Latest Updates
-
Putrada Ekadashi Vrat Katha: पुत्रदा एकादशी पर जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, पूरी होगी संतान से जुड़ी हर कामना -
Putrada Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की भक्ति...इन संदेशों से अपनों को दें पुत्रदा एकादशी की शुभकामनाएं -
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी
Lion’s Gate 2025: आज रात 8 अगस्त को 8:08 बजे खुलेगा सिंहद्वार, इस जादुई संयोग को न करें नजरअंदाज
Lion's Gate Portal 2025 : हर साल 8 अगस्त को एक खास ब्रह्मांडीय घटना होती है, जिसे 8:8 लायन्स गेट पोर्टल कहते हैं। इस दिन को बहुत शुभ और चमत्कारी माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि इस दिन ब्रह्मांड के एनर्जी द्वार खुलते हैं, जिससे आपकी इच्छाएं जल्दी पूरी हो सकती हैं। अगर आप इस दिन सच्चे दिल से मनोकामना करें और मेनिफेस्टेशन (सोच के जरिए अपनी इच्छा को सच करने की प्रक्रिया) करें, तो आपके सपने सच हो सकते हैं।
साल 2025 में 8 अगस्त का दिन बहुत ही खास रहेगा। इस दिन आप ध्यान, सकारात्मक सोच और अच्छे इरादों के साथ ब्रह्मांड से जुड़ सकते हैं। यह दिन नई शुरुआत, आत्मिक शांति, और जीवन में बदलाव लाने के लिए सबसे बेहतर माना जा रहा है। इस दिन अगर आप अपने लक्ष्य को लेकर स्पष्ट रहें और विश्वास रखें, तो आपकी राह खुद-ब-खुद आसान हो सकती है।

Lion's Gate Portal क्या है?
लायंस गेट पोर्टल हर साल 26 जुलाई से 12 अगस्त तक खुलता है, जब सूर्य सिंह राशि में होता है और सिरियस तारा पृथ्वी के साथ सीध में आता है। इसके साथ ही ओरियन बेल्ट भी एक खास रेखा में आ जाता है। यह खगोलीय घटना 8 अगस्त को अपनी चरम स्थिति में होती है, जब 8:8 का आध्यात्मिक संयोग बनता है। अंक 8 अनंतता का प्रतीक है और सिंह राशि आत्मविश्वास, शक्ति व नेतृत्व की ऊर्जा दर्शाती है। इस दिन एक ब्रह्मांडीय द्वार खुलता है जो हमारे मन, शरीर और आत्मा को उच्च ऊर्जा से जोड़ने में मदद करता है।
8 अगस्त को क्यों खास माना जाता है?
8 अगस्त को मेनिफेस्टेशन का दिन कहा जाता है। यह वह समय होता है जब आप अपनी गहरी इच्छाओं, सपनों और लक्ष्यों को ब्रह्मांड के सामने रख सकते हैं। इस दिन की ऊर्जा इतनी प्रबल होती है कि आपके द्वारा की गई प्रार्थनाएं और इरादे जल्दी साकार हो सकते हैं।
कैसे करें मेनिफेस्टेशन (Manifestation)?
ध्यान (Meditation): रोज़ सुबह शांत जगह पर बैठकर अपनी इच्छाओं पर ध्यान लगाएं। जो पाना है, उसे मन में साफ-साफ सोचें।
लिखना (Journaling): जो भी सपना है, उसे एक कॉपी में रोज़ लिखें। जैसे - "मुझे नई नौकरी मिल रही है", "मैं खुश हूं", "मैं सफल हूं"।
विजन बोर्ड (Vision Board): जो चीज़ें आप चाहती हैं - उनका फोटो काटकर एक बोर्ड पर लगाएं। उसे रोज़ देखें और महसूस करें कि वह सपना सच हो रहा है।
प्रकृति का सहारा: पानी में मन की बात बोलें, मिट्टी में बीज बोते हुए इच्छा जताएं, क्रिस्टल या धूपबत्ती से पॉजिटिव माहौल बनाएं। इससे ऊर्जा मजबूत होती है।
किस राशि पर क्या प्रभाव पड़ेगा?
मेष (Aries): आत्मविश्वास और करियर में नई शुरुआत।
वृषभ (Taurus): धन, घर और आत्म-सम्मान में सुधार।
मिथुन (Gemini): संवाद, नेटवर्किंग और नए अवसरों में वृद्धि।
कर्क (Cancer): भावनात्मक उपचार और पारिवारिक शांति।
सिंह (Leo): नेतृत्व, प्रसिद्धि और रचनात्मकता का विस्फोट।
कन्या (Virgo): पुरानी आदतों को छोड़ने और मानसिक शुद्धि का समय।
तुला (Libra): रिश्तों में सामंजस्य और नए लोगों से मुलाकात।
वृश्चिक (Scorpio): करियर में उन्नति और व्यक्तिगत शक्ति का उदय।
धनु (Sagittarius): यात्रा, शिक्षा और आध्यात्मिक विस्तार।
मकर (Capricorn): वित्तीय परिवर्तन और आत्म-सशक्तिकरण।
कुंभ (Aquarius): साझेदारी और सहयोग से लाभ।
मीन (Pisces): स्वास्थ्य, दिनचर्या और मानसिक शांति की ओर रुझान।
Lion's Gate Portal के लक्षण
ज्यादा भावुक होना - अचानक बहुत ज्यादा खुश या दुखी महसूस करना।
अजीब या साफ सपने आना - सपनों में कुछ अलग या गहरा देखने लगना।
ऊर्जा में बदलाव - कभी बहुत एक्टिव लगना, तो कभी बहुत थकान महसूस होना।
नए आइडिया आना - दिमाग में अचानक अच्छे और नए विचारों की बाढ़ आ जाना।
ध्यान लगाने की इच्छा - अंदर से शांति पाने या अकेले बैठने का मन करना।
पुरानी बातें याद आना - बीते हुए अनुभव या लोग फिर से याद आने लगना।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications