Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता
Maa Lakshmi Vastu Tips: क्या रात में आप भी सिरहाने पर रखते हैं पानी की बोतल, आज ही बंद कर दें ये काम
वास्तु के अनुसार हमारी घर में रखे हुई चीज़ों की दिशा और महत्वपूर्ण कार्यों को करते हुए हमारे मुख की दिशा का हमारे भाग्य पर सीधा प्रभाव पड़ता है। हिन्दू धर्म में वास्तु शास्त्र का अत्यधिक महत्व है। किसी भी पूजा या हवन में दिशाओं का ख़ास ख्याल रखा जाता है।
वास्तु शास्त्र में घर में तरक्की लाने के लिए भी कई दिशा सम्बन्धी उपायों को सुझाया गया है। साथ ही रात में सोते वक्त किन चीज़ों का ख़ास ख्याल रखना चाहिए उस बारे में भी विशेष तौर पर बताया गया है।

हम रात में सोने से पहले कुछ ऐसा कर देते हैं जिससे माता लक्ष्मी नाराज़ हो जाती हैं और घर की बरकत रुक जाती है। जानते हैं कौन से हैं वे वास्तु उपाय जिनका पालन हर रात सोने से पहले किया जाना चाहिए जिससे लक्ष्मी कभी नाराज़ ना हो -

ना खाएं बिस्तर पर खाना
कई घरों में लोग बिस्तर पर ही खाना खा लेते हैं। बिस्तर पर खाना खाते वक्त कई बार झूठा खाना नीचे गिर जाता है और बिस्तर भी झूठा हो जाता है। रात में व्यक्ति उसी झूठे बिस्तर पर सो जाता है। इस हरकत से मां लक्ष्मी रूठ सकती हैं क्योंकि जहां साफ़-सफाई व स्वच्छता नहीं होती वहां लक्ष्मी का वास नहीं होता है। खाना हमेशा नीचे फर्श पर बैठकर खाएं या फिर डाइनिंग टेबल पर, सोने के बिस्तर को हमेशा स्वच्छ ही रखें।

तकिये के नीचे ना रखें ये सामान
आज कल तकनीक के ज़माने में लोग तकिये के नीचे फ़ोन ज़रूर रखते हैं। साथ ही कुछ लोग पर्स, घड़ी या किताब तकिये के नीचे या सिरहाने के पास रखकर सोते हैं। वास्तु शास्त्र में इसको एक गलत आदत माना गया है। इससे ना केवल रात की गहरी नींद बाधित होती है, बल्कि नकारात्मक ऊर्जा के कारण घर की आर्थिक समृद्धि भी बाधित होने लगती है।

पानी की बोतल ना रखें सिरहाने पर
लोगों की यह आदत होती है कि वो अपने साथ एक पानी की बोतल रखकर सोते हैं ताकि रात में प्यास लगने पर उठकर ना जाना पड़े और तुरंत ही पानी पी सकें। परन्तु सिरहाने में पानी की बोतल रखना चन्द्र दोष को बढ़ाता है क्योंकि चन्द्रमा का गुरुत्वाकर्षण पानी को बल देता है। इससे नकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है और लक्ष्मी रूठ जाती हैं। यदि आप भी सोने से पहले सिरहाने पर बोतल रखते हैं तो ऐसा करना बंद कर दें।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications
