Lal Kitab rashifal 2024: जानिए लाल किताब से साल 2024 के आने वाले 11 महीने कैसा रहेगा आपकी किस्मत का हाल

लाल किताब 2024 के माध्यम से आप अपने जीवन में घटने वाली घटनाओं के बारे में सारी जानकारियां प्राप्त कर सकते हैं। इससे आपको अपने जीवन को और भी बेहतर बनाने का मौका मिलेगा। तो आइए लाल किताब 2024 से जानते हैं कि यह नया वर्ष सभी 12 राशि वालों के लिए कैसा रहेगा।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

लाल किताब के अनुसार मेष राशि वालों के लिए साल 2024 अच्छे अवसर लेकर आ सकता है। साल के शुरुआती महीने आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहेंगे। आप सारी चिताओं को भूलकर अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित कर पाएंगे। इस दौरान आपको मानसिक शांति की अनुभूति होगी। नौकरी करने वाले लोगों की तरक्की हो सकती है। आपको उच्च पद की प्राप्ति होने की संभावना है। वहीं व्यापार में भी अच्छा फायदा हो सकता है। विशेष रूप से लोहे के व्यापारियों के लिए यह साल बहुत ही अच्छा संकेत दे रहा है। यदि करियर कारोबार से जुड़ी कोई समस्या होती भी है तो आप अपनी सूझबूझ और आत्मविश्वास के बल पर सारी चुनौतियों को पार करने में सफल रहेंगे। यह वर्ष आपके लिए मध्य रहेगा। इस अवधि में धन की आवक बनी रहेगी और आपके खर्चे आसानी से पूरे होंगे। यदि आप सही जगह निवेश करते हैं तो निश्चित रूप से आपकी आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी। वैवाहिक जीवन पर आपको अधिक ध्यान देने की जरूरत है। आप एक दूसरे के साथ अधिक समय बिताने का प्रयास करें इससे आपके बीच की समस्याएं कम होगी। स्वास्थ्य के लिहाज से यह वर्ष कमजोर रह सकता है। लापरवाही से बचें।

Lal Kitab rashifal 2024: Prediction for all 12 zodiac signs in hindi

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

वृषभ राशि वालों को इस वर्ष जीवन के हर क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेगा। कामकाज दृष्टिकोण से यह साल आपके लिए बहुत ही व्यस्त रहने वाला है। सफलता प्राप्त करने के लिए आपको कड़ा परिश्रम करना पड़ सकता है। इस दौरान वर्कलोड अधिक रहने की संभावना है। इसके अलावा दफ्तर में उच्च अधिकारियों की ओर से आप पर दबाव भी अधिक रहेगा। हालांकि आप जितना अधिक परिश्रम करेंगे उतना अच्छा परिणाम आपको मिलेगा, इसलिए आप जी तोड़ परिश्रम करें। व्यापारियों को अच्छे मुनाफे की प्राप्ति होगी। अगर आप विदेशी कंपनियों से जुड़ा काम करते हैं तो यह साल आपके लिए बहुत ही शुभ रहने वाला है। आपके कुछ नए संपर्क बनेंगे जो आपके लिए भविष्य में बहुत ही फायदेमंद साबित होंगे। वैवाहिक जीवन अच्छा रहेगा। अपने रिश्ते में प्रेम और मधुरता बनाए रखने के लिए आप अपनी ओर से भरपूर प्रयास करेंगे। अपने प्रयासों में आपको काफी हद तक सफलता मिलेगी। आपको जीवनसाथी का भी पूरा सहयोग प्राप्त होगा। प्यार मोहब्बत के मामले में यह वर्ष कुछ चुनौतीपूर्ण रहने की संभावना है। आपके बीच विश्वास की कमी रहेगी और बढ़ती गलतफहमियों के कारण आपका रिश्ता टूट भी सकता है। पैसों की तंगी से छुटकारा मिलेगा। आप सही माध्यमों से धन कमा पाएंगे और सही जगह अपनी मेहनत से कमाए हुए धन को निवेश करेंगे। ऐसे में आपकी बरकत होगी। साल के शुरुआती कुछ महीने स्वास्थ्य के लिहाज से आपके लिए ठीक नहीं रहेंगे।

मिथुन (मई 20 से जून 20):

करियर कारोबार के लिहाज से साल 2024 आपके लिए बहुत ही भाग्यशाली रहने वाला है। इस दौरान आपका पूरा ध्यान आपके काम पर होगा। हालांकि नौकरी करने वाले जातकों को अति आत्मविश्वास से बचने की सलाह दी जाती है। जल्दबाजी और हड़बड़ाहट में कोई भी काम ना करें। व्यापारियों को शार्टकट रास्ते अपनाने से बचने की आवश्यकता है। अगर आप साझेदारी में कारोबार करते हैं तो पार्टनर के साथ तालमेल अच्छा रखने की कोशिश करें। यदि आपके बीच वैचारिक मतभेद होते हैं तो आप जल्द से जल्द उसे सुलझाने का प्रयास करें। वैवाहिक जीवन में स्थितियां उतार-चढ़ाव से भरी रहेगी। जीवनसाथी के साथ लगातार झगड़े झंझट हो सकते हैं। ऐसे में आपके बीच दूरियां बढ़ने की संभावना है। साल के अंतिम कुछ महीने आपके लिए बेहतर साबित होंगे। हालांकि आपको बेवजह के टकराव से बचने की जरूरत है। आर्थिक दृष्टिकोण से यह वर्ष आपके लिए बढ़िया रहने की संभावना है। इस वर्ष आपको कर्जों से मुक्ति मिल सकती है और आपका जीवन आसान बनेगा। स्वास्थ के मामले में यह वर्ष आपके लिए कुछ ठीक नहीं रहेगा। लापरवाही के कारण आप किसी बीमारी की चपेट में आ सकते हैं।

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

नौकरीपेशा जातकों के लिए इस वर्ष तरक्की के द्वार खुलेंगे। आपको उच्च पद की प्राप्ति होगी और आपके वेतन में भी वृद्धि होने की प्रबल संभावना है। हालांकि कार्यस्थल पर आपका ओवर कॉन्फिडेंस उच्च अधिकारियों और सहकर्मियों के साथ आपका तालमेल बिगाड़ सकता है। इस दौरान आपकी काफी आलोचना भी होगी। व्यापारियों को कुछ अनुभवी लोगों का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। उनके सहयोग से आप अच्छा मुनाफा कमा पाएंगे। हालांकि आपको अपने विरोधियों से सावधान रहने की सलाह दी जाती है। वैवाहिक जीवन की बात करें तो साल की शुरुआत अनुकूल रहेगी, लेकिन साल का मध्य आपके लिए कुछ चुनौतियां लेकर आ सकता है। इस अवधि में आपके बीच प्रेम और विश्वास की कमी रहेगी। ऐसे में आपकी शादी शुदा जिंदगी की गाड़ी पटरी से उतर सकती है। बेहतर होगा आप एक दूसरे की भावनाओं को समझें और प्यार से अपने बीच के मसलों को सुलझाने का प्रयास करें। रोमांटिक लाइफ अच्छी रहेगी, लेकिन आपको झूठ का सहारा लेने से बचने की सलाह दी जाती है। अपने साथी का दिल जीतने के लिए आप कोई भी ऐसा काम ना करें जो भविष्य में आपके लिए मुसीबत की वजह बन जाए। पैसों के लिहाज से यह वर्ष आपके लिए अच्छा रहेगा। इस दौरान आप अपनी मेहनत के बल पर अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने में कामयाब रहेंगे। हो हो सकता है आप किसी पुराने पारिवारिक कर्ज को भी खत्म करने में सफल रहें। स्वास्थ्य की बात करें तो आपको पेट से जुड़ी कोई समस्या हो सकती है। ऐसे में खानपान का विशेष ध्यान रखें।

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

नौकरी पेशा जातकों के लिए साल की शुरुआत बहुत ही अच्छी होगी आपको मनचाहा ट्रांसफर मिल सकता है या फिर आपकी आमदनी में भी वृद्धि हो सकती है हालांकि काम का बोझ आप पर अधिक रहेगा लेकिन आप अपनी जिम्मेदारियां को बखूबी निभाएंगे कल के मध्य में आपको कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है विरोधी सक्रिय रहेंगे और आपके कार्यों में बाधा डालने का प्रयास कर सकते हैं मुमकिन ने इस अवधि में आपको दी हुई कोई जिम्मेदारी आपसे वापस भी ले ली जाए व्यापारियों को बड़ा लाभ होगा इस दौरान आपका कारोबार तेजी से आगे बढ़ेगा यदि आप अपना काम विदेश में फैलने की योजना बना रहे हैं तो इस वर्ष आपको सफलता मिल सकती है इस राशि के शादीशुदा जातकों के लिए यह वर्ष कुछ कठिन रहेगा। छोटी-छोटी बातों पर क्रोध करने की आपकी आदत इससे दौरान आपके घर की शांति भंग कर सकती है प्रेम जीवन में अवतार चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी पार्टनर के साथ रिश्ते में दूरियां आ सकती है पैसों के मामले में यह वर्ष मिला-जुला रहे हैं का आमदनी में वृद्धि होने की संभावना है लेकिन खर्चों में लगातार बढ़ोतरी हो सकती है स्वास्थ्य की दृष्टि से यह वर्ष आपके लिए कुछ ठीक नहीं रहेगा छोटी-छोटी समस्याएं लगी रहेगी यदि आप लापरवाही करेंगे तो कोई बड़ी परेशानी हो सकती है

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

लाल किताब के अनुसार कन्या राशि वालों के लिए साल 2024 काफी कठिन रहने वाला है निजी और पेशेवर जीवन में जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं आपकी घरेलू जिम्मेदारियां के कारण काम प्रभावित हो सकता है ऐसे में आपको दोनों के बीच संतुलन बनाकर चलने की सलाह दी जाती है चलेंगे कार्य स्थल पर आपके उच्च अधिकारियों के साथ टकराव से बचने की सलाह दी जाती है आपका गलत व्यवहार आपके काम को भी प्रभावित कर सकता है व्यापार से जुड़े जातकों को इस अवधि में अपने फैसले बहुत बहुत ही सोच समझ कर लेने होंगे बड़े उद्देश्य की प्राप्ति के लिए आपको कड़ी मेहनत करने की जरूरत है कारोबार करते हैं तो आपको अधिक सतर्क रहने की जरूरत है अपने वैवाहिक जीवन की सुख शांति बनाए रखने के लिए आपको अपने जीवन साथी पर अधिक ध्यान देने की सलाह दी जाती है अपने बीच की गलतफहमियों को कम करने के लिए आप खुलकर एक दूसरे से अपने मन की बात साझा करें चुप रहने से आपके बीच की दूरियां और बढ़ेगी पैसों से जुड़ी चिंता गहरी हो सकती है इस दौरान आपकी आर्थिक प्रयास सफल होने के कारण कुछ निराशा होगी हालांकि धीरे-धीरे स्थिति में सुधार आने की संभावना है स्वास्थ्य की दृष्टि से यह वर्ष आपके लिए सामान्य रहेगा

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

इस राशि की नौकरीपेशा जातकों के लिए साल 2024 उतार चढ़ाव से भरा रहने वाला है। कार्यस्थल पर आपको किसी पर भी जरूरत से ज्यादा भरोसा ना करने की सलाह दी जाती है अन्यथा आप भारी मुसीबत में पड़ सकते हैं। आप स्वयं से जुड़ी गुप्त बातें ज्यादा इधर-उधर शेयर करने से बचें। कुछ लोग आपके खिलाफ षड्यंत्र रच सकते हैं। व्यापार से जुड़े जातकों को इस अवधि में अपने पुराने संपर्कों से लाभ हो सकता है। ऐसे में आपके कारोबार में बढ़त देखने को मिलेगी। इस वर्ष आप कुछ बड़ी सौदेबाजी भी कर सकते हैं। इस राशि के शादीशुदा जातकों के लिए यह वर्ष बहुत ही सुखद रहने की संभावना है। आपसी विचार विमर्श से आप अपने बीच के मसलों को सुलझाएंगे और इससे आपका रिश्ता और भी परिपक्व होगा। हालांकि साल के मध्य में जीवनसाथी के स्वास्थ्य से जुड़ी कुछ समस्याएं हो सकती है। पैसों के मामले में साल की शुरुआत आपके लिए बहुत ही शानदार रहने वाली है। इस दौरान कुछ बड़े खर्च हो सकते हैं, लेकिन पैसों की आवक बनी रहेगी। स्वास्थ्य के मामले में आपको अतिरिक्त सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है नहीं तो आप किसी रोग की चपेट में आ सकते हैं।

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

करियर के लिहाज से साल 2024 आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपको कुछ बड़ी चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन आप अपनी सूझबूझ और मेहनत के बल पर हर चुनौती को पार करने में सफल रहेंगे। इस अवधि में आपके हाथ कुछ बड़े अवसर भी लग सकते हैं। अगर आप नौकरी बदलने की योजना बना रहे हैं तो आपको कुछ बढ़िया ऑफर्स भी मिल सकते हैं। यदि आप अपनी वर्तमान नौकरी में बने रहते हैं तो भी आपको उम्मीद के अनुसार ही परिणाम मिलेगा। व्यापारियों के लिए यह वर्ष बहुत लाभदायक रहने वाला है। खासतौर पर अगर आप विदेशी कंपनियों से जुड़ा कारोबार करते हैं तो यह साल आपके लिए अति उत्तम रहने वाला है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में मधुरता बढ़ेगी। यह वर्ष आपको कई सारे खुशियों के पल दे सकता है। एक आदर्श जीवनसाथी के रूप में आप विपरीत परिस्थितियों में एक दूसरे के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलेंगे। पैसों के मामले में आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। आपकी अतिरिक्त आमदनी हो सकती है। स्वास्थ्य के मामले में यह वर्ष आपके लिए मिलाजुला रहेगा। आपको खाने पीने का विशेष ध्यान रखना होगा। खासतौर पर आप ज्यादा गर्म और मसालेदार खाने से बचें।

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

नौकरीपेशा जातकों की मुश्किलें बढ़ सकती है। कामकाज का बढ़ता हुआ बोझ आपकी तनाव की वजह बनेगा। इस दौरान आपको बहुत ही संतुलित व्यवहार भी करने की जरूरत है। दूसरों के बहकावे में ना आएं। खासतौर पर उच्च अधिकारियों के साथ आपको अपना तालमेल अच्छा रखने की कोशिश करनी होगी। अपना सर्वश्रेष्ठ देकर ही आप बड़ी सफलता हासिल कर पाएंगे। यह बात आपको समझनी होगी। व्यापारियों को इस वर्ष मिलेजुले परिणाम की प्राप्ति होगी। सरकारी कार्यों में किसी भी तरह की गड़बड़ी ना करें तो बेहतर होगा अन्यथा आपका नुकसान हो सकता है। आपका जिद्दी स्वभाव आपके वैवाहिक जीवन में कलह बढ़ा सकता है। ऐसे में आपको अपने व्यवहार में बदलाव लाने की जरूरत है नहीं तो आपका रिश्ता बिगड़ सकता है। प्रेमी जोड़ों के लिए यह वर्ष बहुत ही सुखद रहने वाला है। आप जिनसे प्रेम करते हैं उनके साथ आपका विवाह हो सकता है। पैसों की बात करें तो आपकी आमदनी अच्छी रहेगी, लेकिन बढ़ते हुए खर्चों के कारण आपकी मुश्किलें भी बढ़ेगी। सेहत का आपको अधिक ध्यान रखना होगा नहीं तो शारीरिक समस्याओं के कारण आपका पेशेवर जीवन भी प्रभावित हो सकता है।

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

मकर राशि के जातकों के लिए साल 2024 ढेर सारी खुशियां लेकर आ सकता है। खासतौर पर कामकाज के मोर्चे पर आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति होगी। नौकरीपेशा जातकों को अपनी मेहनत के अनुरूप परिणाम मिलेगा। साल के मध्य में आपको उच्च पद की प्राप्ति हो सकती है, साथ ही आपका वेतन भी बढ़ेगा। हालांकि आपको ओवर कॉन्फिडेंस से बचने की सलाह दी जाती है और उच्च अधिकारियों के साथ भी आप अपना बर्ताव ठीक रखें। आपके किसी नए कारोबार में आपको जबरदस्त सफलता हासिल हो सकती है। साल की शुरुआत में ही आपको बड़ा फायदा होने की संभावना है। अपने कारोबार को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए आप नई योजनाएं भी बनाएंगे। वैवाहिक जीवन में सुख शांति बनी रहेगी। आपका रिश्ता प्रेमी प्रेमिका और एक दोस्त की तरह रहेगा। आप खुलकर एक दूसरे से अपने मन की बात साझा करेंगे। प्रेमी जोड़ों को दूसरों की बातों में आकर कोई भी फैसला लेने से बचने की सलाह दी जाती है। आप किसी तीसरे को अपने बीच दखलअंदाजी करने ना दें। स्वास्थ्य की दृष्टि से साल के शुरुआती तीन महीने आपके लिए कुछ ठीक नहीं रहेंगे। रोजाना योग और ध्यान करके आप खुद को तरोताजा और ऊर्जावान रख सकते हैं।

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

ग्रहों की शुभ स्थिति साल की शुरुआत में आपका बड़ा फायदा करा सकती है। नौकरीपेशा जातकों की तरक्की होने की संभावना है। आपकी आमदनी में भी वृद्धि हो सकती है। हालांकि आपको अपने काम पर पूरा फोकस करने की सलाह दी जाती है। कार्यस्थल पर आप व्यर्थ की बातों से दूर रहें। खासतौर पर आपको झगड़े झंझट से बचने की आवश्यकता है। व्यापारियों को अपने फैसले बहुत ही सोच समझकर लेने होंगे अन्यथा आप खुद के लिए हुए फैसलों के कारण मुसीबत में पड़ सकते हैं। अगर आप साझेदारी में कारोबार करते हैं तो अपने पार्टनर से सलाह लेकर ही आप कोई भी निर्णय लेंगे तो बेहतर होगा। वर्कलोड अधिक रहने की वजह से आपका स्वभाव थोड़ा चिड़चिड़ा हो सकता है। ऐसे में इसका बुरा असर आपके रिश्तों पर पड़ेगा। खासतौर पर जीवनसाथी के साथ आपको अपना व्यवहार ठीक रखने का प्रयास करना होगा। इस वर्ष आप अपनी आर्थिक परेशानियों से बाहर निकलने में काफी हद तक कामयाब रहेंगे। पैसों की आवक बनी रहेगी लेकिन आपके खर्चों में वृद्धि हो सकती है। ऐसे में धन संचय करने में आपको मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह साल आपके लिए ठीक-ठाक रहेगा। आपको बासी भोजन से परहेज करने की सलाह दी जाती है।

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

नौकरीपेशा जातकों के लिए साल की शुरुआत बहुत ही अच्छी रहेगी। आप अपनी मेहनत के बल पर बड़ी सफलता हासिल कर पाएंगे। आपकी पदोन्नति हो सकती है। वरिष्ठ अधिकारियों का पूरा सहयोग आपको मिलेगा और उनकी कृपादृष्टि आप पर बनी रहेगी। हालांकि आपको अति उत्साहित होने से बचने की आवश्यकता है। अगर आप व्यापारी हैं और नए कारोबार की शुरुआत करना चाहते हैं तो उसके लिए यह वर्ष उत्तम रहेगा। साझेदारी में कारोबार करने वाले लोगों को अपने पार्टनर के साथ वाद विवाद से बचने की आवश्यकता है और आप अपने फैसला भी सोच समझकर लें। इससे आपके कारोबार में अवश्य उन्नति होगी। शादीशुदा जातकों के लिए यह वर्ष कुछ चुनौतीपूर्ण रहने की संभावना है। आपसी समझ बिगड़ने के कारण आपके बीच अनबन होती रहेगी। अपने व्यवहार को बेहतर बनाएं और बातचीत के द्वारा इस तरह के मामलों को सुलझाने का प्रयास करें। पैसों के लिहाज से यह साल आपके लिए मध्यम रहेगी। आमदनी आपकी ठीक-ठाक रहेगी, लेकिन लगातार हो रही खर्चों में वृद्धि के कारण आप बचत पर अधिक ध्यान नहीं दे पाएंगे। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको रक्त संबंध दिक्कत हो सकती है।

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।

Story first published: Monday, January 29, 2024, 6:30 [IST]
Desktop Bottom Promotion