के हाथ अच्छा अवसर लग सकता है। अगर लंबे समय से आप तरक्की का सपना देख रहे हैं तो इस अवधि में आपको खुशखबरी मिलेगी। व्यापार में भी बढ़त होगी और आपको अपने सही फैसलों के अच्छे नतीजे मिलेंगे। इस अवधि में आपकी आर्थिक समस्या का भी समाधान होगा। आपकी पर्सनैलिटी में गजब का निखार आएगा और लोग आपकी तरफ आकर्षित होंगे।
मकर:
शुक्र देव मकर राशि वालों पर मेहरबान रहेंगे। इस दौरान आपके लिए लक्ष्मी योग बन रहा है। ऐसे में आपको एक से अधिक स्रोतों से धन की प्राप्ति हो सकती है और आपकी आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी। यह समय आपके लिए प्यार और रोमांस से भरा रहेगा। अगर आप लव मैरिज करना चाहते हैं तो आप यह इच्छा पूरी होगी। लव पार्टनर आपके लाइफ पार्टनर बन सकते हैं। इस अवधि में आपको कोई बड़ा मान-सम्मान भी मिल सकता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications