Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
Bada Mangal 2026: ज्येष्ठ माह का आखिरी बड़ा मंगल आज, इन उपायों को करने से मिलेगी हनुमान जी की विशेष कृपा
Bada Mangal 2026 Upay: हिंदू धर्म में ज्येष्ठ माह में पड़ने वाले सभी मंगलवार को बड़ा मंगल या बुढ़वा मंगल के रूप में मनाया जाता है। 23 जून 2026 को साल का आखिरी बड़ा मंगल है। यह दिन भगवान हनुमान की उपासना और उन्हें प्रसन्न करने के लिए बेहद शुभ माना जाता है। मान्यता है कि इसी महीने में हनुमान जी की मुलाकात भगवान श्रीराम से हुई थी, इसीलिए ज्येष्ठ माह के हर मंगलवार को बड़ा मंगल के रूप में मनाने का विधान है। इस दिन भक्त विधि-विधान से हनुमान जी की पूजा-अर्चना करते हैं और व्रत रखते हैं। मान्यता है कि बड़ा मंगल पर सच्चे मन से हनुमान जी की पूजा करने से हनुमान जी की कृपा प्राप्त होती है। इससे जीवन की बाधाएं दूर होती हैं और सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। अगर आप हनुमान जी की कृपा प्राप्त करना चाहते हैं, तो बड़े मंगल के अवसर पर कुछ विशेष उपाय कर सकते हैं। आइए, जानते हैं इनके बारे में -

हनुमान जी को सिंदूर चढ़ाएं
हनुमान जी को सिंदूर बहुत ही प्रिय होता है। बड़े मंगल के दिन हनुमान जी की पूजा-अर्चना के बाद उनके चरणों में अर्पित करें और हनुमान जी के चरणों से सिंदूर लेकर अपने माथे पर टीका लगाएं। इससे आपके जीवन में आ रही सभी प्रकार की बाधा दूर हो जाएगी और आपके सभी काम पूरे होंगे।
सरसों के तेल और लौंग का उपाय
बड़े मंगल के दिन पूजा के बाद हनुमान जी के सामने सरसों के तेल का दीपक जलाकर उसमें दो लौंग डाल दें। मान्यता है कि इस उपाय को करने से धीरे-धीरे हर तरह के संकट टल जाते हैं। साथ ही, जीवन से नकारात्मक ऊर्जा का नाश होता है।
राम नाम की माला चढ़ाएं
बड़े मंगल के दिन हनुमान जी को राम नाम की माला अर्पित करना बहुत शुभ माना जाता है। पीपल के 11 पते लेकर उसे पानी से धोकर साफ कर लें। अब उन पत्तों पर सिंदूर से 'श्री राम' लिखें। इन पत्तों की माला बनाएं और हनुमान जी को अर्पित कर दें। मान्यता है कि इससे रुके हुए कार्य पूरे होते हैं और जीवन में खुशहाली आती है।
हनुमान जी को लगाएं पान का बीड़ा का भोग
बड़ा मंगल पर हनुमान जी को पान का बीड़ा अर्पित करना बेहद शुभ माना जाता है। मान्यता है कि इससे बजरंगबली प्रसन्न होते हैं और भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी करते हैं।
बड़ा मंगल पर जरूर जपें राम नाम
हनुमान जी श्री राम के परम भक्त हैं, इसलिए बड़ा मंगल पर पूजा के समय राम नाम का जप या कीर्तन अवश्य करना चाहिए। ऐसा करने से हनुमान जी अति प्रसन्न होते हैं और भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी और कष्ट दूर करते हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications
