Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
Lucky Color in 2024: राशि के अनुसार जाने 2024 में कौन सा कलर आपके लिए रहेगा बेहद लकी
Know Your Lucky Color in 2024: रंगों में छिपी हो सकती है आपकी किस्मत! जी हां, ज्योतिष की मानें तो रंगों का भी ग्रह नक्षत्र पर प्रभाव पड़ता है और इसका असर हमारे व्यक्तिगत जीवन पर पड़ता है। इसलिए अगर ज्योतिष में यकीन है तो फिर अपनी राशि के अनुसार बताये रंगों का इस्तेमाल करना शुरू करें और जीवन में परिवर्तन देखें। यहाँ हम आपको बता रहे हैं कि 2024 में आपकी राशि के अनुसार कौन सा रंग फायदेमंद रहेगा।

मेष राशि का भाग्यशाली रंग:
मेष राशि वालों का लक्षण है उनकी ऊर्जा, उत्साह और साहस। साथ ही राशियों में मेष पहला है इसलिए इनके लिये रंगों में पहला रंग लाल बहुत लाभदायक होगा।
वृषभ राशि का रंग:
वृषभ राशि के जातकों से संबंधित रंग हरा है। वृषभ राशि वालो की विशेषता है की ये बहुत आशावादी होते हैं और इसलिए इनकी प्रकृति को सबसे ज्यादा सूट करता है हरा रंग।
मिथुन राशि का रंग:
इस राशि के लोग कल्पनाशील होते हैं। रचनात्मक प्रतिभा होती है और इसलिए इनकी प्रकृति को और उभारने के लिए इन्हें ग्रे रंग का ज्यादा इस्तेमाल करना चाहिए।
कर्क राशि का रंग:
कर्क राशि के लोग सादगी पसंद करते हैं और भावनात्मक रूप से ज्यादा मजबूत नहीं होते। इनके लिए सबसे उपयुक्त रंग है सफ़ेद जो इनकी प्रकृति से मेल खाता है।
सिंह राशि का भाग्यशाली रंग:
ये साहसी होते हैं और नेचुरल रहना पसंद करते हैं। हर काम में इन्हें परफेक्शन चाहिए होता है। इनकी प्रकृति को देखते हुए 2024 में लाभदायक रंग पीला है।
कन्या राशि का भाग्यशाली रंग:
कन्या राशि वाले सौम्य और शांतिपूर्ण स्वाभाव के होते हैं। पर्यावरण से इन्हें लगाव होता है। जटिल चीजों में नहीं पड़ते। इनके लिए लाभदायक रंग है नीला जो भावनाओं, सपनों, समुद्र और आकाश का रंग है।
तुला राशि का रंग:
इन्हें बैलेंस पसंद है और जो काम करते हैं उस काम को अच्छे से करते हैं। लगनशील होते हैं। इन्हें बहुत ज्यादा तीव्रता पसंद नहीं। ऐसे में इनके लिए फायदेमंद रंग है स्काई ब्लू।
वृश्चिक राशि का भाग्यशाली रंग:
इस राशि वाले लोगों का व्यक्तित्व थोड़ा रहस्यमय होता है। ये सब कुछ उजागर नहीं करते बल्कि छुपा के रखना इनकी आदत है। इन्हें समझना भी मुश्किल होता है। ऐसे में इन राशि वालों के लिए सबसे फायदेमंद रंग है काला रंग।
मकर राशि का रंग:
इनकी प्रकृति भी रहस्यमयी होती है। इन्हें हर काम में फुल कंट्रोल चाहिए होता है। इनके लिए गहरा भूरा रंग काफी फायदेमंद होगा।
कुंभ राशि का रंग:
कुम्भ राशि समय की ओर इशारा करता है। समय अनंत है और इसलिए गहरा रंग इसका प्रतीक है। कुम्भ राशि वालों के लिए फायदेमंद रंग है मिडनाईट ब्लू। लेकिन ये कलर थोड़ा चमकदार हो तो और भी अच्छा होगा।
मीन राशि का रंग:
मीन राशि वाले काफी चंचल और कल्पनाशील होते हैं। इनकी प्रकृति को देखते हुए 2024 में जो फायदेमंद रंग होगा वो है फिरोजी रंग।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications
